डीडवाना-कुचामन के कुचामन सिटी राजकीय आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 7 मरीजों की हालत गंभीर होना और आंखों की रोशनी जाने का खतरा पैदा होना बेहद चिंताजनक है। सरकारी अस्पताल में मरीज ठीक होने गया था, वहां से नई बीमारी लेकर लौटा।
प्रसूताओं की मौतें, किडनी फेलियर के मामले और अब यह हादसा, भाजपा सरकार में स्वास्थ्य तंत्र किस कदर चरमरा चुका है, यह इसका जीता-जागता उदाहरण है। हमारी कांग्रेस सरकार में निःशुल्क दवा-जांच योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं RGHS से आमजन को भरोसेमंद इलाज मिलता था। आज वह भरोसा टूट चुका है।
सवाल बहुत हैं, पर सरकारी जवाबदेही किसी की नहीं। सरकार तुरंत जांच कराए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे।
कल शाम कंस्टीट्यूशन क्लब जयपुर में राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय डॉ. सी.पी. जोशी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रात्रि भोज में शामिल हुआ।
नीति आयोग के सूचकांक ने राजस्थान की भाजपा सरकार के दावों और धरातल की सच्चाई का अंतर उजागर कर दिया है।
17 राज्यों में राजस्थान वित्तीय स्वास्थ्य में 15वें, संस्थागत वातावरण में 13वें तथा कारोबारी माहौल और आधारभूत ढाँचे में 12वें स्थान पर है। निर्यात भी 2023-24 के 10.11 अरब डॉलर से घटकर 2024-25 में 7.17 अरब डॉलर रह गया।
हमारी कांग्रेस सरकार ने MSME Act-2019, RIPS-2019/2022 लागू किए जिससे उद्योग एवं व्यवसाय बढ़ें। भाजपा सरकार ने उस मजबूत आधार को आगे बढ़ाने के बजाय निवेश को केवल प्रचार और आयोजनों तक सीमित कर दिया।
हेडलाइन में “राइजिंग”, हकीकत में “सिंकिंग राजस्थान”!
आज सिविल लाइंस, जयपुर आवास पर पूर्व मंत्री श्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय के साथ पधारे आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया।
कांग्रेस और आदिवासी समाज का रिश्ता आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक बेहद मजबूत और आत्मीय रहा है। हमारी कांग्रेस सरकार में वनाधिकार अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन, आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और TSP क्षेत्र के बजट में लगातार वृद्धि इसका प्रमाण है।
कांग्रेस सदैव आदिवासी समाज के हक और सम्मान के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी।
केंद्र सरकार ने स्वयं लोकसभा में हमारी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की एक बड़ी उपलब्धि पर मुहर लगाई है। पर्यावरण मंत्रालय द्वारा 20 जुलाई 2026 को प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, भारत वन स्थिति रिपोर्ट (ISFR) 2023 में राजस्थान का वन एवं वृक्ष आवरण 26,995 वर्ग किमी से बढ़कर 27,389 वर्ग किमी हो गया, यानी 394.46 वर्ग किमी की वृद्धि। इस वृद्धि के साथ राजस्थान पूरे देश में चौथे स्थान पर रहा। यह पूरी अवधि हमारी कांग्रेस सरकार का कार्यकाल है।
जिस प्रदेश का दो-तिहाई भूभाग थार मरुस्थल हो, उस रेगिस्तानी धरती पर हरियाली बढ़ाकर देश के चार अग्रणी राज्यों में स्थान बनाना ऐतिहासिक है। इस अवधि में देश में कुल 1,446 वर्ग किमी हरित क्षेत्र बढ़ा, जिसमें अकेले राजस्थान का योगदान 27 प्रतिशत से अधिक रहा। वहीं भाजपा शासित मध्य प्रदेश में देश की सबसे बड़ी गिरावट (612 वर्ग किमी) दर्ज हुई। गुजरात, हरियाणा और पंजाब तीनों पड़ोसी राज्य मिलकर भी राजस्थान की बराबरी नहीं कर सके।
यह उपलब्धि हमारी कांग्रेस सरकार की घर-घर औषधि योजना, मनरेगा के तहत सघन पौधारोपण, वन विभाग को दिए गए पर्याप्त बजट और प्रदेश की जनता की भागीदारी का परिणाम है। मैं उन लाखों किसानों, महिलाओं, नरेगा श्रमिकों और वनकर्मियों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस हरित संकल्प को साकार किया।
दुख इस बात का है कि जो विरासत हमने सौंपी, वर्तमान भाजपा सरकार उसे संभाल नहीं पा रही। लोकसभा में ही प्रस्तुत एक अन्य आंकड़े के अनुसार वर्ष 2025-26 में 11.57 करोड़ पौधे लगाने के दावे में से केवल 1.69 करोड़ पौधों का ही सत्यापन हो सका, जबकि पौधारोपण पर 127.78 करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए। राजस्थान सरकार के इस घोटाले की जांच करनी चाहिए कि करोड़ों रुपये की राशि खर्च करने के बावजूद पेड़-पौधे कहां गायब हो गए या कभी लगाए ही नहीं गए?
