Team Hindu is for building HINDU unity globally. who have Produ to be a HINDU is natural member of this team. We welcome everyone. Non Political. NGO of NGO’s
*क्या तीसरे विश्वयुद्ध की उलटी गिनती शुरु हो चुकी है? दुनिया क्यों जमा कर रही राशन-पानी ?*
संयोग… तैयारी… या आने वाले महायुद्ध का संकेत?
देखें #बिंदास_बोल में बड़ा खुलासा धर्मयोद्धा डॉ सुरेश चव्हाणके जी के साथ
गणपति विसर्जन समारोह !
नई दिल्ली, 25 सितम्बर 2026 ।
साउथ एवेन्यू में आज गणपति विसर्जन का अवसर श्रद्धा, आराधना और लोकमंगल की प्रार्थना से आलोकित हुआ। "सुदर्शन न्यूज़" के प्रमुख आदरणीय श्री सुरेश चह्वाणके जी के स्नेहिल आमंत्रण पर श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचारार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर अनन्तश्रीविभूषित पूज्यपाद गुरुदेव श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज “पूज्य आचार्यश्री” समारोह में पधारे। उन्होंने भगवान श्रीगणपति का पूजन एवं विसर्जन काल की विशेष आरती की और "अनन्त चतुर्दशी" के इस दिव्य पर्व पर समस्त विश्व के कल्याण की प्रार्थना की।
सनातन संस्कृति में उत्सव केवल किसी एक दिन का आयोजन नहीं होता; वह जीवन में शुभता को प्रतिष्ठित करने का अवसर होता है। इसी भाव के साथ यहाँ भगवान श्रीगणपति की विधिवत स्थापना की गई थी। प्रतिदिन आरती और आराधना के माध्यम से श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता, सुखकर्ता, मंगलमूर्ति और ऋद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्रीगणेश के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त की। आज जब विसर्जन का समय आया, तो उसी आराधना ने विदाई को भी मंगलमय बना दिया।
अपने प्रेरक उद्बोधन में "पूज्य आचार्यश्री" ने भारतीय संस्कृति को मेलों और उत्सवों की संस्कृति बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीगणेश प्रथम पूज्य हैं। किसी भी शुभ कार्य के आरम्भ में उनका स्मरण हमें यह बोध कराता है कि जीवन के प्रत्येक प्रयास में विवेक, विनय और मंगलभाव का स्थान सर्वोपरि होना चाहिए। गणेशोत्सव इसी चेतना को व्यक्तिगत उपासना से आगे बढ़ाकर सामूहिक जीवन से जोड़ता है। “गणपति अथर्वशीर्ष” के आरम्भिक मंत्रों के माध्यम से "पूज्य आचार्यश्री" ने भगवान श्रीगणेश की आराधना की।
"ॐ नमस्ते गणपतये। त्वमेव प्रत्यक्षं तत्त्वमसि।त्वमेव केवलं कर्तासि। त्वमेव केवलं धर्तासि।"
इन मंत्रों में भगवान श्रीगणपति को प्रत्यक्ष परम तत्त्व के रूप में प्रणाम किया गया है। उनकी उपासना में सृष्टि के आधार के प्रति कृतज्ञता भी है और अपने जीवन को सत्य एवं मंगल की दिशा में ले जाने का संकल्प भी। विसर्जन इस भाव को और गहरा करता है: उत्सव का दृश्य रूप पूर्ण होता है, किन्तु आराधना से जागा शुभ संकल्प हृदय और आचरण में आगे चलता है।
"पूज्य आचार्यश्री" ने भगवान श्रीगणनायक से प्रार्थना की कि सभी के जीवन के विघ्न दूर हों, प्रत्येक परिवार में सुख और सद्भाव बना रहे तथा सम्पूर्ण विश्व में मंगल का विस्तार हो। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों और श्रद्धालुओं के लिए गणपति की विदाई लोककल्याण के इसी संकल्प से जुड़ा एक भावपूर्ण क्षण बनी।
इस अवसर पर शासन-प्रशासन के अधिकारीगण, पूर्व-केन्द्रीय मंत्री आदरणीय श्रीसत्यपाल सिंह जी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री नन्दकिशोर गर्ग जी, लाड़ली फाउंडेशन के प्रमुख श्री देवेन्द्र गुप्ता जी सहित प्रभु प्रेमी संघ के कार्यकर्ता एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने श्रीगणपति विसर्जन से पूर्व आरती और विशेष आराधना में भाग लिया।
#गणेश_उत्सव #अनंतचतुर्दशी
#सनातन_संस्कृति #गणपतिविसर्जन #गणपति_बप्पा_मोरया @SudarshanNewsTV #AvdheshanandG_Mission #AvdheshanandG_Quotes