भाजपा नेताओं के परिवारों को बड़े पद और अवसर मिलते रहे, जबकि देश का आम युवा बेरोज़गारी, पेपर लीक और भर्ती में देरी से जूझता रहा।
देश का युवा पूछ रहा है— क्या सत्ता केवल नेताओं के परिवारों के लिए है, या मेहनत करने वाले युवाओं के लिए भी?
भाजपा को जवाब देना चाहिए कि करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों का समाधान कब होगा।
युवा चाहता है— • पारदर्शी भर्ती
• पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई
• समय पर नियुक्तियां
• योग्यता के आधार पर अवसर
देश में परिवारवाद नहीं, प्रतिभा और मेहनत का सम्मान होना चाहिए।
सूरज वाल्मीकि प्रभारी, रोहतास नगर विधानसभा
राष्ट्रीय सचिव, भारतीय वाल्मीकि धर्म सभा (भारत)
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री देवेंद्र यादव जी के दिशा-निर्देशानुसार रोहतास नगर विधानसभा के चारों ब्लॉकों की संगठनात्मक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
रोहतास नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होने का अवसर मिला बैठक में जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन जी जिला ऑब्जर्वर लोकेंद्र चौधरी जी विधानसभा ऑब्जर्वर सूरज वाल्मीकि जी अश्वनी भारद्वाज जी ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश पांचाल जी सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई
रामनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।बैठक में संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। राजकुमार जैन जी जिला अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी जी जिला ऑब्जर्वर श्री सूरज वाल्मीकि जी विधानसभा प्रभारी संजय शर्मा जी कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेतागण।
आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री @devendrayadvinc जी के दिशा-निर्देशानुसार आज रोहतास नगर विधानसभा के राम नगर ब्लॉक में संगठनात्मक मासिक बैठक का सफल आयोजन किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष श्री कुलदीप भाटी जी के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान को गति देने, जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुँचाने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही क्षेत्र की जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने और कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं उत्तर-पूर्वी लोकसभा प्रभारी श्री @RawatLaxman_INC जी, बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @rajkumarjaininc जी, जिला प्रभारी श्री @ChoudharyLokendra Kalyan Singh सिंह जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
रोहतास नगर विधानसभा प्रभारी के रूप में इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहकर संगठन के साथियों के साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों, जनहित के मुद्दों और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर मिला। हमारा लक्ष्य एक सशक्त, सक्रिय और जन-जन से जुड़े कांग्रेस संगठन का निर्माण करना है।
सूरज वाल्मीकि प्रभारी रोहतास नगर विधानसभा
कोंडली विधानसभा | वार्ड 194 (घड़ौली)
भारतीय वाल्मीकि धर्म सभा (भारत) राष्ट्रीय सचिव
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री देवेंद्र यादव जी के दिशा-निर्देशानुसार आज रोहतास नगर विधानसभा के रोहतास नगर ब्लॉक में संगठनात्मक मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं उत्तर-पूर्वी लोकसभा प्रभारी श्री लक्ष्मण रावत जी, बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजकुमार जैन जी, बाबरपुर जिला प्रभारी श्री लोकेंद्र चौधरी जी एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्री मुकेश पांचाल जी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों एवं SIR अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद श्री अनिल गौतम जी, श्री अश्वनी भारद्वाज जी, श्री दीपक शर्मा जी, श्री आर. डी. कौशिक जी, श्री जय जय राम जी, श्री अरुण पाल जी, श्री पीतांबर जोशी जी, श्री नरेश शर्मा जी, श्री रवि गौतम जी सहित ब्लॉक पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सूरज वाल्मीकिप्रभारी रोहतास नगर विधानसभाकोंडली विधानसभा | वार्ड 194 (घड़ौली)भारतीय वाल्मीकि धर्म सभा (भारत)राष्ट्रीय सचिव
तिमारपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैठक में भाग लिया। संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों संग चर्चा हुई।बैठक में जिला अध्यक्ष @MangeshTyagiINC जी पूर्व प्रत्याशी लोकेंद्र चौधरी जी, ऑब्जर्वर बालकिशन बाली जी संजय प्रधान जी ब्लॉक अध्यक्ष ललित त्यागी जी उपस्थित रहे।#DelhiCongress
मुस्तफाबाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होने का अवसर मिला।बैठक में जिला अध्यक्ष मंगेश त्यागी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष अली मेंहदी जी, जिला ऑब्जर्वर बालकिशन जी, वि.स. ऑब्जर्वर मौर्य जी, ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ मिर्ज़ा जी, वसीम मालिक जी, जावेद चौधरी जी, महरूफ भाई व कांग्रेस परिवार
