Hon'ble Congress President Shri @kharge has appointed Shri Sunil Kawthankar as the Working President of Goa Pradesh Congress Committee, with immediate effect.
पूरे देश में कांग्रेस का संगठन सजृन अभियान चल रहा है।बिहार में संगठन सर्जन के साथ विसर्जन भी हो रहा है।जो भी व्यक्ति काँग्रेस के 2000 सदस्य बनाएगा उसे प्रदेश का महासचिव बनाया जाएगा और जो 3000 सदस्य बनाएगा वो बिहार कांग्रेस का उपाध्यक्ष होगा।
एक सदस्य की फ़ीस 50 ₹ है।यानि 50 x 3000 = 1,50,000 में उपाध्यक्ष और 1 लाख ₹ में महासचिव बनिए।जल्दी कीजिए बहुत स्कीम है, “कहीं देर ना हो जाए”
मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक आयोजित होने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस पार्टी सदन में प्रदेश की जनता, किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, आदिवासियों, दलितों और समाज के हर वर्ग से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाएगी तथा सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित करेगी।
यदि आपके मन में भी कोई ऐसा प्रश्न, समस्या या जनहित का मुद्दा है, जिसे आप चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा के मानसून सत्र में उठाए, तो हमारी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी ने आपके सुझाव आमंत्रित करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।
आप अपने प्रश्न, सुझाव और जनहित के मुद्दे निम्न माध्यमों से भेज सकते हैं।
WhatsApp: 8269889419
Email: [email protected]
आपका सुझाव विधानसभा की आवाज़ बन सकता है। आइए, प्रदेश की जनता के मुद्दों को सदन तक पहुँचाने में अपना योगदान दें। कांग्रेस पार्टी आपकी आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए संकल्पित है।
@UmangSinghar
आज दतिया में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस सम्मेलन में मेरे साथ पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह जी, पूर्व मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह जी, विधायकगण श्री सिद्धार्थ कुशवाहा जी, श्री साहब सिंह गुर्जर जी, श्री कैलाश कुशवाहा जी, पूर्व विधायकगण श्री राधेलाल बघेल जी, श्री मदन कुशवाहा जी, श्री सुनील शर्मा जी, श्री घनश्याम सिंह जी एवं श्री नीतू सिकरवार जी उपस्थित रहे।
पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर आगामी चुनाव जीतने के लिए तैयार है।
पंजाब में सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ के 3 विकेट गिरने के बाद राजा वडिंग और चन्नी के रूप में नई लीडरशिप खड़ी की.... उस एक्सपेरिमेंट्स के नतीजे सामने है... एक और प्रयोग सिंगला को लाकर हिन्दू कार्ड खेलने का भी था, लेकिन लास्ट टाइम ब्रेक लगा दिया... नहीं तो वो और भी ब्लेंडर हो जाता... मसला चन्नी और वडिंग से परे जाकर सर्वमान्य और संगठन के नेता को आगे लाकर कवर अप किया जा सकता था... लेकिन तीर कमान से निकल गया अब.....लगता है पार्टी अभी पंजाब और वहां की सियासत को बिल्कुल भी समझ ही नहीं पाई... पंजाब कांग्रेस की गलतियों का एक "ऐतिहासिक संग्रहालय" बन गया है...
यूपी कांग्रेस के प्रभारी श्री @AdvRajendraPal जी ने वाराणसी में बाबा साहेब की प्रतिमा, सारनाथ बौद्ध मंदिर, संत कबीर मठ और संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित की।
📍 उत्तर प्रदेश
कौन है चरणजीत सिंह चन्नी?
