निदेशक- जिला सहकारी बैंक लि. बस्ती
अध्यक्ष - बस्ती सहकारी क्रय विक्रय समिति लि.-बस्ती
उपाध्यक्ष - जिला सहकारी फेडरेशन लि.-बस्ती
सदस्य क्षे.पं., पूर्व प्रधान
@MSJEGOI सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा पोषित नशा मुक्ति केंद्र जनपद बस्ती द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह एवं जनप्रतिनिधि 🙏🏽🙏🏽
राजस्थान निकाय चुनाव सहप्रभारी का दायित्व मिलने के उपरांत कल जयपुर में आयोजित पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद कर आगामी चुनावों की तैयारियों एवं संगठन की रणनीति पर सार्थक चर्चा हुई।
संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से राजस्थान में भाजपा की विजय का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ।
#Rajasthan #BJP #NagarNikayChunav #BJP4Rajasthan
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश से नव नियुक्त सभी सम्मानित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप लोगों की निष्ठा, समर्पण और सक्रियता से पार्टी संगठन निरंतर सशक्त होगा तथा जन-सेवा व राष्ट्र-निर्माण के संकल्पों को नई ऊर्जा मिलेगी।
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय टीम में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने अनुभव, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा से भाजपा को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के नेतृत्व में भाजपा संगठन राष्ट्रसेवा और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज पार्टी द्वारा मुझे राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
इस दायित्व के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी, माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी. एल. संतोष जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, मार्गदर्शकों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का भी हार्दिक धन्यवाद, जिनका स्नेह, मार्गदर्शन और विश्वास सदैव प्रेरणा देता रहा है।
भाजपा जैसे विशाल संगठन में यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान से अधिक एक दायित्व है। संगठन ने जो विश्वास मुझ पर व्यक्त किया है, उसे पूरी निष्ठा और विनम्रता के साथ निभाने का प्रयास करूँगा।
अंत्योदय के विचार, राष्ट्रसेवा के संकल्प और संगठन की भावना को सर्वोपरि रखते हुए, पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मिलकर आगे बढ़ना ही मेरा प्रयास रहेगा।
संगठन ही शक्ति है, कार्यकर्ता ही आधार है और राष्ट्रसेवा ही हमारा संकल्प है।
भारत माता की जय।
वंदे मातरम्।@blsanthosh