पंचायत चुनाव-2026 हमने पूरी मजबूती व समर्पण के साथ लड़ा। चूरू सहित सम्पूर्ण प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मतदाताओं का भरपूर साथ और आशीर्वाद मिला, जिसके लिए सभी मतदाताओं का कोटि-कोटि धन्यवाद।
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता साथियों ये कहना चाहूँगा कि आप सभी ने बेजोड़ मेहनत की है। अपना बहुमूल्य वक्त़ और पैसा खर्च कर हर गांव, हर घर तक पहुंचे; तभी जनता का दिल हम जीत पाए हैं।
आज जिला उप-प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के छोटूलाल जी मेघवाल ने विजयश्री हासिल की है, उन्हें ढ़ेर सारी बधाई व शुभकामनाएं।
लेकिन अहम बात यह है कि कल जिला प्रमुख पद के चुनाव में हम सबके विश्वास का सौदा हुआ।
जमीर को जंजीरों से नहीं बांधा जा सकता। जन विश्वास का सौदा करने वालों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी तो कार्यवाही करेगी ही, साथ ही जनता भी इनका जैसा उचित समझे बहिष्कार करे। भाजपा धनबल व सत्ता के भय से लोकतांत्रिक मूल्यों को लगातार खत्म करने में लगी है। खरीद फरोख्त की इस नई परिपाटी को महिमामंडित करने की बजाय ऐसे लोगों को बेनकाब और बहिष्कार करें, क्योंकि ये परिपाटी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिये बहुत घातक होती जा रही है। पंचायत राज और निकाय चुनावों में इस खरीद फरोख्त की परिपाटी को रोकने हेतु तत्काल रिफॉर्म्स लाने की जरूरत है। जनता के विश्वास का सौदा करने वाले लोग एक बार अपनी स्वार्थपूर्ति से ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।
कल चूरू भाजपा के नेता जनादेश के विपरीत जाकर धनबल से कुर्सी कब्जाकर बोल रहे थे कि "लोकसभा चुनाव में जो लोग गलती से कांग्रेस के साथ चले गए वो भाजपा की विचारधारा से जुड़े हुए थे, उनको कमल के फूल में मोदी और भजनलाल दिखता है" तो आज वो विचारधारा और फूल कहाँ चले गए ?
जो हॉर्स स्लाइडिंग करते हुए आए, वो आज वापस कैसे चले गए ?
चूरू ही नहीं, सम्पूर्ण राजस्थान की जनता ने स्पष्ट रूप से देख लिया कि आपने वोट से नहीं, नोट से कुर्सी हथियाई है। जनता के हक़ों पर डाका डालकर एकत्रित किए गए पैसे से जनादेश का कत्लेआम किया गया है।
मेरा सभी कार्यकर्ता साथियों और समर्थकों से कहना है कि निराश ना हों और मजबूती के साथ जनता से जुड़े रहें। सार्वजनिक जीवन में इतना लम्बा सफ़र आप सभी कार्यकर्ताओं के साथ, सहयोग और जनता के आशीर्वाद से जारी है, जिसे साजिशों से नहीं मिटाया जा सकता है। काम, व्यवहार एवं सभी से जुड़ाव के साथ सेवा करते आए हैं और करते रहेंगे।
राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार जीत से ये सिद्ध हो गया है कि जनता भाजपा के डबल इंजन कुशासन को सबक सिखाने के लिए उतारू है !
