राहगीरों ने राह बदलनी है,
पेड़ अपनी जगह खड़े रहेंगे..!!
सड़कों पर संघर्ष से लेकर सत्ता में हिस्सेदारी तक के इस सफ़र में आये उतार चढ़ावों में मजबूती के साथ पार्टी के साथ खड़े रहे हर साथी को पार्टी के आठवें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
#JJPFoundationDay#HaryanaWithJJP
7 दिसंबर की जुलाना होने जा रही पार्टी की स्थापना दिवस रैली के लिए उकलाना हलके के गांव ब्यानाखेड़ा, ज्ञानपुरा, खरक पुनिया और बधावड़ के सम्मानित ग्राम वासियों को आमंत्रित किया। मुझे पूरा भरोसा है कि आप सभी इस आयोजन को एतिहासिक रूप से सफल बनाने में भरपूर सहयोग देंगे...
अगर किसी अधिकारी को सिस्टम इस हद तक तोड़ दे कि वो अपनी जान देने जैसा कदम उठा ले, तो ये सिर्फ एक व्यक्तिगत त्रासदी नहीं बल्कि पूरे शासन तंत्र पर सवाल खड़ा करता है।
IPS वाई. पूरण कुमार का सुसाइड नोट बताता है कि उनके साथ गंभीर भेदभाव हुआ। इसकी जांच निष्पक्ष और स्वतंत्र होनी चाहिए — चाहे दोषी कितना ही ऊंचे ओहदे पर क्यों न हो।
जनता का भरोसा सरकार और नौकरशाही पर तभी कायम रह सकता है जब सच्चाई सामने लाने के साथ सख्त कार्रवाई भी हो।
स्वर्गीय IPS वाई. पूरन कुमार मामले में छोटे रैंक के अधिकारी को बड़े रैंक के अधिकारी की जांच सौंपी गई है जो अभी पद पर कार्यरत हैं। यह एक प्रकार से आंखों में धूल झोंकने वाला काम है। पहले तो आरोपी अधिकारियों को जांच पूरी होने तक पदमुक्त रखा जाए और दूसरा यह कि इस मामले की न्यायायिक जांच होनी चाहिए। जांच की प्रक्रिया अगर भरोसेमंद नहीं होगी तो जांच पर क्या ही भरोसा करें।
29 जुलाई को चेयरमैन साहब ने बड़े शोर-शराबे के साथ ग्रुप D वालों के कागज़ अलमारी से निकलवाए थे, यह कहकर कि “जल्द ही फ़ॉर्म निकालेंगे।” अब पूरे 2 महीने हो गए साहब, बताइए क्या कागज़ वापस अलमारी में रख दिए जाएं? वैसे भी हर दिन हज़ारों युवा 42 की उम्र पार कर रहे हैं—तो क्यों न आपकी नियत, आपकी फितरत और आपकी हरकत को युवा विरोधी कहा जाए?
#GroupD #YuvaVirodhiSarkar
@NayabSainiBJP
किसानों के मसीहा और अपने नाना सर छोटूराम के नाम पर ताउम्र राजनीति करने वाले @ChBirenderSingh उनका सम्मान नहीं कर सके, उनकी नीतियों से हटकर काम किया।क्या वो उचाना में मेरे अपनों के सगे हो सकते है?
नहीं,अपितु चाटुकारिता में भी परिवारवाद आगे है।#Haryana याद रखेगा।
-Dchautala
कटी पतंग देखो कैसे डगमगाए,
670 बाग़ी बताओ कैसे मनाए,
रबड़ स्टैंप से कोई हाथ भी न मिलाए,
उधार में कही कही से उम्मीदवार लाए,
बुरे हालात इनके कि समझ में आए,
सीट बदले, टिकट बदले या तारीख़ बदलवाए
नेताओं को ऐसे ना रुलाया जाए,
समाज सेवा का मौक़ा दिलाया जाए,
पोर्टल सरकार से मेरा निवेदन है,
एक इस्तीफ़ा पोर्टल भी बनाया जाए।
@NayabSainiBJP@mlkhattar@MohanLal_Badoli
जेजेपी नहीं चलती है दिल्ली के दरबारों से,
न टीवी न अख़बारों से,न अरबपति साहूकारों से,
जेजेपी चलती है ताऊ देवीलाल के विचारों से,
लोकराज के नारों से, किसान-कमेरों के इशारों से।
सत्ता की लालसा में ये रोते हुए लोग,इधर से उधर भाते हुए ये लोग,अपने आकाओं को धमकियाँ देते ये लोग।
क्या आपको ये आपके प्रदेश को विकासशील और स्मृद्ध बनाने वाले भविष्य के नेता नज़र आते है?
सक्षम और संघर्षशील -@Dchautala#HaryanaAssemblyElections2024#Haryana