आज मैंने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान हरियाणा के सिरसा लोकसभा से जुड़े एक अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मुद्दे की ओर आकर्षित किया है।
सिरसा लोकसभा में स्थित ‘थेहड़’ नामक स्थल को वर्ष 1932 में भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा एक संरक्षित पुरातात्विक धरोहर के रूप में अधिसूचित किया गया था। विभाग द्वारा गठित एक टीम ने अपनी रिपोर्ट में इस क्षेत्र की सीमा 35 एकड़ निर्धारित की थी।
किन्तु वर्ष 2017 में कुछ अधिकारियों की चूक या लापरवाही के चलते, दस्तावेज़ों में इस स्थल की भूमि को 85.5 एकड़ दर्ज कर लिया गया — जो कि असल भूमि से 50 एकड़ अधिक है। इस अतिरिक्त भूमि में सिरसा के रानियां रोड पर स्थित रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र शामिल कर लिए गए, जहां लगभग 5000 लोग वर्षों से रह रहे हैं और जहां 70-80 वर्षों से नियमित रजिस्ट्री भी होती आ रही है।
वास्तव में संरक्षित 35 एकड़ भूमि को 2017 में कब्जामुक्त किया गया, और वहां रह रहे 713 परिवारों को विस्थापित करके सेक्टर-19, सिरसा में अस्थायी रूप से बसाया गया। दुर्भाग्यवश, इन परिवारों को आज तक न तो मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और न ही उन्हें स्थायी पुनर्वास प्रदान किया गया है।
मैं सरकार से मांग करती हूं:
थेहड़ की जिस 35 एकड़ भूमि को पुरातात्विक क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है, उसे विकसित किया जाए — जहां एक सुंदर पार्क और संग्रहालय बनाया जा सके, जिससे हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोया जा सके।
713 विस्थापित परिवारों को जल्द से जल्द स्थायी रूप से बसाया जाए और उन्हें सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएं दी जाएं।
पुरानी टीम की रिपोर्ट के आधार पर रिकॉर्ड में सही संशोधन किया जाए और थेहड़ की भूमि को केवल 35 एकड़ के रूप में दर्शाया जाए, न कि 85.5 एकड़।
हरियाणा में 17 जनवरी से कांग्रेस सन्देश यात्रा की शुरूआत कर रहे हैं। पूरा हरियाणा इंतज़ार में है कि कांग्रेस की सरकार कब बने और इस अन्याय से छुटकारा कब मिले ।
सभी की मांग थी कि राहुल जी पूर्व से लेकर पश्चिम तक एक यात्रा करें, वो यात्रा 14 जनवरी से शुरू हो रही है, हमारा फ़र्ज़ बनता है कि हम कांग्रेस अध्यक्ष श्री @Kharge जी एवं जननायक श्री @RahulGandhi जी के सन्देश को जन जन तक पहुंचाएं, इसी उद्देश्य के साथ हम यह यात्रा कर रहे है।
#BharatJodoNyayYatra #CongressSandeshYatra
हम आ रहे हैं अपनों के बीच, एक नई पहल के साथ..
बदलाव के दीपक को प्रज्वलित करने, युवाओं के सपनों को नया आकाश देने की योजना आपसे साझा करने, प्रदेश में फैली हुई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं अपराध पर प्रहार करने।
हम आ रहें हैं जननायक श्री @RahulGandhi जी एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने, हम कांग्रेस संदेश यात्रा के माध्यम से हरियाणा के नए एवं सुनहरे कल का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
17 जनवरी 2024 से यात्रा आरम्भ
स्थान - न्यू सब्जी मंडी हिसार
समय - सुबह 10 बजे
#CongressSandeshYatra
‘कांग्रेस संदेश यात्रा’ 🇮🇳
न्याय यात्रा का संदेश जन जन तक
न्याय का हक मिलने तक
🗓️ 17 जनवरी
📍हिसार
10 संसदीय क्षेत्र । 22 ज़िले
#BharatJodoNyayYatra#CongressSandeshYatra
आज अंबाला स्थित आवास पर कांग्रेस जनसंदेश यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं कांग्रेस की जनहितैषी विचारधारा को साझा किया।
कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं का जोश और जुनून कांग्रेस की जमीनी मजबूती का प्रमाण है।
कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की सदस्य, @INCIndia महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री @Kumari_Selja जी दिनांक 23 नवंबर 2023, दिन वीरवार को प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक हिसार स्थित आवास पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।
कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) सदस्य, @INCIndia महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री @Kumari_Selja जी आज दिनांक 20 नवंबर, 2023 को @INCIndia अध्यक्ष माननीय श्री @kharge जी के साथ राजस्थान के अनूपगढ़ में दोपहर 12.00 बजे एवं हनुमानगढ़ में दोपहर 02.00 बजे आयोजित विशाल जनसभा में हिस्सा लेंगी।
कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) सदस्य, @INCIndia महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री @Kumari_Selja जी आज दिनांक 20 नवंबर, 2023 को @INCIndia अध्यक्ष माननीय श्री @kharge जी के साथ राजस्थान के अनूपगढ़ में दोपहर 12.00 बजे एवं हनुमानगढ़ में दोपहर 02.00 बजे आयोजित विशाल जनसभा में हिस्सा लेंगी।
पूरे 4 साल हरियाणा को बेरोजगारी के दलदल में डुबाने वाली भाजपा सरकार अब चुनावी जुमले लेकर आ रही है।
खट्टर सरकार ने साल 2014 से 2019 तक 71046 पदों पर भर्ती की है। जिनमे से 50 प्रतिशत भर्ती चुनावी साल में की गयी और इसी तौर पर साल 2019 से लेकर अब तक हरियाणा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को सिर्फ 30734 पदों पर भर्तियाँ दी हैं।
लेकिन अब चुनाव नजदीक आता देख हरियाणा सरकार ने 50 हज़ार पदों पर नयी भर्ती का एलान किया, इससे साफ़ जाहिर है कि खट्टर साहब की सरकार सिर्फ और सिर्फ मौकापरस्त सरकार है। इन्हें न तो हरियाणा के वर्तमान की चिंता है एवं न ही यहाँ के युवाओं के भविष्य की।
प्रदेश की जनता में वर्तमान सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है, ये सरकार शिक्षा, स्वाथ्य एवं रोजगार के मामले में बुरी तरह असफल साबित हुई है।
भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा देश को बांटने की बात की, समाज को बांटने की बात की।
इस देश में जो वंचित वर्ग है उन तक फायदा तब तक नहीं पहुंचेगा जब तक हमारे पास आंकड़े नहीं होंगे।
भारतीय जनता पार्टी आंकड़े लाना नहीं चाहती।
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है।
आज हम लोगों के बीच अपना नारा- 'भरोसा बरकरार, फिर से कांग्रेस सरकार' लेकर जा रहे हैं।
राहुल गांधी जी ने छत्तीसगढ़ में किसानों, आदिवासियों और गरीबों से जो वादा किया था, कांग्रेस सरकार ने उसे पूरा कर के दिखाया है।