जवान किसानों के दिलों पर राज करने वाले हनुमान बेनीवाल को घेरने के लिए हजारों लोमड़ियां छटपटा रही है
लेकिन उनको यह कौन बताए कि जिसने राजनीति की शुरुआत ही संघर्ष और तेजाजी के आशीर्वाद से की है
उसको हारता हुआ देखने वाले हजारों हो सकते है लेकिन उसको चाहने वाले करोड़ों में है याद रखना
नीम का थाना क्षेत्र के निमोद गांव में स्थित हिंगलाज माता मंदिर से 6 वर्षीय मासूम भावेश राजपूत दो सप्ताह से लापता है |
मंदिर क्षेत्र में स्थित जंगल में प्रशासन,पुलिस व वन विभाग सहित अन्य टीमों को अभी तक भावेश को ढूंढने में सफलता प्राप्त नहीं हुई जिससे जनता में शासन - प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है |
मेरी प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
से अपील है कि आधुनिक संसाधनों के साथ अतिरिक्त टीमों को भावेश के सर्च ऑपरेशन में लगाया जाए |
मैंने मामले को लेकर आज शाम सीकर के जिला पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता की है |
हिंगलाज माता से भावेश की कुशलता की कामना करता हूं |
@PoliceRajasthan@SikarPolice
आज दिनांक 19 जून को RLP सुप्रीमों व नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी का कार्यक्रम -
श्री हनुमान बेनीवाल जी आज 19 जून को प्रातः 10:15 बजे जयपुर के जालूपुरा स्थित आवास से प्रस्थान कर चौमू एवं रिंगस होते हुए दोपहर 01:00 बजे सीकर सर्किट हाउस पहुंचने का कार्यक्रम रहेगा जहां वो सीकर सर्किट हाउस में दोपहर 01:15 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक पार्टी परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर जन-सुनवाई करेंगे | इसी दौरान सांसद महोदय का दोपहर 02:15 बजे सीकर सर्किट हाउस में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद एवं बातचीत का कार्यक्रम रहेगा।
तत्पश्चात दोपहर 03:30 बजे सीकर सर्किट हाउस से प्रस्थान कर फतेहपुर, रतनगढ़ बाईपास एवं श्रीडूंगरगढ़ होते हुए बीकानेर जिले के हिम्मतासर गांव पहुंचने का कार्यक्रम रहेगा, जहां तेजाजी महाराज के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में उपलक्ष में आयोजित विशाल भजन संध्या में भाग लेंगे |
@hanumanbeniwal
दिनांक 18 जून 2026 को छात्र हितों की 7 प्रमुख मांगों को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) द्वारा शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में प्रदर्शन किया जाएगा।
सभी छात्र साथियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं और छात्र शक्ति का परिचय दें।
@DevrajHooda_
आज सरकार की जनविरोधी नीतियों और आमजन की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर जनहित के मुद्दों पर शीघ्र समाधान की मांग रखी। @RLPINDIAorg
@abhay_3234@LSinghShekhawat भाई बड़ी पार्टियों की इतनी औकात नहीं कि इनको कमजोर कर दे क्योंकि उन बड़ी पार्टियों के तो घुटने टिकवा रखे है लेकिन उन पार्टियों के पीछे लगकर यह जनता ही इनको कमजोर करने में लगी है और जरूरत पड़ने पर लास्ट में इनके ही द्वार जाना पड़ता है यह बड़ी पार्टी वाले उनको भाव भी नहीं देते
तुम देओ बयान
तुम कहो जातिवादी
तुम जलाओ पुतले
तुम लगाओ आरोप
तुम दर्ज करवाओ मुकदमे
तुम गालियाँ दो
तुम बदनाम करने की हर कोशिश कर लो
लेकिन राजस्थान की जनता एक बात कभी नहीं भूलेगी
जब किसी गरीब का बेटा दुनिया छोड़ जाता है, जब किसी बेटी का परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकता है, जब किसी माँ की आँखों से आँसू रुकने का नाम नहीं लेते, जब किसी घर का चिराग बुझ जाता है.....
तब बड़ी-बड़ी बातें करने वाले नेता दिखाई नहीं देते
तब एक आदमी सबसे पहले उस परिवार के बीच बैठा दिखाई देता है
आज की घटना देखिए.....
एक परिवार टूट जाता है।
परिजन बिलख रहे हैं, न्याय की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है
ऐसे समय में कितने मंत्री पहुँचे?
कितने विधायक पहुँचे?
कितने बड़े-बड़े नेता पहुँचे?
लेकिन एक व्यक्ति वहाँ पहुँचा.....
