कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं।
शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के।
इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा।
#Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026
https://t.co/J5YLal8rGu
अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर धोखाधड़ी कर पीड़ित के बैंक खाते से स्थानांतरित कराई गई ₹1,82,750/- की संपूर्ण धनराशि @sonbhadrapolice के थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा वापस कराई गई।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
@UPGovt की कुख्यात माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की नीति के अनुपालन में @gondapolice द्वारा अभियुक्त फूल मोहम्मद की आपराधिक कार्यों में संलिप्त रहकर अवैध रुप से अर्जित लगभग ₹1.08 करोड़ मूल्य की अवैध संपत्ति को BNSS की धारा-107 के अंतर्गत कुर्क किया गया है।
उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, गोण्डा शाखा में ऋण वितरण में अनियमितता, धोखाधड़ी, कूटरचित अभिलेखों के प्रयोग, आपराधिक साजिश एवं बैंक की धनराशि के दुर्विनियोग के संबंध में अभियोग दर्ज किया गया। बैंक की आंतरिक विशेष ऑडिट रिपोर्ट में विभिन्न खातों से कुल लगभग ₹21.47 करोड़ की धनराशि के दुर्विनियोग का मामला प्रकाश में आया था।
#UPPAgainstCrime
#UPPolice
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
म्यूल बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने एवं साइबर ठगी की धनराशि का हस्तांतरण करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों को @fatehpurpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से मोबाइल फोन, चेकबुक, पासबुक एवं एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण द्वारा साइबर फ्रॉड की धनराशि को हस्तांतरित करने के लिए अपने बैंक खातों को किराये पर दिया जाता था। इसके अतिरिक्त, अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों से लिंक मोबाइल नंबरों की सिम अपने मोबाइल में लगाकर UPI ID बनाई जाती थीं तथा साइबर फ्रॉड से प्राप्त धनराशि को विभिन्न म्यूल बैंक खातों में हस्तांतरित कर दिया जाता था। इसके एवज में अभियुक्तगण को फ्रॉड की धनराशि का एक हिस्सा प्राप्त होता था।
गिरोह के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से संबंधित कुल 09 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें लगभग ₹4.77 करोड़ की धनराशि शामिल है।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से की गई साइबर ठगी की ₹1,05,997/- की धनराशि @bulandshahrpol थाना सिकन्द्राबाद की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
पुलिस अधिकारियों के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 01 अभियुक्त को @agrapolice द्वारा गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से वसूली गई ₹14,71,000/- की धनराशि बरामद की गई है।
अभियुक्त द्वारा उधार की धनराशि वापस माँगने पर पीड़ित को नकदी से भरा बैग पकड़े जाने का भय दिखाकर पुलिस अधिकारियों के नाम पर अवैध रूप से धन वसूली की जाती थी।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
“Miles Away, But Never Beyond Reach”
When Japanese-American citizen Victor T. Suzuki lost his iPhone in Lucknow, swift action & location-tracing efforts of the Kaiserbagh Police cyber team helped recover it and bring a smile back to his face.
A lost phone, a timely response & a reason to trust. @lkopolice is committed to helping every citizen & visitor feel safe.
Visiting India & lost your phone? Reach out to us immediately.
#LucknowPolice #UPPolice #PublicService #CyberSafety
मिशन शक्ति 6.0 — संवेदनशीलता, सुरक्षा और स्वावलंबन की ओर सशक्त पहल!
