The following names have been appointed as the National Convener of the NSUI Social Media Department with immediate effect: Another list of social media departments will be released soon.
We wish you all the very best in your future endeavors.
श्रीमान ऊर्जा मंत्री @hlnagar जी महोदय, मेरे गाँव नयावासी, त. नादौती, जि. करौली (राज.) में पिछले 26 घन्टे से बिजली पूर्ति पूरी तरह से बाधित है।
इस भीषण गर्मी में समस्त ग्रामवासीयों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है, पानी की मोटर ना चलने से पेयजल की भारी समस्या हो रही है।
समाज के हक और अधिकारो के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले गुर्जर समाज के 73 वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका साहस, बलिदान और समाज के प्रति अटूट समर्पण हमारे हृदयों में सदैव अमर रहेगा।
#गुर्जर_आंदोलन_बलिदान_दिवस
भाजपा सरकार के मानसिक दिवालिया मंत्री मदन दिलावर की भाषा RSS की नफ़रती मानसिकता, सस्ती सियासत और संस्कारहीन परवरिश का परिचय है।
नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी पर की गई उनकी घटिया और अमर्यादित टिप्पणी बताती है कि सत्ता के अहंकार में भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन और राजनीतिक स्तर दोनों गिरकर रसातल में पहुंच गया है।
मदन दिलावर तुरंत देश से माफी मांगें, नहीं तो ये माना जाएगा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष की सहमति से विपक्ष के नेता का अपमान और ज़हरीले बोल बोले जा रहे हैं।
याद रहे, देश देख रहा है.. लोकतंत्र में विपक्ष को गाली देना ताकत नहीं, राजनीतिक दिवालियापन और डर का सबसे बड़ा सबूत होता है।
@INCIndia@kharge@priyankagandhi@kcvenugopalmp@Jairam_Ramesh
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री मनीष शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं महादेव का आशीर्वाद आप पर सदा बना रहे।
@ManishSharmaIYC
काका आपने खूब प्रयास किया आपके कछुए को शेर की सवारी करवाने का लेकिन अफसोस शेर ने कछुए को अपनी सवारी करवाई नहीं और उसी का नतीजा है कि आज कछुए का चुनाव इस हालत में है।
*अब पछताय होत क्या जब खरगोश चुग गया खेत*
@MukeshBhakar_@Rajsthanikaka
प्रत्याक्षी और कंपनी के बीच विवाद!
यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याक्षी और कंपनी के बीच विवाद की ख़बरें हैं मामला 2 लाख वोटों से जुड़े पेमेंट का है..
प्रत्याक्षी की ओर से 2 लाख वोटों का पेमेंट हो गया है जबकि यूथ कांग्रेस के खाते में पेमेंट नहीं पहुँचा… बस इसी बात पर विवाद है कि आख़िर वो पेमेंट गया कहा…. विवाद में बड़ी बात ये है कि प्रत्याशी के नज़दीकी दो लोगों की भूमिका संदिग्ध बतायी जा रही है।
@withabhinsui@AnilChopra_@RajkumarPraswal
पूरी धरा भी साथ दे तो और बात है,
पर तू ज़रा भी साथ दे तो और बात है।
यूँ तो एक पाँव से भी चल रहे हैं लोग,
मगर दूसरा भी साथ दे तो और बात है।
दोस्तों,आप मेरे पाँव से कदमताल करिए और अपने साथी को मज़बूत करिए।
#iycelection#iycrajasthan
भारतीय संविधान के निर्माता, सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के महान अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनके विचार और आदर्श हमें सदैव न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज की ओर अग्रसर करते रहेंगे।
#AmbedkarJayanti
छात्रहितों में सदैव समर्पित रहने वाले सबसे बड़े छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(NSUI) के 56वें स्थापना दिवस पर सभी युवा साथियों को हार्दिक सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।
NSUI ने शिक्षा के साथ युवा अधिकार और न्याय की लड़ाई को सदैव मजबूती से आगे बढ़ाया है।
#NSUI@nsui
संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥
श्री हनुमान जन्मोत्सव की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हनुमान जी महाराज की कृपा और आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बनी रहे।
जय श्री राम!
