This is the Official Twitter Account of Supendra Singh Azad. @ASPYouth4UP Lucknow mandal
Ex.Mahasachiv.
जिला प्रभारी-ASP(k) Sitapur,
प्रभारी-145 विधानसभा महोली
आज मैंने @AzadSamajParty की आजीवन सदस्यता ली।
आप सभी साथी पार्टी की आनलाइन सदस्य अवश्य लें।
https://t.co/Yp99z2ZZri
Supendra Singh Azad - गुलशेर
जिला प्रभारी
प्रभारी -145 विधानसभा महोली
@BhimArmyChief
राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय दलित नाबालिग बच्ची के साथ बंधक बनाकर 32 लोगों द्वारा किए गए सामूहिक दुष्कर्म की घटना अत्यंत भयावह और मानवता को शर्मसार करने वाली है।
पीड़िता के अनुसार, उसके साथ कभी तीन से चार और कभी इससे अधिक लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया।बार-बार होने वाले हमलों से जब भी उसे दर्द होता था, तो उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया जाता था। यह अपराध क्रूरता की सभी सीमाओं को पार करने वाला है।
इससे भी अधिक शर्मनाक और आक्रोशजनक बात यह है कि घटना के खुलासे के 15 दिन बाद भी इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यह सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, आखिर आधा महीना बीत जाने के बाद भी बाकी दरिंदे पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों हैं?
हम @RajGovOfficial से मांग करते हैं कि 24 घंटे के भीतर फरार चल रहे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस पूरे मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराई जाए और सरकार मजबूत पैरवी करते हुए दोष सिद्ध होने पर सभी आरोपियों को कठोरतम सजा दिलाना सुनिश्चित करे। पीड़ित दलित परिवार को तत्काल सुरक्षा, न्याय और उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए।
बाबा साहब के झंडे का अपमान @BhimArmy_BEM व @ASP4UP बर्दाश्त नहीं करेगी,पेड़ पे लगे जय भीम झंड़ा इतनी बड़ी नफरत क्यों, सीतापुर के इमलिया थाने के नकरहिया में पुलिस मौके पर खड़ी होकर तमाशा देखती रही। इस प्रकरण को संज्ञान में उचित कार्रवाई करने की कृपा करें। @sitapurpolice@Uppolice
आजाद समाज पार्टी कांशीराम की सरकार बनते ही
होमगार्ड जवानों को राज्य कर्मचारियों के समान वेतन और सुविधाएं देंगे और PRD के जवानों को बेहतर मानदेय और सुविधा देंगे
बहुजन संकल्प चन्द्रशेखर विकल्प
@BhimArmyChief@AzadSamajParty
सत्ता परिवर्तन यात्रा में आज अपनों के बीच पहुंचकर जो प्रेम, विश्वास और समर्थन मिला, वह मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है।
यह यात्रा सिर्फ सत्ता बदलने की नहीं, बल्कि संविधान, सामाजिक न्याय और बहुजन स्वाभिमान को मजबूत करने की लड़ाई है।
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले एनएचएम संविदा कर्मचारी पिछले दो माह से मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक और मानसिक संकट से जूझ रहे हैं। संविदा चिकित्सक, एएनएम, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, पैरामेडिकल व मैनेजमेंट स्टाफ दिन-रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन उनकी मेहनत का सम्मान करने में लगातार विफल साबित हो रहे हैं।
मार्च और अप्रैल 2026 का लंबित मानदेय न मिलने से कर्मचारियों के सामने बच्चों की फीस, किताबें, घर-परिवार और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। यह बेहद चिंताजनक है कि जो कर्मचारी स्वास्थ्य व्यवस्था को संभाल रहे हैं, वही अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
@UPGovt से हमारी मांग है कि कर्मचारियों की जायज मांगों को तत्काल पूरा करते हुए लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान किया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों और कर्मचारियों को न्याय मिल सके।
हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारी सरकार आने पर संविदा व्यवस्था को समाप्त कर कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा तथा उन्हें न्यूनतम 25,000 रुपये मासिक वेतन सुनिश्चित किया जाएगा।
@nhm_up@brajeshpathakup
#ASP_K_Mission2027
मामला ग्राम पचासा थाना महोली जनपद सीतापुर का अनुसूचित जाति महिला के साथ लाठी डंडों से मारपीट जातिसूचक गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला 24 घंटे से ज्यादा हो चुका है तहरीर दिए महोली पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करें
