ब्राह्मण बेटी रेनू शर्मा पूर्व ब्लॉक प्रमुख जवाँ की जिला जेल में हुई थी रहस्यमयी मौत.आज उनका परिवार न्याय के लिए आमरण अनशन पर बैठा है.कड़कड़ाती ठंड में इन बुजुर्गों को सड़क पर बैठना पड़ रहा है .@UPGovt@brajeshlive @Saurabh_LT @saurabhtop@PragyaLive#रेनू_शर्मा_को_न्याय_दो
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से मासूम छात्रों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है।
शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। ॐ शांति। 🙏
#Lucknow#UttarPradesh#LucknowFire
उत्तर प्रदेश-
मार्च 31, 2017 से सितंबर 5, 2024 का आँकड़ा है-
#एनकाउंटर में मारे गए कुल- 207
मुस्लिम- 67
ब्राह्मण -20
( इस दौरान हिंदुओं में सबसे ज्यादा एनकाउंटर ब्राह्मणों का हुआ है. इसके बाद हिंदुओं की बाक़ी जातियां आती हैं )
हम परीक्षा के लिए सुबह 4:30 बजे से निकले हैं, बहुत प्रेशर है, लेकिन इन लोगों को कोई मतलब नहीं है।'
- SSC GD की परीक्षा कैंसिल होने की खबर सुनते ही एक छात्रा फूट-फूटकर रोने लगी।
छात्रों का कहना है कि पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द हुई है। एग्जाम सेंटर पर पहुंचने के बाद कहा गया- घर लौट जाओ, परीक्षा नहीं होगी।
BJP सरकार एक परीक्षा ठीक से नहीं करवा सकती। पहले NEET में छात्रों का भविष्य तबाह किया गया और अब SSC GD में धांधली की खबरें आ रही हैं।
छात्र दिन-रात पढ़ाई करते हैं, मां-बाप पेट काटकर उनकी फीस भरते हैं, परीक्षा में आने-जाने का खर्च मैनेज करते हैं और आखिर में पेपर लीक हो जाता है।
ये पाप है- जिसकी कोई माफी नहीं है
पेपर लीक की साझेदार - मोदी सरकार
श्री राजकुमार भाटी जी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय अक्षम्य है। ब्राह्मण समाज पर उनकी इस दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणी की मैं कड़ी निंदा करता हूँ। किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय या मजहब के विरुद्ध इस प्रकार की अमर्यादित बयानबाज़ी न केवल राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य भी करती है।
यद्यपि राजकुमार भाटी जी ने अपने बयान पर माफ़ी माँग ली है, लेकिन सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को यह समझना होगा कि समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होती है, न कि समाज को जातियों में बाँटकर विष फैलाने की। अतएव किसी भी जाति-धर्म या मजहब के ख़िलाफ़ बोलने से ऐसे लोगों को बचना चाहिये।
मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि ब्राह्मण समाज ने सदैव राष्ट्र, संस्कृति और समाज को दिशा देने का कार्य किया है, ऐसे समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किए जा सकते।
मैं जल्द ही मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी से मिलकर इस बयान पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराऊँगा और आग्रह करूँगा कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति ब्राह्मण समाज या किसी भी जाति-वर्ग के विरुद्ध बदजुबानी करता है, तो उसके खिलाफ सख्त संगठनात्मक एवं राजनीतिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
समाजवादी पार्टी की विचारधारा सामाजिक न्याय, सम्मान और भाईचारे की रही है। किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी उस मूल विचारधारा के विपरीत है और समाजवादी पार्टी को कतई स्वीकार्य नहीं है।
श्री अखिलेश यादव जिन्दाबाद,
समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद।
समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा घोर निंदनीय है।
राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी पूरे समाज को अपमानित करना स्वीकार्य नहीं है।
@yadavakhilesh जी, केवल माफी से काम नहीं चलेगा, ऐसे बड़बोले नेताओं पर तत्काल कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
जय ब्राह्मण । जय परशुराम 🔱
#AjayRai #UttarPradesh #RespectAll