31वीं बिहार राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका) और 32वीं सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष/महिला) का भव्य आयोजन बी.डी. पब्लिक स्कूल, पानापुर लंगा, हाजीपुर में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सहयोग से संपन्न हुआ।
बिहार के सभी जिलों से आए हजारों प्रतिभागी खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। इस अवसर पर सभी युवा सितारों का उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें प्रेरणादायक संदेश देकर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। ये चैंपियनशिप न केवल खेल भावना को मजबूत करती है, बल्कि बिहार के भविष्य के सितारों को निखारने का माध्यम भी है!
आज हाजीपुर प्रखंड के हिलालपुर पंचायत में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं जनसंवाद कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री अजय कुशवाहा जी, प्रवासी विधायक श्रीमती संगीता बदौरिया जी, जिला महामंत्री श्रीमती ममता साहू जी के साथ शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित किया। हाजीपुर ग्रामीण मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री रणजीत यादव जी के कुशल नेतृत्व में इस शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
शांति एशियाटिक स्कूल, हाजीपुर में साइंस एक्सिबिशन 2025 का शानदार आयोजन! हमारे होनहार छात्रों ने विज्ञान, मेडिकल, और सामाजिक क्षेत्रों में विभिन्न थीम पर आधारित अद्भुत मॉडल्स और प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए। उनकी रचनात्मकता, नवाचार और मेहनत ने सभी का मन मोह लिया। प्रत्येक प्रोजेक्ट न केवल ज्ञानवर्धक था, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक भी! हमारे बच्चों की इस उपलब्धि पर हमें गर्व है।
वो कहेंगे, ‘तुमसे नहीं हो पाएगा।’ तुम बिना कुछ कहे चुपचाप वो काम करके दिखा देना।
@SharmaAkarshika
At Service of our newly elected Ward Councillor of Harilok.
#WinningMoment
लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर आज नगर परिषद हाजीपुर के सभापति, कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ घाट की साफ सफाई, बैरिकेटिंग एवं सौंदर्यीकरण के लिए कौनहारा घाट, नमामि गंगे घाट, कौशल्या घाट, पत्थर घाट, सीढ़ी घाट, बाला दास मठ से इमली घाट तक निरीक्षण किया।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से नगर प्रशासन को उचित दिशा निर्देश देते हुए बताया कि बैरिकेटिंग मजबूती के साथ करते हुए सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना है।
आंगनवाड़ी वर्कर्स को आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर लाभान्वित करने के लिए सभी आंगनवाड़ी बहनों की तरफ से मा. वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी का बहुत बहुत धन्यवाद !
#ViksitBharatBudget