कोई भी नहीं।
जिस व्यक्ति को पंजाब में कोई नहीं जानता था उसे राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री बनाया।
मुख्यमंत्री बनने के बाद चन्नी दो सीट से विधानसभा चुनाव लड़े, दोनों से हार गए, पार्टी को 116 में से 16 सीट पर समेट दिया।
अब चन्नी को वापस मुख्यमंत्री बनना है।
महाराष्ट्र की एक पार्टी को लेकर रोज विलय की ख़बर आ रही है।दरअसल उसके सांसद तोड़ने की भी पूरी तैयारी थी।एक बड़े उद्योगपति ने फ़िलहाल के लिए रोका हुआ है।संभावना इस बात की है कि अगर संसद के भीतर वोट की ज़रूरत पड़ी तो बिना तोड़े ही वोटों का गणित बैठ जाएगा।
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी @AdvRajendraPal जी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए।
इसके साथ ही राजेंद्र पाल गौतम जी की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हसीब ख़ान जी, राजेश शुक्ला जी, फ़िरोज़ ख़ान जी सहित BJP के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता वहां उपस्थित रहे।
📍 यूपी
उत्तर प्रदेश में महापरिवर्तन की बयार: कांग्रेस का बढ़ता कारवां!
उत्तर प्रदेश की सियासत में आज एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। कांग्रेस की नीतियों और जननायक श्री राहुल गांधी जी की संविधान व सामाजिक न्याय की लड़ाई से प्रभावित होकर अन्य दलों को छोड़कर नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस परिवार में शामिल होने का एक अटूट सिलसिला लगातार जारी है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम (@AdvRajendraPal) जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय (@kashikirai) जी के कुशल नेतृत्व में आज उतरौला विधान सभा से पूर्व प्रत्याशी रहे श्री हसीब खान (@HKhan_293) जी, राजेश शुक्ला जी, फ़िरोज़ खान जी सहित भारतीय जनता पार्टी के लगभग 12 प्रमुख पदाधिकारियों और सैकड़ों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर मा. सांसद श्री किशोरी लाल शर्मा (@KLSharmaINC) जी, राष्ट्रीय सचिव श्री धीरज गुर्जर (@dgurjarofficial) जी समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस परिवार में इन सभी साथियों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। यह इस बात का साफ संकेत है कि यूपी की जनता अब झूठे वादों से ऊब चुकी है और उसका विश्वास सिर्फ कांग्रेस पर है।
'मिशन 2027' के संकल्प के साथ यह कारवां अब रुकने वाला नहीं है। उत्तर प्रदेश बदलाव के पथ पर निर्णायक रूप से आगे बढ़ चुका है!
“MP अजब है,सबसे ग़ज़ब है”
आज कल मध्य प्रदेश में चल रही राजनीति पर ये लाइन सटीक बैठती है।बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टी की कमान दूसरी पीढ़ी के हाथ में है।जीतू पटवारी मुख्यमंत्री से सवाल पूछते है,दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री का बचाव कर देते है ? मुख्यमंत्री इंदौर का कंट्रोल चाहते है तो कैलाश विजयवर्गीय रिमोट छोड़ना नहीं चाहते और इसी बीच में मोहन यादव की ज़मीन वाली ख़बर भी बाहर आती है।जिसके तार भी इंदौर से ही जुड़े हुए हैं ! आज कल एक और खेल चल रहा है।उमंग सिंगार दिग्विजय सिंह के घर, दिग्विजय सिंह जीतू पटवारी के घर, जीतू पटवारी कमलनाथ के घर।
घर घर भी खेल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नए युग की शुरुआत!
