▶️एटा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी. द्वारा थाना जैथरा क्षेत्र में महिला से बैग छीनने का प्रयास करने वाले दो बाइक सवार बदमाशों के साथ बहादुरी से सामना करने वाली महिला को किया सम्मानित, बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया जा चुका है गिरफ्तार ।
▶️एसएसपी एटा ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस द्वारा अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि प्रत्येक व्यक्ति भयमुक्त वातावरण में रह सके।
#UPPolice
एटा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल सहित की गई पैदल गश्त, आमजन को कराया सुरक्षा का अहसास।
#UPPolice
एटा- क्षेत्राधिकारी सकीट/साइबर श्री नीतीश गर्ग द्वारा पुलिस लाइंस स्थित बहुद्देशीय हॉल में साइबर क्राइम पर विशेष क्लास आयोजित कर रिक्रूट आरक्षियों को साइबर अपराधों की वर्तमान प्रवृत्तियों, उनके लगातार बदलते तरीकों तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर किया जागरूक।
#UPPolice
“डिजिटल नवाचार और तकनीकी संवेदनशीलता का संगम — उत्तर प्रदेश पुलिस!”
उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया सेन्टर की दो अभिनव पहलें — UP Police Fact Check एवं Meta Suicidal Alert — को प्रतिष्ठित The Economic Times GovTech Awards 2026 🏅 से सम्मानित किया गया।
वर्ष 2017 में शुरू किया गया @UPPViralCheck देश का पहला पुलिस-संचालित फैक्ट चेक प्लेटफॉर्म है, जो सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं का त्वरित खंडन कर सत्य जानकारी आमजन तक पहुँचाता है। अब तक इस हैंडल से 236 फैक्ट चेक एवं खंडन किए जा चुके हैं तथा 75 जिलों की पुलिस इकाइयों द्वारा लगभग 4,100 खंडन जारी करते हुए भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध 318 FIR दर्ज की गई हैं।
#UPPolice सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन के प्राणों की रक्षा हेतु Meta Suicidal Alert पहल का अभिनव प्रयोग करने वाली विश्व की प्रथम पुलिस एजेंसी है। इस तकनीक-आधारित संवेदनशील व्यवस्था के माध्यम से अब तक 2,181 व्यक्तियों (1,667 पुरुष एवं 514 महिलाएँ) के जीवन को सुरक्षित बचाया जा चुका है।
मा० मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी के तकनीक-आधारित सुशासन की प्रेरणा तथा पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 श्री राजीव कृष्ण के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीक-संचालित, संवेदनशील एवं जनोन्मुख पुलिसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान स्थापित कर रही है।
#EveryLifeMatters #UPPFactCheck 🚨
https://t.co/TyQumrNerK
CASE STATUS UPDATE 🚔
Earlier complaint: Ball going missing.
New complaint: Entire batting lineup going missing.
Our assessment: This is not a law & order problem.
