आप सभी को नाग पंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
नाग पंचमी का यह पावन पर्व सनातन आस्था, प्रकृति के प्रति सम्मान और भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है।
महादेव एवं नागदेवता की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्यता और मंगल का वास हो। @nsui
#Amethi
NSUI जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी का दावा, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
NSUI के जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने दावा किया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे से पुलिस प्रशासन ने उन्हें उनके घर पर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर रखा है।
उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना गलत नहीं है और वह अंतिम सांस तक छात्रों की आवाज़ बने रहेंगे।
@INCIndia@RahulGandhi@priyankagandhi@KLSharmaINC@BJP4Amethi@BJP4UP
अमेठी : कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी
➡अंबेडकर तिराहे पर धरने पर बैठे कार्यकर्ता
➡राहुल-प्रियंका को हिरासत में लेने के विरोध में प्रदर्शन
➡कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमकर नारेबाजी
#Amethi#Congress#RahulGandhi@amethipolice@INCUttarPradesh
जब शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में हो, पेपर लीक छात्रों का भविष्य छीन रहे हों और बेरोज़गारी युवाओं की उम्मीदों को तोड़ रही हो, तब चुप रहना विकल्प नहीं हो सकता।
#ChhatronKiGoonj अभियान के तहत NSUI पूर्वी उत्तरप्रदेश के साथियों द्वारा छात्रों के साथ संवाद किया गया। यह अभियान हर उस छात्र की आवाज़ है जो पारदर्शी परीक्षाएं, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के अवसरों की मांग कर रहा है।
आज केन्द्रीय कांग्रेस कार्यालय, गौरीगंज पर आये अपने अमेठी परिवार के प्रिय जनों से आत्मीय भेंट कर उनका हालचाल जाना। लोगों की बातों को पूरी संवेदनशीलता और सहजता से सुना, उनकी समस्याओं को समझा और समाधान का भरोसा दिया।
अमेठी के प्रत्येक नागरिक की आशाओं, अपेक्षाओं और आवश्यकताओं की पूर्ति मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अमेठी परिवार के लिए गौरव का क्षण!
UPPSC-2024 में चयनित अमेठी के सभी होनहार युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह सफलता आपके परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का सशक्त प्रतिफल है।
संग्रामपुर के ग्राम डेहरा निवासी आयुष पांडे का डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन, रजनीश विक्रम सिंह एवं मानसी सिंह का डिप्टी जेलर पद पर चयन, दिशा सिंह, अविनाश मिश्रा, विनय कुमार मिश्रा एवं स्नेहा का नायब तहसीलदार पद पर चयन, अर्पित सिंह, प्रीति मिश्रा एवं अनुराधा सिंह का सहायक आयुक्त (वाणिज्यिक कर) पद पर चयन, आशीष शुक्ला का वाणिज्यिक कर अधिकारी पद पर चयन तथा सुधांशु का कोषागार अधिकारी पद पर चयन—ये सभी उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि अमेठी का युवा अब अपने सामर्थ्य के बल पर नई ऊँचाइयाँ तय कर रहा है और अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है।
आज आप सभी ने न केवल अपने सपनों को साकार किया है, बल्कि अमेठी का मान पूरे देश में बढ़ाया है। ईश्वर से कामना है कि आप सभी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें और अपने दायित्वों के माध्यम से समाज व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दें।
आप सभी को इस ऐतिहासिक सफलता पर पुनः हार्दिक बधाई!
आज मुसाफिरखाना क्षेत्र के शादीपुर में प्रधान श्री भरत कुमार सिंह जी के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर व्यासपीठ पर विराजमान परम पूज्य कथावाचक श्री प्रणवपुरी जी महाराज के श्रीमुख से अमृतमयी कथा का श्रवण किया।
भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें तथा जन-जन के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें।
साथ ही इस दिव्य अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुजनों एवं क्षेत्रीय नागरिकों से आत्मीय भेंट कर हाल जाना।
आज नई दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर वार्ता की।
अमेठी स्थित सेना भर्ती कार्यालय (ARO) के स्थानांतरण के विषय में उन्हें अवगत कराया कि वर्ष 1988 से स्थापित यह कार्यालय अमेठी सहित आसपास के लगभग 13 जनपदों के युवाओं को भारतीय सेना में सेवा का अवसर प्रदान करता रहा है। इसके स्थानांतरण से क्षेत्र के हजारों युवाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अतः इस स्थानांतरण को निरस्त करने की मांग की।
