मशहूर शूटर व द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच जसपाल राणा जी के असामयिक निधन से गहरा आघात लगा है। उन्होंने न सिर्फ मैदान पर देश का मान बढ़ाया, बल्कि मेंटर के तौर पर भारतीय शूटिंग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनका जाना भारतीय खे��� जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। हम सब की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि! ॐ शांति।
उत्तराखंड में हमारे हरयाणवी पर्यटकों के साथ हुई मारपीट की घटना बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। पर्यटन आपसी भाईचारे, सम्मान और संस्कृति को जोड़ने का माध्यम होता है, लेकिन इस प्रकार की घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं।
हम सभी राज्यों के लोगों का सम्मान करते हैं और उम्मीद करते हैं कि उत्तराखंड सरकार इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर दोषियों पर सख्त कदम उठाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
देश की एकता और भाईचारा हमारी सबसे बड़ी ताकत है। किसी भी नागरिक के साथ भेदभाव और हिंसा स्वीकार्य नहीं हो सकती।
थकने लगा विकास अब, जुमलों का निकला तेल,
कारोबार सब बंद हैं, देखो "लोलीपोप" के खेल
सौ के पार पेट्रोल हुआ, रसोई हुई वीरान,
'अच्छे दिनों' के शोर में, घुट रहा इंसान
आज शाहबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाए मुख्य मुद्दे:
📌 सरकार 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद के आंकड़े दे रही है, लेकिन मंडियों में फसल महीनों से पड़ी है। उठान की कोई उचित व्यवस्था नहीं है।
📌तकनीक (डिजिटल गेट पास, फिंगरप्रिंट) का भारी दुरुपयोग हुआ है। एक ही व्यक्ति के नाम पर सैकड़ों फिंगरप्रिंट लगाकर फर्जी खरीद ��िखाई गई है।
📌 उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से 10 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं लाकर हरियाणा की मंडियों में बेचा गया है।
📌 किसानों को 48 घंटे में भुगतान करने का सरकार का वादा पूरी तरह विफल रहा है।
📌 IDFC, कोटक और अन्य प्राइवेट बैंकों में सरकारी पैसा जमा करने के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है।
📌 केवल 2 IAS अधिकारियों को सस्पेंड करना पर्याप्त नहीं है, शामिल सभी 6 अधिकारियों के खिलाफ CBI जांच होनी चाहिए। इस मामले में हाईकोर्ट द्वारा सरकार से जवाब तलब करने का स्वागत किया गया है।
📌 कर्मचारी और न्यूनतम वेतन
सफाई कर्मचारी धरने पर हैं, लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है।
📌यूपी सरकार की तर्ज पर हरियाणा में भी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाया जाना चाहिए और 8वां वेतन आयोग लागू किया जाना चाहिए।
📌 कुरुक्षेत्र और अन्य विश्वविद्यालयों में INSO, NSUI जैसे ��ात्र संगठनों को कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि सत्ताधारी दल (BJP/RSS) से जुड़े संगठनों के नियमित शिविर लग रहे हैं।
📌छात्रों पर रात के समय कुर्सियां तोड़ने के झूठे आरोप लगाकर FIR दर्ज की जा रही हैं।
📌प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
सोनीपत में सिविल ड्रेस में आए लोगों द्वारा 18 साल के युवक को सरेआम गोली मारने की घटना को 'गुंडागर्दी' करार दिया गया।
📌चुनाव आयोग क�� कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। 12 घंटे लगातार चलने के बाद भी EVM की बैटरी 90% कैसे रह सकती है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 29 लाख गलत वोट काटे जाने की बात का भी जिक्र किया गया।
📌मुख्यमंत्री को हरियाणा की जनता की कोई चिंता नहीं है। उनके पास केवल दो ही काम हैं: या तो दिल्ली का भ्रमण करना या पंजाब, बंगाल और असम जैसे अन्य राज्यों में घूमना।
जिसने 3 कृषि कानून के पक्ष मे वोट दिया था उसकी यात्रा मे राहुल गाँधी, भूपेंद्र हुडा जाएंगे, अब ये दोनों 750 किसानों की शहादत के ऊपर ट्रैक्टर चलाने जाएंगे 🙏
और निशाने पर सिर्फ दुष्यंत चौटाला, क्यों?