This is Bumrah. 🎯🇮🇳
#INDvNZ#T20WorldCup2026Final
नारी शक्ति को नमन — वामा सारथी का विशेष सम्मान समारोह
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2026) के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन #VaamaSaarthi की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह की पहल पर वामा सारथी कार्यालय, लखनऊ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में यूपी पुलिस के अराजपत्रित कर्मियों के परिवार की उन 14 महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियाँ अर्जित कर समाज के लिए प्रेरणा की नई मिसाल कायम की है।
सम्मान समारोह में श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने आज उपस्थित निम्नलिखित 09 महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि इन असाधारण महिलाओं को सम्मानित करना पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है और उनकी उपलब्धियाँ समाज की हर बेटी व महिला के लिए प्रेरणा हैं।
सम्मानित महिलाएँ एवं बालिकाएँ—
* सुश्री स्वाति रोझा (शामली) – साहसी मोटरसाइकिल राइडर, मोटो व्लॉगर एवं डिजिटल क्रिएटर, जिनके यूट्यूब पर 4.6 लाख से अधिक सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 5.6 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। इन्हें ‘Petrolhead of the Year — Female Winner’ सम्मान भी प्राप्त हुआ है।
* सुश्री श्रेया सिंह (आगरा) – प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी, जिन्होंने कोलंबो (श्रीलंका) में आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
* सुश्री अपूर्वा एवं सुश्री अपूर्वी (बुलंदशहर) – संस्कृत भाषा के प्रचार हेतु वर्ष 2020 में ‘एक कदम संस्कृत की ओर’ अभियान प्रारंभ कर सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में संस्कृत के प्रति रुचि जगाई तथा 5.5 लाख से अधिक अनुयायी बनाए। इन्होंने ‘The संस्कृत पाठशाला’ पुस्तक भी लिखी है।
* डॉ. नेहा सिंह (गोरखपुर) – अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार एवं लेखिका, जिन्होंने कला के माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित 6 विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए हैं तथा पुण्यं फाउंडेशन की CEO हैं।
* डॉ. पद्मिनी मिश्रा (गोरखपुर) – ICMR में Scientist-B, जिन्होंने BHU से PhD प्राप्त की और रेबीज रोग पर उनका शोध विश्वविख्यात The Lancet पत्रिका में प्रकाशित हुआ।
* सुश्री साधना (जालौन/उन्नाव) – सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करते हुए वर्षों से गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, पुस्तकों व आवश्यक संसाधनों की सहायता प्रदान कर रही हैं।
* श्रीमती आकांक्षा प्रजापति (सोनभद्र) – साहित्य एवं लेखन के क्षेत्र में सक्रिय रचनाकार, जिनकी रचनाएँ Profound Writers Magazine में प्रकाशित हुई हैं तथा लघुकथा संग्रह ‘हाथी का पजामा’ में उनकी चार लघुकथाएँ शामिल हैं।
* श्रीमती हेमलता यादव (हरदोई) – अदम्य साहस और समर्पण का परिचय देते हुए वर्ष 2022 में अपने गंभीर रूप से बीमार पति को लीवर दान कर जीवनदान दिया।
इन सभी महिलाओं एवं बालिकाओं की प्रेरणादायी उपलब्धियाँ समाज में नारी शक्ति, साहस, सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।
#InternationalWomensDay
#PoliceWelfare
#UPPolice
पीएसी संस्थापना दिवस–2025 के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 श्री राजीव कृष्ण एवं अन्य अधिकारीगण सम्मिलित होते हुए ।
#UPPOlice https://t.co/XVxwpy4QJG
दिल्ली में हुई विस्फोट की घटना के दृष्टिगत, प्रदेश में सुरक्षा एवं सतर्कता को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु माननीय मुख्यमत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण से घटना की जानकारी प्राप्त कर उत्तर प्रदेश में समस्त पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं
उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण द्वारा समस्त जनपदीय पुलिस अधिकारियों को निम्न निर्देश जारी किए गए हैं:
1.सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फील्ड में उपस्थित रहें तथा संवेदनशील/भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक आयोजनों एवं धार्मिक स्थलों का स्वयं भ्रमण, निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग करें।
2.महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य संवेदनशील बिंदुओं की सुरक्षा व्यवस्था की पुनः समीक्षा की जाए और थ्रेट असेसमेंट के अनुसार सुरक्षा स्तर को तत्काल बढ़ाया जाए।
