सोनीपत में दहेज की मांग को लेकर शादी टूटने के मामले में दिल्ली पुलिस ने अपने ही एक कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। कांस्टेबल कुलदीप पर दहेज मांगने और शादी तुड़वाने के आरोप लगे हैं। मामला 20 नवंबर का है। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल कुलदीप को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि पुलिसकर्मियों के इस तरह के आचरण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। @DelhiPolice
अमेठी में 65 साल के किसान अयोध्या प्रसाद ने इसकी मिसाल पेश की। जमीन की पैमाइश के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे मुसाफिरखाना तहसील में तैनात कानूनगो संतराम की शिकायत किसान ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर कर दी। नतीजा यह हुआ कि कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने आती रहती हैं। जमीन की पैमाइश हो, दाखिल-खारिज हो या कोई दूसरा काम, आम आदमी को अक्सर रिश्वतखोरी का सामना करना पड़ता है। @Uppolice
तबादला एक्सप्रेस यार्ड से निकलने को तैयार
इंजन के पीछे वाले डिब्बे को बदले जाने की सूचना के चलते अभी गार्ड ने हरी झंडी नहीं दिखाई है…
नोएडा, वाराणसी, मुरादाबाद, बुलंदशहर, चित्रकूट, सहारनपुर सहित 8 जिलों के कप्तान/कमिश्नर बदले जाएँगे…
कई जोन के ADG, रेंज के IG, DCP साहिबान भी झोला उठाकर तैयार रहें रवानगी के लिए
This is extremely pathetic situation. Power outages, security issues have crippled the day to day life of Jaypee Wishtown residents.
Hefty amounts are taken, but maintenance is literrally zero.
Please look into the matter
#Noida#JaypeeWishtown@dmgbnagar@SurakshaGroup_
‘अरे पाखंडी तेरी मति मारी गई’
बाबा रामदेव ने कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री को पाखंडी बोलते हुए हज़ारों लोगों के सामने उनकी खूब बेइज्जती की …
ऐसे लोग ही सनातन के सबसे बड़े दुश्मन हैं…भूत प्रेत आधा बाधा के नाम पर हमारे घर की माँ बहन बेटियों को बेवक़ूफ़ बनाते हैं…
बाबा रामदेव की इस खरी खोटी का जवाब प्रतापगढ़ के लौंडे लपाटे देंगे..
रिप्लाई सेक्शन में पढ़ते रहिएगा …सारे छपरी ट्रोल राजा की सेना में शामिल हैं इस वक्त!!
"अरे पाखंडी ! तूने कृष्ण को टेढ़े मेढ़े कहा"
◆ बाबा रामदेव ने मंच से धीरेन्द्र शास्त्री को सुनाया
Baba Ramdev | #BabaRamdev | Baba Bageshwar | #BabaBageshwar
दिल्ली में पुलिस टीम पर चाकू से हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जामा मस्जिद थाने में Camपुलिसकर्मियों पर हमला कर फरार हुए करीब 30 साल के नबील को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर उसने चांदनी महल के चितली कब्र इलाके में दोबारा हमला कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने 8 राउंड फायरिंग की, जिनमें 6 गोलियां आरोपी के पैरों में लगीं। पूरी घटना में 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। आरोपी नबील की मां और बहन ने ही उसके परेशान करने की शिकायत पुलिस से की थी। @Uppolice
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जों के खिलाफ प्राधिकरण का बुलडोजर चला है। छपरौला के सहारा समतल इलाके में सुबह साढ़े छह बजे पहुंची प्राधिकरण की टीम ने अवैध रूप से बनाए गए कई मकान, प्रॉपर्टी डीलरों की दुकानें और बाउंड्री वॉल ध्वस्त कर दीं। करीब तीन घंटे चली कार्रवाई में लगभग तीन एकड़ जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। इस जमीन की कीमत करीब 24 करोड़ रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन प्राधिकरण की टीम ने अभियान पूरा किया। सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। @OfficialGNIDA
बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर बोला हमला
कहा- महिलाएं ढोंग करने वालों से बचकर रहें
भगवान कृष्ण को लेकर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी पर हमलावर हुए बाबा रामदेव
दिल्ली में 28 साल पुराने मर्डर केस में क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। साल 1998 में सुल्तानपुरी के बुध विहार में कोयले की दुकान पर काम करने वाले 22 साल के मोहित की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में आरोपी रामू वारदात के बाद से फरार था। साल 2000 में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी 9 साल महाराष्ट्र, 12 साल पंजाब और 7 साल बिहार में मजदूरी करता रहा। आखिरकार दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उसे अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। @DelhiPolice@CrimeBranchDP
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 11 करोड़ 10 लाख रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी आरोपी मुकेश एल. बेलानी को महाराष्ट्र के खोपोली से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बेलानी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के एक कारोबारी को उत्तराखंड के रुड़की में 20 बीघा जमीन खरीदने और मोटे मुनाफे में बेचने का झांसा दिया था। कारोबारी से 11 करोड़ से ज्यादा की रकम लेने के बाद आरोपी फरार हो गए। मुकेश बेलानी को कोर्ट भगोड़ा घोषित कर चुकी थी। गुजरात, छत्तीसगढ़ और यूपी में भी उसके खिलाफ ठगी और नकली नोटों के मामले दर्ज हैं। @DelhiPolice@CrimeBranchDP