आप सभी को अक्षय तृतीया पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्री विष्णु एवं मां लक्ष्मी से प्रार्थना है कि आप सभी पर कृपा बनाए रखें, अक्षय सुख, समृद्धि एवं प्रसन्नता प्रदान करें
भारत के महान योद्धा, शौर्य और स्वाभिमान के अप्रतिम प्रतीक, 'हिन्दवी स्वराज्य' के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
शिवाजी महाराज ने अपनी अद्वितीय संगठनात्मक शक्ति और अदम्य साहस से विदेशी आक्रांताओं को पराजित कर स्वराज्य की विजय पताका फहराई।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार प्रदेश के प्रभारी सह जमुई लोकसभा क्षेत्र से माननीय सांसद श्री @ArunBhartiLJP जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें और आपके नेतृत्व में समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहें।
संपूर्ण विश्व को सत्य, शांति एवं भ्रातृत्व की भावना से अवगत कराने वाले, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी की जयंती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.
आज सहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बलिया नगर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित श्रीरामनवमी की भव्य शोभायात्रा में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
जय श्री राम!
आप सभी को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, सेवा और मानव मूल्यों के रक्षा की प्रेरणा देता है। प्रभु से सभी के स्वस्थ, सुदीर्घ और समृद्ध जीवन की कामना करता हूँ।
या देवी सर्वभूतेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
चैत्र नवरात्र के अष्टम दिवस पर मां महागौरी की असीम कृपा आप सभी पर बनी रहे।
॥जय माता दी॥
या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
चैत्र नवरात्रि के सप्तम दिवस पर भयनाशिनी माँ कालरात्रि से प्रार्थना है कि वह आप सभी के भय, शोक व रोग से दूर कर सूर्य रूपी तेज प्रदान करें
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी
आप सभी को शारदीय नवरात्रि के पावन षष्ठ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
आदिशक्ति माँ दुर्गा के षष्ठ स्वरूप देवी कात्यायनी से प्रार्थना है कि सभी प्रदेशवासियों को धन-धान्य एवं सुख-समृद्धि से अभिसिंचित करें
गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना से सुसज्जित बिहार राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
ज्ञान, तप, त्याग और परंपराओं की यह भूमि देश को सदैव नई दिशा देती रही है। बिहार निरंतर विकास, समृद्धि और प्रगति के नए आयाम स्थापित करता रहे, यही प्रार्थना है।
सभी देशवासियों को नेमतों और ख़ुशियों के अज़ीम पर्व ईद-उल-फ़ितर की तहे दिल से मुबारक़बाद।
खुशियों का यह पावन त्योहार सभी के जीवन में अमन-चैन, भाईचारा और समृद्धि लेकर आए।
#EidMubarak
गुड़ी पड़वा एवं उगादी पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विक्रम संवत के नए वर्ष के शुभ दिन पर ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि और शांति से परिपूर्ण हो, सभी को सफलता और अपार खुशियां प्राप्त हों।
चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2083 की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ भगवती की कृपा से हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो तथा यह नव वर्ष हम सभी के जीवन में नई आशा, नई उमंग और सकारात्मकता लेकर आए।
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की आप सभी को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
इस अवसर पर आप सभी उपभोक्ता के रूप में अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक बनकर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।
#WorldConsumerRightsDay