@sitapurpolice@Uppolice@Igrangelucknow
उत्तर प्रदेश के जिला मिर्जापुर निवासी एवं मर्चेंट नेवी में सेकेंड अफसर पद पर कार्यरत मनीष द्विवेदी का अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में लापता होना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक मामला है।
मनीष 6 मई को शिप से बाहर गए थे, जिसके बाद से उनका कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, और अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि विदेश में काम कर रहे हर भारतीय नागरिक की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ा हुआ है। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी बनती है।
@mygovindia से अपेक्षा है कि इस मामले को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप किया जाए। मनीष द्विवेदी की स्थिति स्पष्ट की जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। परिवार को समयबद्ध और पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
@PMOIndia@narendramodi@MEAIndia@DrSJaishankar
प्रधानमंत्री @narendramodi जी के पिछले दो दिनों के भाषणों ने देश की जनता, व्यापारियों खासकर छोटे व्यापारियों और मेहनतकश वर्ग को गहरी निराशा और चिंता में डाल दिया है।
उनके बयान साफ तौर पर यह संकेत देते हैं कि उनके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने महंगाई के मुद्दे पर अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। यह केवल एक बयान नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी की स्वीकृति है।
जो ऐतिहासिक फेरबदल 2026 में Actor Vijay जी ने तमिलनाडु में किया है,
वही दृश्य आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 2027 में उत्तर प्रदेश के में बड़े भाई Chandra Shekhar Aazad जी के नेतृत्व में दोहराया जाएगा 🔥
देश की राजनीति अब धीरे-धीरे करवट ले रही है...!!
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस 2024 में सफल सभी अभ्यर्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं!
पिछले 12 वर्षों में यह बेटियों की सबसे बड़ी सफलता है। इस बार चयनित 932 अभ्यर्थियों में से 319 (34.22%) बेटियां हैं। विशेषकर, इस वर्ष के टॉप-10 में टॉपर नेहा पांचाल सहित 6 बेटियों का स्थान प्राप्त करना, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। डिप्टी कलेक्टर के 37 में से 21 पदों पर बेटियों का चयन और डिप्टी एसपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी उनकी मजबूत भागीदारी-न केवल गर्व की बात है, बल्कि क्रांतिज्योति माता सावित्रीबाई फूले जी के उस ऐतिहासिक कदम का परिणाम है, जब उन्होंने भारत में बालिकाओं के लिए पहला विद्यालय खोला था।
यह अवसर संविधान निर्माता, शोषितों के मुक्तिदाता, नारी उद्धारक, आधुनिक भारत के शिल्पकार परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के उस महान संविधान की जीवंत अभिव्यक्ति है, जिसमें उन्होंने लिंग, जाति और धर्म के हर भेदभाव को समाप्त कर एक समतामूलक राष्ट्र की नींव रखी।
जय भीम! जय फूले!जय संविधान!जय भारत!जय उत्तर प्रदेश!
हालिया हुई बेमौसम बारिश, तेज हवाओं, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली ने उत्तर प्रदेश में जन-धन का भारी नुकसान पहुंचाया है। रबी की तैयार फसलें खेतों में बिछ गई हैं और किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो रही है। गेहूं, सरसों, आलू, चना और दलहन फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है।
प्रदेशभर में बिजली गिरने व हादसों में कम से कम 11 लोगों की मौत बेहद दुखद है। फसल बर्बादी का सदमा किसानों पर भारी पड़ रहा है। बांदा में 50 वर्षीय किसान उद्र प्रताप यादव की मृत्यु ने स्थिति की गंभीरता को और उजागर कर दिया है।
जमीनी नुकसान साफ दिखने के बावजूद कई जगह अफसर “क्षति नहीं” बता रहे हैं ।यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।
@UPGovt से हमारी मांगें:- तत्काल फसल क्षति का पारदर्शी सर्वे, प्रभावित किसानों को तुरंत मुआवजा, मृतकों के परिवारों को विशेष आर्थिक सहायता, फसल बीमा दावों का त्वरित निपटारा, लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई।
@CMOfficeUP@myogiadityanath