इसके साथ ही क्षेत्रीय शैक्षिक संस्थानों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को भी उनके समक्ष रखा कि इंडो-रशिया राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) एवं आयुध निर्माणी, कोरवा (अमेठी) से जुड़े कर्मचारियों के बच्चों के लिए एचएएल द्वारा संचालित विद्यालय में शुल्क संरचना में असमानता पाई जा रही है। एक ही मंत्रालय के अधीन संस्थानों के बावजूद फीस में अंतर होने से कर्मचारियों में असंतोष है। रक्षा मंत्री से इस विषय में पारदर्शिता एवं समानता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया।
मुझे विश्वास है कि रक्षा मंत्री दोनों मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
भारत भूमि के उन अमर क्रांतिकारी वीरों भगत सिंह जी, राजगुरु जी एवं सुखदेव जी के शहीद दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, जिन्होंने अपने अदम्य साहस और निर्भीकता से स्वतंत्रता की अलख जगाई।
आपका त्याग और बलिदान राष्ट्र की आत्मा में सदैव जीवित रहेगा। आपने जो संघर्ष, समर्पण और देशप्रेम की मिसाल प्रस्तुत की, वह हर पीढ़ी को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी।
जय हिंद 🇮🇳
NSUI उत्तर प्रदेश ईस्ट द्वारा चलाए जा रहे छात्र जोड़ो अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न जिलों में छात्रों से संवाद किया गया।
इस अभियान के माध्यम से छात्रों से जुड़कर उनकी समस्याओं और मुद्दों को सामने रखा गया।
प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई @varunchoudhary2 सहित NSUI कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज कर हिरासत में लेना लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों पर निंदनीय प्रहार है।
वरुण चौधरी पर अकारण हमला कर उन्हें सड़क पर पटकना, घसीटना कायराना हरकत है। शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक प्रदर्शन को लाठियों और शर्मनाक बदसलूकी के दम पर कुचलने की कोशिश सरकार को महंगी पड़ेगी। @nsui
मनरेगा को खत्म करके करोड़ों मजदूरों से रोजगार का अधिकार छीनने के खिलाफ वाराणसी में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे @nsui के छात्रों पर बर्बरतापूर्ण बलप्रयोग एवं गिरफ्तारी अत्यंत निंदनीय है। हम कड़े शब्दों में इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की निंदा करते हैं।
नरेंद्र मोदी सरकार करोड़ों मजदूरों से रोजगार का कानूनी अधिकार छीन रही है और आवाज उठाने वालों पर बल प्रयोग किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता इस अन्याय, अत्याचार और दमन के खिलाफ डटकर खड़ा है।
योगी सरकार की पुलिस कल रात से लेकर आज सुबह तक दर्जनों बार से ज्यादा @RishabhpNSUI के घर दबिश दिया है, जहां उनकी माता जी अकेली है, प्रशासन द्वारा उनको लगातार परेशान किया जा रहा है ।
इतनी तत्परता प्रदेश के अपराधियों को पकड़ने के लिए करना चाहिए योगी जी ना की छात्रों को।।
योगी सरकार की पुलिस कल रात से लेकर आज सुबह तक दर्जनों बार से ज्यादा मेरे घर दबिश दिया है, मेरी अनुपस्थित में मेरे घर पर मेरी माता जी अकेली है, प्रशासन द्वारा उनको लगातार परेशान किया जा रहा है ।
योगी जी मैं कोई अपराधी नहीं हूं, जो आपकी पुलिस मुझे ऐसे खोज रही है।
एक छात्र से योगी जी इतना डर क्यों??
@nsui@varunchoudhary2
योगी सरकार की पुलिस लगातार NSUI के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है।
NSUI प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय, जो अपने घर पर मौजूद नहीं हैं लेकिन उनकी गैर-मौजूदगी में पुलिस द्वारा उनकी माता और अन्य परिजनों को देर रात से लगातार परेशान किया जा रहा है। यह न सिर्फ़ अमानवीय है, बल्कि पूरी तरह अलोकतांत्रिक है।
रात के अंधेरे में घर-घर पुलिस भेजकर जबरन गिरफ्तारियाँ की गईं, कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और सुबह होते-होते कई अन्य साथियों को भी बिना किसी कारण के उठा लिया गया।
क्या यही है योगी मोदी की डबल इंजन सरकार का “कानून-व्यवस्था मॉडल”?
मेरा सीधा सवाल है कि योगी सरकार छात्रों से इतनी डरी हुई क्यों है?मनरेगा का मुद्दा उठते ही मोदी सरकार की कुर्सी क्यों हिलने लगती है?
काम के अधिकार की मांग कोई अपराध नहीं है। मनरेगा देश के करोड़ों लोगों की ज़रूरत है और उसे बचाने की लड़ाई NSUI पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।
सरकार चाहे जितना दमन करे, लाठी, गिरफ़्तारी और पुलिसिया ज़ुल्म से छात्रों की आवाज़ न दबेगी, न रुकेगी। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। यह लड़ाई अधिकारों की है और यह लड़ाई जारी रहेगी।
आज लोकसभा में सांसद भाई साहब श्री किशोरीलाल शर्मा जी ने बनारस-प्रतापगढ़ पैसेंजर को रायबरेली तक चलाने की मांग की।
ट्रेन संख्या - 55141 बनारस प्रतापगढ़ पैसेंजर सुबह 6 बजे बनारस से चलकर 9:15 पर प्रतापगढ़ में टर्मिनेट हो जाती है फिर ये 8 घंटे यहीं खड़ी रहती है।
@KLSharmaINC@nsui