लालसोट विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री रामविलास मीणा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ।
@Rambilas4BJP
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के शीर्ष नेतृत्व द्वारा घोषित भाजपा किसान मोर्चा, राजस्थान के सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आज चूरू प्रवास के दौरान बुद्धगिरी मठ, मंडी फतेहपुर पहुँचकर पूज्य महाराज श्री दिनेश गिरि जी महाराज के पावन सान्निध्य में उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं लोककल्याण की मंगलकामना की।
इस पावन अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्री राजेन्द्र जी गहलोत सहित श्रद्धालुगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#MukeshDadheech
बिहार, पश्चिम बंगाल व त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल, शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ जननेता पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल जी के देहावसान का समाचार दुखद है।
शिक्षा के विस्तार, समाज सेवा और राजनीति के माध्यम से जन-जन के उत्थान में दिया गया उनका अमूल्य योगदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार व उनके समर्थकों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति!
आज चूरू में आयोजित आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेन्द्र राठौड़ जी, पूर्व सांसद श्री राजेन्द्र गहलोत जी तथा अन्य वरिष्ठ नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति में सहभागिता सुनिश्चित की।
बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के मार्गदर्शन में संचालित डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसेवा के संकल्प के साथ आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प दोहराया गया।
इस अवसर पर जीवजन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री जसवंत बिश्नोई जी, चूरू विधायक श्री हरलाल सहारण जी, भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आत्माराम तरड़ जी, जिलाध्यक्ष श्री बसंत शर्मा जी, जिला संगठन प्रभारी श्री विजय आचार्य जी सहित पूर्व मंत्रीगण, पूर्व विधायकगण, भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@BJP4Rajasthan@narendramodi@BhajanlalBjp@ajaeybjp@madanrrathore@Rajendra4BJP
आज खासोली धाम पहुँचकर पूज्य श्री नवरत्न गिरि जी महाराज के पावन सान्निध्य में उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात करंट वाले बालाजी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं लोककल्याण की मंगलकामना की।
इस पावन अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्री राजेन्द्र गहलोत जी साथ रहे।
@BJP4Rajasthan@BhajanlalBjp@ajaeybjp@madanrrathore
इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है, क्योंकि मजबूत सड़क नेटवर्क ही तेज आर्थिक प्रगति, बेहतर कनेक्टिविटी और नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम बनाता है।
बजट 2026-27 में की गई घोषणा को धरातल पर साकार करने की दिशा में हमारी सरकार ने प्रदेश भर में Non-Patchable एवं Missing Link सड़कों के निर्माण हेतु ₹2,101.16 करोड़ की लागत से 3,232 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है।
हर गांव, हर कस्बे और हर शहर को गुणवत्तापूर्ण सड़क संपर्क से जोड़ते हुए हम विकास के नए अवसर सृजित कर रहे हैं। इससे किसानों, युवाओं, उद्यमियों और आमजन को बेहतर सुविधाएं, सुगम आवागमन तथा आर्थिक प्रगति के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान के संकल्प के साथ हमारी सरकार आधुनिक, सुरक्षित एवं सुदृढ़ सड़क अवसंरचना का निरंतर विस्तार करते हुए विकसित राजस्थान के संकल्प की ओर तीव्र गति से अग्रसर है।