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (WCSO) द्वारा एसिड अटैक सर्वाइवर्स के सहयोग, उपचार एवं पुनर्वास हेतु पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रदेश के 19 जनपदों से आईं एसिड अटैक सर्वाइवर्स ने अपने अनुभवों एवं चुनौतियों को साझा किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद के दौरान चिकित्सा उपचार, पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा, विधिक सहायता, मुआवजा, सुरक्षित आवास एवं आजीविका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में सर्वाइवर्स को पुलिस मुख्यालय में सम्मानित भी किया गया।
मिशन शक्ति के अन्तर्गत WCSO द्वारा प्रत्येक सर्वाइवर के प्रकरण में व्यक्तिगत स्तर पर अनुवर्ती कार्रवाई तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध करायी जायेगी ।
#MissionShakti6 #MissionShakti #WomenEmpowerment #UPPolice
“जब साँसों पर बन आई, खाकी ने ज़िंदगी बचाने की जंग जिताई”
कानपुर के कल्याणपुर में रोड पर अचानक चक्कर आने से एक बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद, ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल संजय सिंह और कांस्टेबल ऋषभ कुमार ने बिना वक्त गँवाए CPR दिया और उन्हें CHC पहुँचाया। होश में आने पर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
मुसीबत की घड़ी में खाकी बनी उम्मीद, कर्तव्य के साथ निभाई इंसानियत की ज़िम्मेदारी।
#KanpurTrafficPolice #UPPolice #CPR #KhakiForLife #जनसेवा
1 MILLION+ views & counting, watch and stay in control. This is how the #DigitalArrest scam traps people.
Break the chain #UPPFightsDigitalArrest
YouTube link - https://t.co/zQWbNCfIW7
कैंसर दवाओं की खरीद कीमत और एमआरपी में बड़ा अंतर... सरकार को ₹333 में मिलने वाली दवा मरीजों को ₹12,500 में; सुप्रीम कोर्ट ने 2 बार सवाल उठाए
#CancerMedicine#SupremeCourt#DrugPricing#Healthcare
अधिक खबरें और ई-पेपर पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर एप इंस्टॉल करें - https://t.co/xvtHwBtpmP
लखनऊ
➡️यूपी के अस्पतालों की फार्मेसियों में दवाओं की कीमतों का खेल
➡️UPFSDA की जांच में सामने आया खरीद-एमआरपी का अंतर
➡️प्रदेशभर की 214 अस्पताल फार्मेसियों से जुटाए गए आंकड़े
➡️130 दवाओं के विश्लेषण में 36 की MRP दस गुने से ज्यादा
➡️कुछ दवाओं की MRP खरीद कीमत से 67 गुना तक अधिक
➡️74 रुपये में खरीदा इंजेक्शन, पैक पर MRP 4980 रुपये
➡️एक ही दवा के अलग-अलग ब्रांड में भी कीमतों का अंतर
➡️56 रुपये में खरीदा Terlipressin इंजेक्शन, MRP 3050 रुपये
➡️महंगी जीवनरक्षक दवाओं की खरीद कीमत में भी अंतर
➡️अस्पतालों में मेडिकल डिवाइस की कीमतों में भी खेल
➡️ज्यादा ट्रेड मार्जिन और डिस्काउंट के गणित पर उठे सवाल
#MedicinePrices #UPHospitals
सोने का बाजार डेटा, मौसमी चार्ट और शोध उपकरण।
GoldEngine Free — बिना खाते के देखें।
ऐप App Store और Google Play पर जल्द उपलब्ध होगा।
यह निवेश सलाह नहीं है। लाभ की कोई गारंटी नहीं।
आज लोकभवन से माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने 87 नए ट्रैफिक इंटरसेप्टर वाहनों को फ्लैग-ऑफ किया।
सड़क सुरक्षा का मजबूत तंत्र जोखिम की पहचान, नियमों का प्रभावी प्रवर्तन, सड़क सुधार और त्वरित सहायता के समन्वित प्रयासों से बनता है। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुरूप, DGP UP श्री राजीव कृष्ण की परिकल्पना एवं नेतृत्व में संचालित Zero Fatality District (ZFD) और RTC योजनाएँ इस प्रयास का अहम हिस्सा हैं। ट्रैफिक इंटरसेप्टर, ITMS निगरानी, प्रशिक्षित फील्ड टीमें और आपातकालीन सेवाओं का समन्वय उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को और मजबूत कर रहा है।
सुरक्षित सड़कें लोगों की जान बचाने के साथ-साथ प्रदेश के विकास और समृद्धि की राह भी आसान बनाती हैं।
सुरक्षित सड़कें। सुरक्षित जीवन। समृद्ध प्रदेश।
#RoadSafety #UPPolice
#TrafficManagement