कहानी शुरू होती है और अपने आख़री लफ़्ज़ की तलाश में बहुत सारे वाक़ये से गुज़र जाती है,किस्सा जारी है,वाक़या हादसा भी है और इसी से ज़िंदगी की बनती बिगड़ती तस्वीर है..)
अगर आपके पास आवाम को एंटरटेन करने का हुनर है तो आप अमेरिका में कुछ भी बन सकते हैं। Neil Postman ने अमेरिका के बारे में कई दशक पहले कुछ ऐसी ही बात कही थी।
https://t.co/X38ckqsCcc
#UnitedStates#PresidentoftheUnitedStates#DONALDTRUMP2024
मोहम्मद शहाबुद्दीन के समर्थकों को मैं अक्सर कहता था कि किसी दिन आप देखते रह जाएंगे और मैडम हिना शहाब लालू यादव के साथ खड़ी मिलेंगी। दोनों परिवार का रिश्ता इतना कमज़ोर नहीं था जितना आप समझ रहे थे। देर हुई लेकिन ये एक अच्छा फैसला है।
#RjdBihar#Hinashahab#TejashwiYadav
सुशासन सरकार के द्वारा युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए 'स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना' के तहत 4 लाख तक की आर्थिक मदद मिल रही है ताकि पढ़ाई-लिखाई में कोई बाधा न आए।
#JDU#NitishKumar#Bihar#student#credit#cards
सुशासन सरकार के द्वारा युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए 'स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना' के तहत 4 लाख तक की आर्थिक मदद मिल रही है ताकि पढ़ाई-लिखाई में कोई बाधा न आए।
#JDU#NitishKumar#Bihar#student#credit#cards
मैं मधुबनी का वोटर हूं।लोग मुझ से जानना चाह रहे हैं कि मधुबनी में क्या होगा? पटना में बैठ कर क्या बताऊं?यहां हमारे कई जानने वाले लोग फील्ड में हैं। मौजूदा सांसद के साथ एंटी इनकंबेंसी तो है लेकिन मोदी जी के दरभंगा वाले प्रोग्राम के बाद बहुत कुछ बदल सकता है।
#लोकसभा_चुनाव_2024
गौतम एक गरीब गुजराती था।
किसी तरह हीरों के व्यापार और एक दो बंदरगाह चलाकर रूखी सूखी खुम्बी खाता।
उसकी गरीबी का आलम यह था कि वह, उसकी पत्नी, उसके बच्चे, उसका ड्राइवर, माली, पायलट, गार्ड, बारमैन, पीए, मालिशवाला, सेक्रेटरी और उसके हजारो कर्मचारी, सारे के सारे बड़े ही फटेहाल और गरीब थे।
◆◆
एक सुबह जब उसके पास अपने जेट मे भरवाने के लिए एवियेशन फ्यूल के पैसे भी नही रहे। तो बीवी ने ताना देकर कहा -
"तुम तो कहते थे, डिग्रीधर तुम्हारे मित्र हैं। जरूर तुम झूठ कहते हो। ऐसी दयनीय हालत मे वो कोई राजा अपने मित्र को छोड़ता है क्या ... ??
अगर तुम्हारी ये बात जुमला नही थी, तो जाकर उनसे कुछ मांग ही लो"
गौतम ऐसे तो बड़ा स्वाभिमानी था। मगर पत्नी के तानो से तंग आकर उसने तय कर लिया कि अब वह रायसीना जाकर डिग्रीधर से मिलेगा। उसने थोड़ा बहुत एवियेशन फ्यूल जुगाड़ा और उडान भरी।
◆◆
प्लेन की फटी हुई सीट पर ठुड्डी टिकाए वह बड़ा उदास था।
ऐसे मे व्यक्ति फ्लैश बैक मे चला जाता है। फ्लैश बैक मे गौतम ने देखा..
