@NayakAnmol96871@dvvnljhansi अगर आप बिजली विभाग में अधिकारी है या कार्यरत है तो आप जिस भाषा का उपयोग कर रहे है वो किसी अधिकारी की भाषा नहीं है और आप किस बिहाफ पर एक शिकायत करने वाले से नेपो रिच किड बोल रहे है और हमें तो समाधान चाहिए था न कि बदतमीजी। अब क्या हम शिकायत भी नहीं करे।
बहुत बहुत धन्यवाद बिजली विभाग का जो इतनी भीषण गर्मी में भी आप लाइट नहीं दे रहे हो। जिस हिसाब से गर्मी हो रही है और लाइट नहीं आ रही है ये किसी यातना से कम नहीं
क्या झांसी सिर्फ कागजों में ही महानगर है ?क्योंकि बिजली जैसी सामान्य ज़रूरतें भी यहां पूरी नहीं हो रही है
@dvvnljhansi
क्या फायदा है इस तरह की चेतावनी का जब बिजली विभाग को पता ही नहीं चल रहा है कि इतनी भीषण गर्मी है अन्यथा लाइट की कटौती नहीं होती । बिजली विभाग से अनुरोध है कि लाइट की कटौती करनी ही है तो समय निर्धारित करें। क्योंकि जिस हिसाब से रात में किसी भी समय लाइट चली जाती है वो काफी गलत है