#hanumanjanmotsav#HanumanJi#हनुमान_जन्मोत्सव
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजनों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप लोग जीवन की हर परीक्षा में ऐसे ही उत्तीर्ण होते रहें।
स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन करता हूँ।
गुर्जर समाज के उत्थान के लिए आपका संघर्ष, नेतृत्व और त्याग युगांतकारी रहा, आपने पूरे समुदाय को नई दिशा, नई चेतना और एकजुटता की शक्ति दी। सामाजिक चेतना में आपका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
युवा शक्ति का संकल्प, संगठन की नई दिशा।
युवा कांग्रेस टोडाभीम विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु सुरेन्द्र मीणा के नेतृत्व में युवा सोच को मिलेगा नया मंच और नई ताकत।
आइए, मिलकर युवाओं की आवाज को बुलंद करें और संगठन को मजबूत बनाएं।
युवाओं का एक ही विचार मजबूत संगठन, सशक्त राजस्थान
आज गांधी भवन, इंदौर में इंदौर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी जी, इंदौर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्री चिंटू चौकसे जी, इंदौर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री विपिन वानखेड़े जी, श्री केके मिश्रा जी सहित कांग्रेस के सभी पार्षदगण और वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने के लिए पूरी कांग्रेस संकल्पित है।
देश की विदेश नीति आज compromised है, क्योंकि PM मोदी खुद compromised हैं।
मोदी सिर्फ़ वही करते हैं जो अमेरिका और इज़राइल उनसे करवाना चाहते हैं।
मोदी कभी भी भारत के हित के फैसले ले ही नहीं सकते - और ये साफ दिख रहा है।
देश को अपने हाल पर छोड़ देना किसी भी सरकार की सबसे बड़ी विफलता होती है, आज फिर वही स्थिति बनती दिख रही है।
कोरोना काल में पूरा देश संकट में था, तब भी देश का नेतृत्व गायब था, और अब मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद भी नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व गायब है। भारत की जनता को महंगाई, LPG गैस और पेट्रोल-डीजल के गंभीर संकट के सामने खड़ा कर दिया है।
देश में नेता विपक्ष @RahulGandhi जी ने बार-बार चेतावनी दी कि वैश्विक तनाव का सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था, महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों, गैस सप्लाई और आम जनता की जेब पर पड़ेगा। राहुल जी ने मोदी सरकार से समय रहते ठोस रणनीति बनाने और देश को इस संकट से बचाने की मांग की।
लेकिन मोदी जी ने उस वक्त उनकी बातों को नजरअंदाज किया और मज़ाक उड़ाया। और अब जब हालात बिगड़ चुके हैं, तब मोदी जी खुद संसद में कह रहे हैं कि स्थिति गंभीर और कोरोना जैसी है।
देश की जनता सवाल पूछ रही है, आपने क्यों विपक्ष की बात नहीं सुनी, क्यों आपने समय रहते तैयारी और प्रबंध नहीं किया? क्यों हर बार देश को संकट में डालकर बाद में "धैर्य रखने" की अपील करते हैं?
#LPGCrisis #LPGसंकट
शहीद दिवस पर अमर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव जी को कोटि-कोटि नमन करता हूँ l
मातृभूमि की आजादी के लिए उनका अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। #ShaheedDiwas
राजस्थान की राजनीति में त्योहार भी अब कैलेंडर और आदेशों से तय होने लगे हैं। होली का रंग भी जैसे फाइलों और नोटशीट के बीच फँस गया है। सरकार कभी तारीख तय करती है, कभी छुट्टी बदलती है, और जनता सोचती रह जाती है कि त्योहार मनाएँ या सरकारी आदेश पढ़ें।
ऊपर से बड़े-बड़े फोटो और बयान “जनता के साथ होली” लेकिन असली सवाल यह है कि जनता की समस्याओं के रंग कौन भरेगा? सरकारी और प्रशासनिक उलझनों के बीच होली का गुलाल भी फीका पड़ जाता है।
लगता है इस बार रंगों से ज्यादा चर्चा आदेशों की रही, और त्योहार से ज्यादा राजनीति की।