एक बुढिया के घर मे कुछ चोर घुस आए हैं। बुढ़िया भिक्षाटन करके कुछ चने लाई थी। सोचा था कि प्रातः इसे फुलाकर नमक के साथ खाउंगी।
मगर रात को ही चोरों ने चने चुरा लिए। फिर भागकर युनिवर्सिटी मे छुप गए। वहां डिग्रीघर, (जो तब डिग्रीहीन थे) मित्र गौतम के साथ एंटायर पॉलिटिकल साइंस पढते थे।
मने पढते क्या थे, कभी गिलहरी बनते, कभी शेर, कभी मगरमच्छ पकड़कर हॉस्टल मे ले आते। कभी इससे नाता जोड़ते, कभी उससे। अगर इन सब तमाशों से समय मिलता तो बंगलादेश संग्राम मे भाग ले आते।
उसी यूनिवर्सिटी के वीसी आफिस मे चोरो ने पोटली छुपा दी। अब गौतम जो थे, ब्रम्हज्ञानी थे। उन्हे पता था कि पेपर चुराने जब डिग्रीहीन वहां जाएगा, तो चना देखकर रूकेगा नही, सारे चट कर जाएगा।
और ये चने शापित है, क्योकि बुढिया ने शाप फेंक मारा है कि जो उसके चोरी हुए चने खाएगा, वो दरिद्र हो जाएगा।
मित्र के प्रेम से वशीभूत गौतम सारे अभिशप्त चने, भकाभक खा गए। तब से ही स्वयं सदा के लिए दरिद्र हो गए। मगर उन्होंने प्रभु को दरिद्र होने से बचा लिया था।
इतने मे प्लेन रायसीना मे लैण्ड कर गया।
◆◆
महाराज! महाराज! महाराज!
गुजरात से एक गरीब आदमी आया है। उसका कोट फटा हुआ है, टाई उधड़ी हुई है, पैण्ट मे पैबंद है। सस्ता गॉगल्स लगाकर आया है।
और अपना नाम "गौटी ब्रो" बताता है। कहता है कि वो आपका मित्र है ...
ओह। गौटी ब्रो??
ही इज माई पर्सनल फ्रेण्ड ... आने दो। आदेश पाकर संबित ने गौतम को भीतर भेजा। डिग्रीधर ने उसकी दीनदशा देखी तो कैमरे की ओर देखकर, फफक फफक कर रोने लगे।
जब कैमरे शॉट सही आ गया तो आंसू पोछकर भगवन बोले - तू मुझसे मांगने आया है, अरे.. कमीशन मे क्या लाया है??
गौतम ने हाथ जोड़े। अपनी सारी कंपनियों के पेपर उनके सामने रख दिये। कहा आपके नाम कर देता हूं। प्रभु मुस्कुराये -
"ये घाटे और कर्जे वाली कंपनियां लेकर मै क्या करूंगा मित्र। ये अपने ही नाम पर रहने दो। हां, कल से इसमे इन्वेस्टमेण्ट आए, मुनाफा हो तो समझ लेना, सब मेरा ही माल है"
यह कहकर प्रभु ने एक मुट्ठी पेपर उठाए।
फिर दूसरी मुट्ठी पेपर उठाए। बाकी पेपर तीसरी मुठ्टी मे उठाने वाले थे कि गौतम पैरो मे गिर गया। बोला-
" दया निधान.. कम से कम 33 परसेट तो मेरे पास छोड़ दो"
◆◆
गौतम प्लेन उठाकर वापस गुजरात पहुंचा। देखा, तो साम्राज्य के सारे पोर्ट, खदान, पीएसयू उसके नाम हो चुके थे।
जहां तहां का काला धन उसके खातों मे आ चुका था। बीवी मुस्कुरा रही थी, उसके हाथ मे फोर्ब्स की लेटेस्ट कॉपी थी।
गौतम का फोटो, लिस्ट में दूसरे नंबर पर चिपका हुआ था।
बीवी तो खुश होकर बलैंया लेने लगी। उसे डील के बारे में भला क्या मालूम था। गौतम ने फोर्ब्स की किताब हाथ मे ली। डबडबाई आखों से अपनी तस्वीर देखता रहा। आंसुओ की झिलमिल के बीच किताब मे ..
उसे अपनी जगह डिग्रीधर की छवि दिखाई दे रही थी।
🙏
#RebornManish
मधुबनी जिला में ठंड के मद्देनजर स्कूलों में छुट्टी
डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने जारी किया आदेश
क्लास 1 से 5वीं तक के स्कूल 15 JAN तक बंद
आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने का आदेश जारी
सुबह 10 से 3 बजे तक 6 से 8वीं तक का क्लास #Bihar
चंद्रयान 3 की सफल और सुरक्षित लैंडिंग की देशवासियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।बधाई के पात्र हैं विक्रम साराभाई ,पंडित नेहरू,कलाम साहब, प्रधानमन्त्री मोदी सहित वो वैज्ञानिक एवं सरकारें जिसने ISRO को मजबूत किया और आज इसरो ने देश को खुशी और गर्व का मौका दिय
#Chandrayaan3
लाल क़िले की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर में हो रही हिंसा का ज़िक्र किया, माँ-बेटियों के साथ हुए अत्याचार पर दुख जताया… उन्होंने कहा “देश मणिपुर के साथ है, शांति से समाधान का रास्ता निकलेगा”
जिस मौक़े पर, जिस जगह से पीएम ने मणिपुर का उल्लेख किया है,उसे strong messaging कहते हैं
#IndependenceDay2023