मैं दिल से धन्यवाद करता हूँ कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व 18 खापों ��े चौधरी नरेश टिकैत ने छात्र हित महापंचायत को अपना समर्थन दिया।
उन्होंने 27 अप्रैल को दल-बल के साथ हिसार पहुंचने की घोषणा कर युवाओं के हौसले को नई ताकत दी है।
मैं सभी छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ निमंत्रण लेकर सिसौली पहुंचा था। यह समर्थन छात्र एकता और संघर्ष को और मजबूती देगा।
क्या सिरसा स्तिथ जाट धर्मशाला में आधी रात अज्ञात बंदूक धारियों का दीवार फाँद कर यूँ दहशत फैलाना ही नायब हरियाणा है? असॉल्ट राइफल AK47 जैसे ख़ूँख़ार हथियार कोन लेकर घूम रहा है? क्या अब मान लिया जाए गुंडे बेलगाम हो चुके हैं?
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय प्रकाश सिंह बादल साहब की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। एक युगदृष्टा नेता, किसान-कमेरे के अधिकारों के प्रति समर्पित हस्ती और सादगी की मिसाल… उनका जीवन हम सभी के लि��� प्रेरणा का स्रोत है।
पूज्य बादल साहब का हमारे परिवार पर जो स्नेह और आशीर्वाद रहा, वह हमारे लिए सदैव अमूल्य रहेगा। उनके आदर्श, उनके संस्कार और जनता के प्रति उनकी निष्ठा हमें हमेशा मार्ग दिखाते रहेंगे।
CIA इंचार्ज की गाड़ी पर लटकने को लेकर बोले दुष्यंत - कोई मेरी गाड़ी को 3 किलोमीटर तक रोक रहा हो और फिर गाड़ी से उतर के आ जाए, तो क्या मैं पूछने नहीं जाऊंगा कि किस कारण मुझे रोका जा रहा है? क्या मैं इतना डर���ोक हूं? मैं तो भूपेंद्र हुड्डा के गेट पर पहुंच गया था जब इन्होंने HCS भर्ती में गड़बड़ी की थी. @Dchautala
छात्र हित महापंचायत में सर्व खाप के साथ साथ समाज के सभी वर्गों को एक साथ, एक मंच पर आने की आवश्यकता है। हम पार्टी कार्यकर्त्ता अपने साथ अनेक साथियों को लेकर 27 अप्रैल को पहुंचना सुनिश्चित करें।
आज जींद के साथियों के साथ विस्तार से चर्चा कर जिले की भागीदारी मजबूत कर��े का आग्रह किया।
Hisar Press Conference के जरिए Dushyant Chautala ने हरियाणा के लोगों से अपील करी है कि जहांं भी पुलिस वाले बिना नंबर की, काले शीशे वाली गाड़ी और सिविल ड्रेस में दिखे तो तुरंत मुझे वीडियो भेजें, मैं देखता दूं ये बदमाश बनकर कैसे घूमेंगे.
@Dchautala@JJPofficial#Haryana
हिसार में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में हुए बवाल के बाद CIA पुलिस की कार्रवाई से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा ह��� कि रात के अंधेरे में CIA पुलिस सिविल ड्रेस में जेजेपी कार्यकर्ता के घर पहुंचती है, और घर के बाहर ही पिस्तौल डोड किया जाता है. सीसीटीवी में कैद इस वीडियो को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने X पर प���स्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि हरियाणा के हालात देखिए, रात के अंधेरे में भरी हुई बंदूक लेकर एक आम नागरिक को कस्टडी में लिया जाता है. ऐसे हालात में, न्याय की क्या उम्मीद है? हरियाणा सरकार से तो बिल्कुल भी नहीं.
#Hisar #CIAPolice #HisarPolice Dushyant ChautalaDushyantChautala #Haryana #Crime #LawAndOrder #JJP #BJPGovernment