भगवान भोलेनाथ की आराधना एवं साधना को समर्पित श्रावण माह के आरंभ होने पर हार्दिक मंगलकामनाएं। प्रभु शिव शंकर से प्रार्थना है कि यह पावन श्रावण मास सभी के जीवन में सुख, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
हर हर महादेव।
राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. सीपी जोशी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव करवाने तथा राजस्थानी भाषा के नियमित विभाग की स्थापना की मांग को लेकर शुभम रेवाड की पिछले 7 दिनों से भूख हड़ताल जारी है। यह सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की असंवेदनशीलता है कि उनकी मांगों को लेकर अभी तक कोई वार्ता तक नहीं की गई है।
चूंकि ये दोनों महत्वपूर्ण मांगें राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती हैं, अतः राजस्थान सरकार इस संवेदनशील मामले में हस्तक्षेप कर युवा छात्र की मांगों का जल्द से जल्द सकारात्मक समाधान निकाले। @RajCMO
हमारी कांग्रेस सरकार ने बाल गोपाल योजना इसलिए शुरू की थी कि प्रदेश के 50 लाख से अधिक स्कूली बच्चों को पोषण मिले और कोई बच्चा कुपोषित न रहे।
आज उसी योजना का हाल देखिए: सामोद में बच्चों के हक का 3 हजार किलो सरकारी दूध पाउडर मावा बनाने वाली भट्टियों में खपाने के लिए ले जाते हुए पकड़ा गया। स्कूलों में बच्चे अप्रैल से दूध का इंतजार कर रहे हैं, पानी पीकर काम चला रहे हैं, और उनका दूध बाजार में बिक रहा है। इससे बड़ी संवेदनहीनता क्या होगी?
यह अकेली घटना नहीं है। इस भाजपा सरकार में उड़ान योजना के सैनिटरी नैपकिन की कालाबाजारी हो रही है, पेंशन और पालनहार का पैसा डमी खातों में जा रहा है, खाद्य सुरक्षा का गेहूं बाजार में बिक रहा है और सड़कें महीने भर भी नहीं टिक रहीं। भाजपा के राज में हर योजना लूट का शिकार है और पूरा तंत्र मूकदर्शक बना बैठा है। पता नहीं राजस्थान की जनता का पैसा लूटकर कहां ले जाया जा रहा है।
सरकार से मांग है कि इस पूरे नेटवर्क की उच्च स्तरीय जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो एवं यह सुनिश्चित हो कि हर स्कूल में बच्चों को दूध नियमित मिले। गरीब के बच्चे के मुंह का निवाला छीनने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए
मकराना में एक विद्यालय के भीतर साढ़े तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यह जघन्य कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला है।
हमारी सरकार ने पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए केस ऑफिसर स्कीम को प्रभावी बनाया, जिसके माध्यम से दुष्कर्म के अनेक मामलों में अपराधियों को रिकॉर्ड समय में कठोरतम सजा, यहां तक कि मृत्युदंड तक दिलवाई गई। वर्तमान सरकार को चाहिए कि इस मामले को तत्काल केस ऑफिसर स्कीम में लेकर फास्ट-ट्रैक सुनवाई के माध्यम से अपराधी को सख्त से सख्त सजा दिलवाए एवं पीड़ित परिवार को पूर्ण सहायता व सुरक्षा प्रदान करे।
बच्चियों की सुरक्षा किसी भी सरकार की पहली जिम्मेदारी है। सरकार संवेदनशीलता दिखाए और ऐसे कदम उठाए कि प्रदेश का कोई भी माता-पिता अपनी बच्ची को स्कूल भेजते समय भयभीत न हो। राजस्थान की भाजपा सरकार इसमें अभी तक नाकाम साबित हुई है।
भाजपा ने अपने संकल्प पत्र 2023 के पृष्ठ 33 पर लिखित वादा किया था- "हम शिक्षा विभाग की सभी रिक्तियों को एक वर्ष के अंदर भरने के लिए संकल्पित हैं।" आज सरकार को ढाई वर्ष से अधिक हो गए हैं और शिक्षा विभाग में रिक्त पदों का आंकड़ा बढ़कर लगभग डेढ़ लाख पहुंच गया है। अकेले व्याख्याता के 51,073, वरिष्ठ अध्यापक के 24,384 एवं प्राचार्य के 15,921 पद खाली हैं।
एक-एक शिक्षक दो-तीन कक्षाएं संभाल रहा है, विज्ञान-गणित-अंग्रेजी जैसे विषयों की पढ़ाई ठप है और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है। हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल में रिकॉर्ड भर्तियां कर युवाओं को नियुक्तियां दीं। भाजपा सरकार बताए- संकल्प पत्र का यह "पवित्र साध्य" कब पूरा होगा, या यह भी जुमला ही था? प्रदेश के बच्चों के भविष्य से यह खिलवाड़ अक्षम्य है।
आज राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय डॉ. सी.पी. जोशी जी के जयपुर स्थित निवास पर पहुँचकर उनके 76वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएँ दीं तथा उनका आशीर्वाद लिया।
@drcpjoshi
राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. सीपी जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं। @drcpjoshi
(File Pic)
गुरु पूर्णिमा के पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। गुरु के मार्गदर्शन और उनकी महिमा को सिद्ध करने वाले अनेक उदाहरण हमारे इतिहास में दर्ज हैं। आज इस मौके पर हमें गुरुजन के प्रति कृतज्ञता अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर सीआरपीएफ के सभी कर्तव्यनिष्ठ जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्र के प्रति आपकी अमूल्य सेवाओं के लिए हम सदैव ऋणी रहेंगे।
कॉमन वेल्थ खेलों में वेटलिफ्टिंग में महिला वर्ग में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचने वाली मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी यह उपलब्धि प्रत्येक भारतीय के लिए एक प्रेरणा है। हमें आप पर गर्व है।