मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने बेसिक शिक्षा विभाग में 31,661 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि @UPGovt युवाओं को नौकरी सहित रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है।
07 जनवरी, 2019 को निर्गत शासनादेश द्वारा टी.ई.टी. परीक्षा में उत्तीर्ण हेतु सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 65% तथा पिछड़ा वर्ग एवं अन्य आरक्षित वर्गों के लिए न्यूनतम 60% अंक निर्धारित किया गया था।