राजस्थान से लेकर देश के अन्य राज्यों तक, जनता कांग्रेस की ओर आशा और विश्वास से देख रही है।
राजस्थान की जनता का हृदय से आभार। @INCRajasthan के सभी समर्पित नेताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई, जिन्होंने एकजुट होकर ज़मीनी मुद्दों को उठाया और जनता के विश्वास को मज़बूत किया।
जनता का यह विश्वास हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।
राजस्थान के ग्रामीण भाइयों-बहनों का दिल से धन्यवाद। पंचायत चुनाव में आपने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है, वो अब हमारी ज़िम्मेदारी है।
ये जवाब BJP की अपनी सरकार वाले राज्य से आया है - सीधे "डबल इंजन" को।
BJP ने मनरेगा पर हमला किया, किसान को घाटे में डुबोया, पंचायतों के अधिकार छीने। महंगाई, बेरोज़गारी और पलायन ने गाँव सूने कर दिए।
गाँव सब देख रहा था, सह रहा था। अब उसने बोल दिया है।
ये सिर्फ़ राजस्थान का जनादेश नहीं - देश के हर गाँव की आवाज़ है।
पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस को इतना बड़ा समर्थन देने के लिए राजस्थान की जनता का हार्दिक आभार और बधाई।
राजस्थान की कुल 419 पंचायत समितियों में से अब तक 384 के परिणाम सामने आ चुके हैं। इनमें से 289 पंचायत समितियों में कांग्रेस के बोर्ड बनने जा रहे हैं, जबकि भाजपा महज़ 85 पर सिमट गई है। कांग्रेस को 205 पंचायत समितियों में पूर्ण बहुमत और 84 में बहुमत मिला है। भाजपा को केवल 50 में पूर्ण बहुमत और 35 में बहुमत मिला है। 10 पंचायत समितियों में टाई की स्थिति है, वहां भी हमें जनादेश के मुताबिक बहुमत मिलने की उम्मीद है।
कुछ राजनीतिक मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि राजस्थान में जलवायु परिवर्तन हुआ है। यह जलवायु परिवर्तन नहीं है, बल्कि जनता ने प्रदेश के राजनीतिक मौसम और माहौल को भांपकर सही आकलन किया है!
प्रदेश की समझदार जनता ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों और प्रदेश के बिगड़ते हालात का सही मूल्यांकन करते हुए केंद्र और प्रदेश की अहंकारी भाजपा सरकारों को करारा जवाब दिया है।
हमें याद है कि नगर निकाय चुनाव में महज़ 0.9% की बढ़त पर प्रधानमंत्री ने प्रचंड जीत का ट्वीट किया था। अब पंचायत समितियों में कांग्रेस के 289 और भाजपा के महज़ 85 बोर्ड बनने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी, इस जनादेश को आप किस श्रेणी में रखेंगे?
राजस्थान की जनता ने आपको साफ संदेश दिया है: सत्ता का अहंकार नहीं चलेगा, जनता का जनादेश सर्वोपरि है!
राजस्थान की धरती से बदलाव का संदेश आ चुका है…🙏🏼
पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस को मिला व्यापक जनसमर्थन भाजपा सरकार के तीन साल के कामकाज पर जनता की नाराज़गी को दर्शाता है। गांवों की जनता ने बता दिया है कि बड़े-बड़े विज्ञापनों और झूठे वादों से नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उसके लिए काम करने से विश्वास जीता जाता है।
इस सफलता का असली श्रेय कांग्रेस के उन लाखों निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होंने बिना थके, बिना झुके गांव-गांव जाकर संगठन की ताकत को मजबूत किया। कार्यकर्ताओं का यही समर्पण कांग्रेस की सबसे बड़ी पूंजी है।
सभी विजयी प्रत्याशियों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। राजस्थान की जनता का इस विश्वास और समर्थन के लिए हृदय से आभार।
यह केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक बदलाव की मजबूत आहट है।
@kharge@RahulGandhi@ashokgehlot51@GovindDotasra@TikaRamJullyINC@INCIndia@INCRajasthan
मोदी जी कल उद्योगपतियों को ताना मार रहे थे - "टैक्स घटाया, फिर भी न तनख्वाह बढ़ाई, न नौकरियाँ दीं।"
मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं - आपका कबूलनामा है।
आप कहते हैं - "भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं।" सही कहा। ये भूख किसकी है, पूरा देश जानता है।
एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें - सब जिनके नाम कर दिए, उन्होंने कितनी नौकरियाँ बनाईं?