कुर्सी बचाने नहीं,
राजनीति चमकाने नहीं,
फोटो खिंचवाने नहीं,
बल्कि उस परिवार के आँसू पोंछने, उनका दर्द सुनने और यह भरोसा दिलाने कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा मैं आपके साथ खड़ा हूँ।
शायद यही वजह है कि हनुमान बेनीवाल को समझने के लिए राजनीति नहीं संवेदना चाहिए।
सोचिए एक ऐसा व्यक्ति जो वर्षों से अपने परिवार को पूरा समय नहीं दे पाया, जिसके बच्चे अपने पिता का इंतजार करते होंगे, जिसकी माँ कई बार बेटे को देखने को तरस जाती होगी....
लेकिन प्रदेश के किसी भी कोने में किसी के साथ अन्याय हो जाए, किसी गरीब की आवाज दबा दी जाए, किसी परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट जाए तो सबसे पहले वही व्यक्ति वहाँ पहुँचता है।
सरकार से लड़ना पड़े तो लड़ता है, प्रशासन से टकराना पड़े तो टकराता है, मुकदमे झेलने पड़ें तो झेलता है, आलोचनाएँ सुननी पड़ें तो सुनता है लेकिन पीड़ित परिवार का साथ नहीं छोड़ता।
आज राजनीति का सबसे बड़ा संकट यही है कि नेताओं के पास शब्द तो बहुत हैं लेकिन संवेदनाएँ कम हैं
सोशल मीडिया पर दो लाइन लिख देना आसान है, श्रद्धांजलि का पोस्टर लगा देना आसान है लेकिन किसी रोते हुए परिवार के बीच बैठकर उनके आँसू महसूस करना आसान नहीं होता।
राजस्थान की जनता इसलिए याद रखेगी कि इस दौर में जब अधिकांश नेता मोबाइल की स्क्रीन से राजनीति कर रहे थे तब एक नेता धरातल पर लोगों के दुःख-दर्द में शामिल हो रहा था
पद बड़े होने से कोई बड़ा नहीं होता, बड़ा वह होता है जो किसी टूटे हुए इंसान को सहारा देने के लिए उसके दरवाजे तक पहुँच जाए
और यही कारण है कि लाख विरोध, लाख आरोप और लाख साजिशों के बावजूद जनता के दिलों में हनुमान बेनीवाल की जगह बनी हुई है.....
@hanumanbeniwal
जो लोग रात दिन हनुमान को उल्टा सीधा बोलते है गालियां देते फिरते है।
वो एक बार अपना जातिवाद ओर अंधभक्ति का चश्मा उतारकर गौर से हनुमान की आंखों में देखना इसमें राजनीति नहीं अपनो का दर्द छुपा दिख जाएगा।
जो रात ओर दिन इस का दर्द अपने सीने में लिए घूम रहा है और सड़कों पर लड़ रहा है ।
नेता कहते हैं कि हनुमान नशे में रहता है।
अजीब नशा है, जो हर पीड़ित के आंसू देख लेता है, हर अन्याय के खिलाफ सड़क पर पहुंच जाता है। ऐसा नशा अगर तुम लोग भी थोड़ा बहुत कर लेते तो आपको भी दिख जाता कि यह आम गरीब लोग किस दर्द से तड़प रहे है।
मुझे गर्व है कि मैं हनुमान का सिपाही हु।
मैंने मेरे जीवनकाल में बहुत सारे नेता देखें ,मगर हनुमान जी बेनीवाल जैसा ना तो कोई नेता देखा है और ना ही कोई युगों तक हनुमान बन पाएगा.
हनुमान जी के निस्वार्थ प्रेम में मुझे हरिश्चंद्र और जनहित के संघर्ष में महाराणा प्रताप नजर आता है..
ना थकता है,ना रुकता है,ना डरता है.🙌🥹❣️
#हनुमान_बेनीवाल पिछले 33 सालो से जनता के बीच खुली किताब की तरह रहे है। हर मुद्दे पर सबसे पहले आवाज उठाते है और विपक्ष मे रहते हुए क्षेत्र मे सबसे ज्यादा काम करवाते है
आज तक उनके दामन पर कोई दाग नही लगा, इसलिए विरोधी मुद्दो पर नही, बल्कि बेबुनियाद बयानो पर राजनीति करते है🤞💥🔰
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, लक्ष्मणगढ़ (सीकर)
राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, किसानों-युवाओं की समस्याओं एवं क्षेत्रीय जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर दिनांक 10 जून 2026 को उपखण्ड कार्यालय, लक्ष्मणगढ़ पर विशाल प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।