#राजकीय_रेलवे_पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात निरीक्षक गोपनीय श्री अभय कुमार मौर्य को उनकी उत्कृष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा 'सराहनीय सेवा पदक' (Medal for Meritorious Service) से सम्मानित किया गया जिसे आज दिनांक 03.07.2026 को पुलिस महानिदेशक रेलवे @prakashdips द्वारा पदक प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
#PresidentMedal
#UPPolice
#upgrp
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद पीलीभीत भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शिष्टाचार भेंट कर जनहित व कानून-व्यवस्था के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।
जनशिकायतों के त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हेतु SP पीलीभीत द्वारा पुलिस कार्यालय में #जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतों को सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
@Uppolice
पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र @ipsajaysahni द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में #जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
#SP_शाहजहाँपुर द्वारा #SP_कार्यालय पर #SP_CITY के साथ फरियादियों की जनसुनवाई करते हुए उनकी समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया तथा फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनकी समस्याओं/प्रार्थना पत्रों का न्यायोचित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनपद महोबा में आयोजित हो रही उ.प्र. शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी महोबा श्रीमती ग़ज़ल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips द्वारा संयुक्त रूप से मुकुंद लाल राजकीय इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
🔸 निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र प्रभारियों से वार्ता कर परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा परीक्षा केंद्रों के अंदर एवं बाहर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#UPPolice #UPTET2026 #MahobaPolice
आयुक्त, बरेली मण्डल @CommissionerBa1 द्वारा प्रतिदिन की भांति आयुक्त कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुना गया एवं त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने हेतु मण्डल के संबंधित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP
#SP_शाहजहाँपुर के निर्देशन में #थाना_गढिया_रंगीन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त की गई। गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की गई।
🔹 पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips द्वारा पुलिस कार्यालय महोबा में Google Meet के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित पुलिस अधिकारीगण सम्मिलित हुए।
🔹 जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ सुना गया।
🔹 प्रत्येक प्रकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों से सीधे संवाद स्थापित किया गया तथा शिकायतों के पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
#UPPolice #MahobaPolice
#PublicGrievance