नौकरियाँ देने वाले छोटे व्यापारी और MSME - उन्हें तो आपने नोटबंदी और गलत GST से तबाह कर दिया। और जो बड़ी कंपनियाँ ईमानदारी से मुक़ाबला करती थीं, उनके लिए मैदान ही ख़त्म कर दिया।
Monopoly नौकरी नहीं देती। महंगाई बढ़ाती है, और मुक़ाबला ख़त्म करती है।
"आप करो, हम देख लेंगे"? मोदी जी, लूट आपने और आपके मित्रों ने की - देश ने देखा, और देख रहा है।
तालियाँ नहीं बजीं तो बुरा मान गए? आपकी नीतियों ने उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग, बेरोज़गार युवा - किसी को ताली बजाने लायक छोड़ा ही नहीं।
तालियाँ और थालियाँ अपने बचे-खुचे भक्तों से ही बजवा लीजिए।
राजस्थान पंचायत चुनावों के नतीजों ने एक बार फिर साबित किया है कि प्रदेश की जनता का विश्वास कांग्रेस की विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ है। ये नतीजे स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि भाजपा के प्रति जनता में नाराजगी बढ़ रही है।
यह जीत कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और संघर्ष का परिणाम है, जिन्होंने जनता के बीच रहकर पार्टी को मजबूत किया।
अब निर्वाचित प्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता के इस विश्वास को बनाए रखते हुए उनकी सेवा करें, अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें।
इस शानदार जीत के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी को पंचायत राज चुनावों में भारी जीत दिलाकर भाजपा सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब उसके जाने का समय आ चुका है। नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन भाजपा ने गुंडागर्दी के दम पर जनादेश को हड़पने का काम किया।
हम लगातार यह बात कह रहे थे कि गांवों में भाजपा के खिलाफ़ माहौल है। किसान, मजदूर, महिलाएं, सभी वर्ग भाजपा सरकार की उपेक्षा और वादाखिलाफ़ी से परेशान हैं। गांवों की समस्याओं को नजरअंदाज करना भाजपा को भारी पड़ा है।
मुख्यमंत्री जी इस जनभावना को भांप नहीं पाए और पूरी भाजपा सत्ता के मद में चूर रही। आज ग्रामीण मतदाताओं ने अपने वोट के जरिए इसका जवाब दिया है।
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई चिरंजीवी योजना सहित जनकल्याणकारी योजनाएं आज भी लोगों को याद आती हैं। सामाजिक सुरक्षा, किसानों को संबल, महिलाओं के लिए योजनाएं और आमजन को राहत देने वाले फैसलों ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव किया था। ग्रामीण जनता ने इन योजनाओं और उस शासनकाल की संवेदनशीलता को याद रखा है।
यह जीत कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की नीतियों पर जनता की मुहर है। इस शानदार जीत के लिए कांग्रेस पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं, समस्त नेताओं और पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कांग्रेस को समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं का हृदय से आभार। यह जीत ग्रामीण जनता के विश्वास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
Dadi was formidable: fearless, resilient, and full of love.
Her strength lives on in the women of my family, each one unique and brilliant in her own way. Their love and warmth hold us together, and they inspire me every single day.
Happy birthday, Dadi. You would be so proud of them ♥️
महान क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर सादर नमन।
जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले बिरसा मुंडा जी का साहस, बलिदान और स्वाभिमान हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
Today, India celebrates the birth anniversary of its first PM Pandit Jawaharlal Nehru ji: a towering visionary who laid the foundation of our country with values of brotherhood, egalitarianism & modern outlook.
Our endeavour must be to conserve these values.
हिंद के जवाहर, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन।
आज़ादी उनकी मंज़िल नहीं, देश के नए सफ़र का मुकाम थी। स्वराज सत्ता नहीं, हर नागरिक की भागीदारी और देश के भविष्य की ज़िम्मेदारी थी।
भारत उनके लिए एक खोज, एक विचार था - विविधता जिसकी शक्ति, लोकतंत्र जिसका विश्वास और समानता जिसका आधार हो।
एक आधुनिक, वैज्ञानिक, प्रगतिशील और आत्मविश्वासी भारत का उनका सपना आज भी हमारी प्रेरणा है। और उस सपने के भारत की ओर हमारा प्रयास ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।