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी, श्री राजेंद्र पाल गौतम जी (@AdvRajendraPal) के प्रथम उत्तर प्रदेश आगमन पर प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में एक भव्य पदभार ग्रहण समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित कर उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता हमारी असली ताकत है। हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश की जनता के हकों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेंगे। साथ ही श्री राजेंद्र पाल गौतम जी ने यूपी में दबे-कुचले, शोषितों, युवाओं और किसानों की आवाज को बुलंद करके उन्हें न्याय दिलाना ही अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने यह भी कहा कि हम राज्य में तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हर मुमकिन संघर्ष करेंगे।
समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय (@kashikirai) जी, पूर्व विधायक श्री नदीम जावेद (@NadeemjavedINC) जी, पूर्व सदस्य-विधान परिषद श्री दीपक सिंह (@DeepakSinghINC) जी, राष्ट्रीय सचिव श्री विदित चौधरी (@vidit_congress) जी, राष्ट्रीय सचिव श्री धीरज गुर्जर (@dgurjarofficial) जी, राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश तिवारी (@rtaicc) जी, राष्ट्रीय सचिव श्री तौकीर आलम (@AlamTauquirJNU) जी, राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ( @SushilPasiINC) जी, मा. सांसद श्री तनुज पुनिया (@tanujpuniaINC) जी, मा. विधायक श्री वीरेंद्र चौधरी (@VirendraUPCC) जी, पूर्व विधायक श्री संजय कपूर जी, चेयरपर्सन- प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग श्री सोहेल अंसारी (@SohilMla) जी, चेयरपर्सन-सोशल मीडिया विभाग, यूपी कांग्रेस सुश्री शालिनी सिंह (@ShaliniSinghINC) जी, चेयरपर्सन-ओबीसी विभाग श्री मनोज यादव (@ManojYadavInc_) जी, उ०प्र० कांग्रेस विधि विभाग के चेयरमैन श्री अली आसिफ जमा रिजवी 'रिंकू' (@AsifRinku) जी, चेयरपर्सन- आरटीआई विभाग श्री पुष्पेंद्र श्रीवास्तव (@Pushpen45749112) जी, पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली (@KDanishAli) जी, पूर्व सांसद श्री रवि वर्मा जी, पूर्व विधायक श्री पी.एल. पुनिया (@plpunia) जी, प्रदेश सचिव श्री सैफ अली नकवी (@saifalinaqvi) जी, पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ला जी, पूर्व विधायक भागवत चौधरी जी, पूर्व मंत्री नकुल दुबे जी समेत कांग्रेस जनों का एक विशाल हुजूम उपस्थित रहा।
समारोह के अंत में प्रदेश नेतृत्व ने नए प्रभारी जी को आश्वस्त किया कि पूरा यूपी नेतृत्व उनके मार्गदर्शन में एकजुट होकर कांग्रेस के झंडे को बुलंद करने के लिए पूरी तरह समर्पित है।
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र आप सभी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप कांग्रेस अध्यक्ष श्री @Kharge जी और नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी के संदेश, नीतियों और जनहितकारी सोच को जनता के बीच लेकर जाएंगे।
आशा है कि आप सभी अपनी इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगे और पंजाब कांग्रेस को एक नई दिशा और शक्ति प्रदान करेंगे।
@RajaBrar_INC@Partap_Sbajwa@CHARANJITCHANNI@VijayIndrSingla@Sukhjinder_INC@DrAmarSinghINC@INCPunjab@INCIndia
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आज गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को ढाई साल हो गए, वो अब तक दर्शन क्यों नहीं करके आए।अमित शाह अक्सर अपने भाषणों में राम मंदिर का जिक्र करते हैं।लेकिन उनका अयोध्या ना जाना शायद लखनऊ और दिल्ली के बीच की खींचतान का नतीजा है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम (@AdvRajendraPal) जी के प्रथम यूपी आगमन पर लखनऊ के नवाबगंज टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रभारी जी का अभूतपूर्व उत्साह, गगनभेदी नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ बेहद गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।
इस गौरवशाली पल को और अधिक वैचारिक व गरिमामयी बनाते हुए उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं ने माननीय प्रभारी जी को 'भारत का संविधान' (सविधान की किताब) भेंट की। इसके साथ ही उन्हें पुष्पगुच्छ व विशाल मालाएं अर्पित कर अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त की और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संविधान की यह प्रति हमारी वैचारिक लड़ाई और न्याय के संकल्प का प्रतीक है।
श्री राजेंद्र पाल गौतम जी का लंबा राजनैतिक व संगठनात्मक अनुभव उत्तर प्रदेश कांग्रेस में एक नई ऊर्जा, मजबूती और अभूतपूर्व सफलता का संचार करेगा। उनके कुशल मार्गदर्शन में संगठन लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए धरातल पर एक नई वैचारिक क्रांति लेकर आएगा।
झुंझुनूं सांसद श्री बृजेंद्र सिंह ओला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो।
सामाजिक जीवन और जनसेवा में आपका योगदान निरंतर जारी रहे। क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए आप सदैव समर्पित रहें।
@Brijendra_ola
महायुति में जो खरीद फरोख्त चल रही है हम इसका निषेध करते हैं। ये लोग जनता से हट गए हैं। जनता में इनकी असफलता आ गई इसलिए से लोग सांसद विधायक खरीदने का काम कर रहे हैं
- नाना पटोले