भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री नितिन नबीन जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें.
@NitinNabin
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नए दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बिहार प्रगति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।
@samrat4bjp
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर खगड़िया स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के खगड़िया जिलाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न भगत जी ने की।
खगड़िया जिला में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु पहुँचा, जहाँ खगड़िया जिला अतिथि गृह में विभागीय एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस स्नेहपूर्ण स्वागत-अभिनंदन के लिए सभी का हृदय से आभार।
राष्ट्र सेवा को समर्पित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की राष्ट्र प्रथम के आदर्श के साथ माँ भारती की अहर्निश सेवा में संलग्न सभी कार्यकर्ता बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
बीती रात बीहट में आयोजित मां शीतला महोत्सव में शामिल होकर महाआरती के मौके पर उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तथा वहाँ उपस्थित मातारानी के सभी भक्तों को संबोधित करने का अवसर मिला।
मां शीतला की कृपा से समस्त क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे, यही प्रार्थना है।
चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2083 के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
मां दुर्गा की कृपा से यह नववर्ष आपके जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और सफलता लेकर आए। यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और शुभ संकल्पों का संचार करे।
भाजपा के सक्रिय नेता एवं मेरे प्रिय भतीजा श्री कुणाल जी के अवतरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं निरंतर सफलता प्रदान करें।
कल बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मंसूरचक में आयोजित होने वाले पशु बांझपन चिकित्सा शिविर एवं पशुपालक जागरूकता कार्यक्रम का आज निरीक्षण किया।
इस दौरान सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए।
बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बछवाड़ा दक्षिणी मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय परीक्षण महाभियान में शामिल हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित सभी समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी का उत्साह, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
आज बरौनी स्थित बियाडा परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित होकर आमजनों से संवाद किया।
इस अवसर पर विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात मिलने पर बेगूसरायवासियों को हार्दिक बधाई। जिले के समग्र विकास, औद्योगिक प्रगति और जनकल्याण के प्रति राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
मंसूरचक प्रखंड के गोविंदपुर-2 पंचायत अंतर्गत अहियापुर निवासी श्री सुधीर महतो जी की पुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवविवाहित दंपति को शुभाशीष एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नवदंपति का वैवाहिक जीवन सुख और समृद्धि से परिपूर्ण रहे।
कल 14 मार्च को बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी की प्रस्तावित “समृद्धि यात्रा” के तहत बेगूसराय जिले के बियाडा, बरौनी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम को लेकर आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
आज गोविंदपुर -2 पंचायत के वार्ड संख्या–1 निवासी अमन कुमार, जो विगत दिनों 11,000 वोल्ट तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए थे, उनसे दलसिंहसराय स्थित संत कबीर हॉस्पिटल में जाकर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।
आज दलसिंहसराय स्थित विद्यापति रोड में नवनिर्मित अमृत कुंज हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर इसका विधिवत उद्घाटन किया।
अस्पताल के निदेशक डॉ. नितीश कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भाई नन्दलाल राय जी को बेगूसराय के जदयू जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण से एनडीए को नई ऊर्जा मिलेगी, ऐसा विश्वास है।