3.वाहनों की चेकिंग, मेट्रो/बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल, सिनेमा हॉल तथा अन्य सार्वजनिक परिवहन/भीड़भाड़ केंद्रों पर सघन सतर्कता बरती जाए — साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि आम जनता को अनावश्यक असुविधा न हो।
4.एटीएस, क्यूआरटी (Quick Response Teams), बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वॉड को तत्पर मोड में रखा जाए तथा फुट पेट्रोलिंग और एरिया डोमिनेशन बढ़ाया जाए।
5.सीसीटीवी फ़ीड्स का रीयल-टाइम विश्लेषण किया जाए; तथा स्थानीय ख़ुफ़िया तंत्र तथा नागरिक सूचना नेटवर्क को सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की त्वरित रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए।
6.भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाय।
7.यूपी 112 पीआरवी निरंतर संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहें ।
8- सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी करते हुए हर इनपुट को गंभीरता से लिया जाय और अफ़वाह फैलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाय।
#RunForUnity केवल दौड़ नहीं, ये दौड़ है दिल से दिल जोड़ने की।
#SardarPatel के आदर्शों से प्रेरित, यह कदम है देश की एकता और अटूट देशभक्ति की ओर।”
कासगंज पुलिस के योगा खिलाड़ी योगेश सिंह ने सभी देशवासियों को #RunForUnity में भाग लेने का संदेश दिया है।
#EktaDiwas #RashtriyaEktaDiwas150
#SardarPatel150 #UPPolice
@EktaDiwasBharat
"परिवार से थीं दूरियां, अकेलेपन के सिवा कुछ न था बाकी,
तब झुर्रियों भरे चेहरों पर मुस्कान बांटने आई खाकी।"
#DiwaliWithKhakhi#UPPCares
एसपी कासंगज ने दीपावली पर वृद्धाश्रमों, निराश्रित बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों को भेंट किए फल, मिष्ठान और उपहार, चेहरों पर खिली मुस्कान ।
#UPPolice
एटा– थाना जैथरा पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत मोहकमपुर में छात्र-छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे वूमेन पॉवर लाइन1090, पुलिस चाइल्ड लाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-181 आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
#MissionShakti5#MissionShaktiUPP
♦️𝕄𝕚𝕤𝕤𝕚𝕠𝕟 𝕊𝕙𝕒𝕜𝕥𝕚 𝟝.𝟘♦️
#DM_KSJ व #SP_KSJ द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के क्रम में "𝑹𝒖𝒏 𝒇𝒐𝒓 𝑬𝒎𝒑𝒐𝒘𝒆𝒓𝒎𝒆𝒏𝒕" का किया गया आयोजन।
🔶दौड़ को राजकोल्ड चौराहा कासगंज से रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज गेट तक के लिए हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।
🔶महिला पुलिसकर्मी एवं स्कूली छात्राओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा।
#MissionShakti5
#MissionShaktiUPP
#UPPolice
जीवन है कठिनाई का दौर,
तू मत जाना हार,
लड़ते रहना हर दम यूं,
लाड़ो अब तू पंख पसार !!
‼️मिशन शक्ति - 5.0‼️
डीएम एवं एसपी कासगंज द्वारा "मिशन शक्ति अभियान" के तहत छात्राओं को प्रेरित करने एवं उन्हें स्वाबलंबी बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन ऑडिटोरियम में दिखाई गई "चक दे इंडिया" मूवी, बालिकाओं का बढ़ा हौसला, पुलिस प्रशासन का जताया आभार
#MissionShakti5
#MissionShaktiUPP
#UPPCares
दि0 26.09.25 को थाना गंजडुंडवारा क्षेत्रांतर्गत एक मुस्लिम पक्ष द्वारा लगाए गए पोस्टर को दूसरे मुस्लिम पक्ष द्वारा हटाने पर हुए विवाद एवं भीड़ एकत्रित हो जाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारियों द्वारा तत्समय मौके पर पहुंच लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया, प्रकरण में लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा मौके पर दी गई बाइट।
#Newsetahpolice
एटा– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में जुम्मे की नमाज तथा त्यौहारों के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से सर्वे कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।
#UPPolice
मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे #MissionShakti5 अभियान का शहर कासगंज में बाइक रैली निकालकर किया शुभारम्भ ।
#SP_KSJ के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निकाली गयी बाइक रैली ।
#MissionShakti5
@dgpup के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान #OperationConviction के तहत एटा पुलिस व अभि0 विभाग के प्रयास से मा0 न्यायालय एटा द्वारा "आर्म्स एक्ट" में एक अभियुक्त को "जेल में बिताई गई 03 वर्ष की अवधि की सजा व 100 रूपए" के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित।