हो युगल मुद्रा सियारामी
स्मित हो ‘सर्व-कल्याणी’
हों सु-दर्शन कष्ट निदानी
मुक्त हस्त हों अभयदानी
शस्त्र हो कांधे पे विश्रामी
हो सदा सर्वदा हितकामी
हर लीला हो ‘शांतिकारी’
हो हर कर्म युगांतरकारी!
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई!
जय सियाराम!!!
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कुछ देर पहले अपने कई विधायकों को लेकर कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट पहुंच गए , वहां पहुंचकर इलाज कराने आए मरीजों के परिजनों से मिले , आई पी डी के बाहर जमीन पर चद्दर बिछाकर रह रहे तीमारदारों को देखकर काफी दुखी हुए । बस इतना बोले " बाबा का राज है " फिलहाल मौजूदा व्यस्था को देखकर काफी आहत दिखे । सच बात तो ये है कि सरकार अगर इस संस्थान पर थोड़ा ध्यान देती तो ये कैंसर मरीजों के लिए देश का सबसे बड़ा अस्पताल बन सकता था पर पता नहीं क्यों बेहाल पड़ा है ।
अत्यंत दुःखद !
बहराइच में भारतीय सेना के जवान श्री अबरार अहमद जी का सड़क दुर्घटना में परिवार सहित निधन, हृदयविदारक !
ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें।
शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
भावभीनी श्रद्धांजलि !
कानपुर देहात के ग्राम सिंगरसीपुर निवासी असम रायफल्स के जवान, सूबेदार अजीत सिंह यादव जी मणिपुर में हुए शहीद, अत्यंत दुःखद!
ईश्वर वीर सपूत की आत्मा को शांति दें।
शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
भावभीनी श्रद्धांजलि !
जनता के लिए ना कोई सूचना पट है ना ही कोई सुविधा👇
जनता रो रही है ,जनता दर्द में है ,जनता पीड़ा में है ,लोग चीख चिल्ला रहे हैं लेकिन सीएम योगी/भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता
VIP मूवमेंट के नाम पर सीएम योगी/मंत्रीगण/भाजपाई तो अपनी सेटिंग बनाकर सत्ता का सहारा लेकर मौज काट रहे हैं ,पुलिस प्रशासन को जो रईस पैसा दे रहा है उसे तो पैसेज मिल जा रहा है लें आम आदमी जो सैंकड़ों ,हजारों किलोमीटर का थकाऊ सफर करके पुण्य कमाने आया है उसके साथ योगी/भाजपा सरकार में धक्कामार व्यवहार हो रहा है
यही है वो विश्वस्तरीय व्यवस्था जिसका डंका सीएम योगी पीट रहे थे ,उस डंके का तबला फट के फ्लावर हो चुका है
#नहीं_चाहिए_भाजपा
कुंभ में नेताजी का टेंट,
कुंभ में नेताजी का टेंट।
जिसने बनाई भारत में पहली पीडीए गवर्नमेंट,
कुंभ में नेताजी का टेंट, कुंभ में नेताजी का टेंट।
महाकुंभ में जगमग है यह प्रयागराज की धरती यही सुशोभित धरती पुत्र श्री नेताजी की मूर्ति दर्शन को श्रद्धालु आते अफसर हो या इस स्टूडेंट,
कुंभ में नेताजी का टेंट कुंभ में नेताजी का टेंट।
लोहिया जी के पद चिन्हों पर चलकर अलख जगाया शोषित वंचित दलितों पिछड़ों सबको गले लगाया समाजवाद का जला दिया साइकिल से ही मोमेंट,
कुंभ में नेताजी का टेंट, कुंभ में नेताजी का टेंट।
पीडीए और सामाजिक न्याय की जारी है यह लड़ाई साथ भरोसा जन जन का अखिलेश की है अगुआई मौका मिला जब यूपी में किया बेहतर डेवलपमेंट,
कुंभ में नेताजी का टेंट, कुंभ में नेताजी का टेंट।
महाकुंभ की पुण्य-यात्रा!
महाकुंभ 144 साल में एक बार आता है, वो भी संगम के किनारे ही मतलब जीवन में एक बार और वो भी नदियों के मिलन स्थल पर, इसीलिए इससे ये संकल्प लेना चाहिए कि हमें जो जीवन मिला है वो अलग-अलग दिशाओं से आती हुई धाराओं के मिलन से ही अपना सही अर्थ और मायने पा सकता है। हमें संगम की तरह जीवन भर मेलजोल का सकारात्मक संदेश देना चाहिए। सद्भाव, सौहार्द और सहनशीलता की त्रिवेणी का संगम जब-जब व्यक्ति के अंदर होगा… तब-तब हम सब महाकुंभ का अनुभव करेंगे।