10 अक्टूबर का आंदोलन शुरू होने से पहले ही सरकार की नैतिक और राजनीतिक हार दिखाई देने लगी है।
पहले विपक्ष भारत बंद करता था, आज सरकार भारत बंद कर रही है।
#10OctoberDelhiChalo
वर्दी की ताक़त पर इतना गुरूर किस बात का?
प्रतापगढ़ के अंबेडकर चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने पहुँचे @samajwadiparty कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खींचतान हुई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी गाली-गलौज करते और थप्पड़ मारते दिखाई दिए।
आज यूपी के सभी जिला मुख्यालयों पर सपा का ऐतिहासिक प्रदर्शन हुआ। सत्ता विरोध की आवाज़ को पुलिस के जोर पर दबाने की कोशिश कर सकती है, मिटा नहीं सकती।
और प्रतापगढ़ का ये दृश्य याद रखा जाएगा—गाली और थप्पड़, दोनों का लोकतांत्रिक हिसाब होगा।
ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए मोदी-शाह ने पूरी ताकत झोंक दी है। अब देश को एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए मैदान में उतरना होगा। लोकतंत्र को बचाने की अकेले राहुल गांधी जी की जिम्मेदारी नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
अगर आप जनरल हो और डीएम हैं तो किसी को झूठे केस में जेल भेज दीजिए। हाईकोर्ट से पांच लाख का जुर्माना सुप्रीमकोर्ट माफ कर देगा। लेकिन मीडिया चुप रहेगा। आप दलित हैं तो झूठे आरोप लगाकर मरने के लिए मजबूर कर देगा। मीडिया आप को दोषी ठहरा देगी। जातिवादी मीडिया दोषी को निर्दोष और निर्दोष को दोषी ठहरा देती है। आप लोकतंत्र को भी खा जा सकते हैं।
लंबे समय से संविधान प्रदत्त हिस्सेदारी की व्यवस्था यानी आरक्षण के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। अब इसी मुहिम को “आरक्षण में सुधार” जैसे शब्दों की आड़ में आगे बढ़ाने की कोशिश हो रही है।
कान खोलकर सुन लो—आरक्षण कोई खैरात नहीं है। यह सदियों से सामाजिक भेदभाव और वंचना झेलते समाज को संविधान द्वारा दिया गया प्रतिनिधित्व का अधिकार है।
भारत सरकार व लखनऊ दरबार में बैठे सत्ताधीशों, कान खोलकर सुन लो—आरक्षण व्यवस्था में किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरक्षण पर हमला यानी सामाजिक न्याय पर हमला है और सामाजिक न्याय से समझौता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) किसी भी कीमत पर नहीं करेगी।
हम यह भी देख रहे हैं कि इस पूरे माहौल को बनाने में मीडिया की बड़ी भूमिका है। हमारे हितों के विपरीत विचार रखने वाले लोगों को बार-बार बुलाकर एकतरफा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।
लेकिन याद रखिए—हमारे सब्र का इतना इम्तिहान मत लीजिए। अगर हमारी आवाज को लगातार दबाने और नजरअंदाज करने की कोशिश की गई, तो जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।
हम जानते हैं कि मेनस्ट्रीम मीडिया में हमारा पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है, लेकिन हमारी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। मीडिया को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर निष्पक्षता, संतुलन और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी।
और आरक्षण का विरोध करने वालों को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) खुली बहस के लिए आमंत्रित करती है।
अगर आपके पास आरक्षण के खिलाफ तर्क और तथ्य हैं, तो सामने आइए। बहस हो—तर्क से, तथ्यों से और संविधान के दायरे में।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
जय संविधान! जय आरक्षण!
हम पहले से कहते आ रहे हैं कि इस देश में दलितों के लिए कोई जगह नहीं है। आखिर वहाँ 'हवन' की क्या ज़रूरत थी?
हल्द्वानी, उत्तराखण्ड के रामलीला मैदान में हर पार्टी के लोग जनसभा करते हैं, लेकिन वहाँ जो किया गया, वह हिंदू धर्म के खिलाफ़ है।
इससे यह भी साफ होता है कि BJP के लोग देश को बाँटने और जातियों के बीच झगड़ा कराने का काम कर रहे हैं।
प्रयागराज की सड़कों पर उमड़ा छात्रों का जनसैलाब इस बात का संकेत है कि शिक्षा और युवाओं के भविष्य का सवाल अब किसी एक शहर तक सीमित नहीं रहा।
जब तक छात्रों की आवाज़ सुनी नहीं जाएगी और उनकी चिंताओं का समाधान नहीं होगा, तब तक यह आंदोलन थमने वाला नहीं दिखता।
बारिश की हर बूँद स्वीकार है, मगर मासूमों पर अन्याय स्वीकार नहीं, जिन्होंने अन्याय किया वो कितने ही ताकतवर क्यों ना हो, उनके पीछे कितनी बड़ी शक्ति क्यों ना हो, लेकिन जवाब देना ही होगा।
महापुरुषों के विचार ही मेरे संघर्ष की ताक़त हैं। जय भीम, जय भारत।
प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं - इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते।
152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को।
और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए - तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद - और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं।
यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही - उनपर टूट पड़ी है।
दिल्ली पुलिस का आदर्श वाक्य ‘शांति, सेवा, न्याय’ है, लेकिन कल जंतर-मंतर पर वर्दीधारी द्वारा मासूम बेटियों की अस्मिता पर किया गया हमला इस आदर्श वाक्य को विडंबना बना देता है।