मलका गंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में सहभागिता की आगामी रणनीतियों को लेकर पदाधिकारियों संग चर्चा
जिला अध्यक्ष @MangeshTyagiINC जी पूर्व प्रत्याशी लोकेंद्र चौधरी जी जिला ऑब्जर्वर बालकिशन जी विधानसभा ऑब्जर्वर संजय जी राजकुमार जी ब्लॉक अध्यक्ष नेत्रपाल जी प्रिया जी उपस्थित रहे
डॉ. राजकुमार वेरका जी को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह महत्वपूर्ण दायित्व उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है। पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पंजाब प्रदेश कांग्रेस और अधिक सशक्त होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी तथा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष #Mallikarjun_Kharge, नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi@priyankagandhi कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) @kcvenugopalmp एवं पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
डॉ राजकुमार वेरका जी को इस नई जिम्मेदारी के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ।
सूरज वाल्मीकि प्रभारी, रोहतास नगर विधानसभा
कोंडली विधानसभा | वार्ड 194 (घड़ौली)
भारतीय वाल्मीकि धर्म सभा (भारत)
राष्ट्रीय सचिव
आज मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत आज कोंडली विधानसभा घड़ौली वार्ड 194 के **बूथ संख्या 64 एवं 65, **में BLO श्रीमती रेनू जी के साथ घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन अभियान में सहभागी बनने का अवसर प्राप्त हुआ।
भ्रमण के दौरान कुछ मतदाता अपने पते पर उपलब्ध नहीं मिले। ऐसे में सक्रिय सहयोग करते हुए संबंधित मतदाताओं से संपर्क स्थापित कराया, उन्हें बुलाकर आवश्यक प्रपत्र भरवाए तथा निर्वाचन संबंधी कार्य को सुचारु एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग दिया।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। आइए, हम सभी निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान में अपना सहयोग दें और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करें।
सूरज वाल्मीकि प्रभारी रोहतास नगर विधानसभा
कोंडली विधानसभा | वार्ड 194 (घड़ौली)
भारतीय वाल्मीकि धर्म सभा (भारत)
राष्ट्रीय सचिव
"बुरा जो देखन मैं चला बुरा न मिलिया कोय।जो दिल खोजा आपना मुझसे बुरा न कोय"
समाज में दूसरों पर उंगली उठाने से पहले खुद के भीतर झांकना जरूरी है। कबीर साहब की यह वाणी हमें आत्मचिंतन की राह दिखाती है। महान समाज सुधारक संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व की बधाई!
#KabirJayanti#कबीरजयंती
"बुराड़ी क्रिकेट लीग" का PCC अध्यक्ष @devendrayadvinc जी के सानिध्य में भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजक जिला अध्यक्ष मंगेश त्यागी जी प्रदेश महासचिव @DrPKMISHRA9 जी बालकिशन बाली जी लोकेंद्र चौधरी जी आदेश भारद्वाज जी राजकुमार मारोठिया जी कांग्रेस परिवार सम्मलित रहा!
#BurariCricketLeague
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष @devendrayadvinc जी द्वारा 'बुराड़ी प्रीमियर लीग' का भव्य शुभारंभ हुआ, मुझे भी जिसका हिस्सा बनने का अवसर मिला।
शानदार आयोजन के लिए करावल नगर जिला अध्यक्ष मंगेश त्यागी जी को बधाई व शुभकामनाएं!
#BurariPremierLeague#DelhiCongress
दिल्ली कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।
आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित विधानसभा ऑब्जर्वर्स की महत्वपूर्ण बैठक में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री देवेंद्र यादव जी, प्रदेश संगठन महासचिव आदरणीय श्री अनिल भारद्वाज जी, लोकसभा प्रभारियों एवं जिला प्रभारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर रोहतास नगर विधानसभा प्रभारी के रूप में बैठक में शामिल होकर संगठन के दिशा-निर्देश प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
सूरज वाल्मीकि प्रभारी, रोहतास नगर विधानसभा
कोंडली विधानसभा | वार्ड 194 (घड़ौली)
कल R.S FITNESS ACADEMY GYM में हमारे प्रिय भाई विकास चंडालिया जी का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। 🎂🎉
इस अवसर पर सभी साथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। विकास भाई हमेशा हर सुख-दुख में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। उनका स्नेह, सहयोग और अपनापन हमेशा प्रेरणा देता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता प्रदान करें।
स्नेह एवं शुभकामनाओं सहित
सूरज वाल्मीकि प्रभारी, रोहतास नगर विधानसभा
कोंडली विधानसभा | वार्ड 194 (घड़ौली)
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मुख्यालय, 24 अकबर रोड, नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय बृजलाल खाबरी जी से आत्मीय मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
आपका स्नेह और मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
सूरज वाल्मीकि प्रभारी रोहतास नगर विधानसभा,
कोंडली विधानसभा | वार्ड 194 (घड़ौली)