My latest article on how @narendramodi's NEP is shaping the Viksit Bharat dream, published by @CNNnews18.
NEP’s focus on Indian languages, innovation & global outlook is building a truly self-reliant Bharat. Do read and share your thoughts!
#NEP2020 https://t.co/akWtT9uR0f
मिथिलाक धरती प्राचीन काल सँ सांस्कृतिक रूपेँ समृद्ध रहल अछि। एहि समृद्धि केर मूल मे अछि लोकजीवन मे रचल-बसल पाबनि-त्योहार, आस्था आ नारीक सक्रिय सहभागिता। एहि मे रत्ती भरि सन्देह नै जे मिथिलाक सांस्कृतिक उत्थानक आधार स्तम्भ छथि मिथिलाक नारी।
सावन मास मे नवविवाहित मैथिलानिक द्वारा मनाओल जाएवला #मधुश्रावणी, मिथिलाक लोक-संस्कृति आ श्रद्धाक संगम कहल जाएत अछि। एहि परम्पराक सुंदर अभिव्यक्तिक मंच बनि रहल अछि 'मिथिला हाट', जतए नारीक आत्मबोध, संस्कार आ जीवन संग संवाद देखार होइत अछि। #मिथिला_हाट आब केवल मिथिलाक कला-संस्कृति केँ समृद्ध करऽ वाला बाजार नहि, बल्कि नारी सशक्तिकरणक एक जीवंत मंच बनि चुकल अछि। नारीक स्वरोजगार आ स्वावलम्बनक आधार बनल मिथिला हाट केर नित-नवीन उपक्रम सँ समाजक जुड़ाव देख मोन हर्षित होइत अछि।
एहि पावन मधुश्रावणी व्रत पर मिथिलाक सभ नवविवाहित बहिन-बेटीकें हृदय सँ शुभकामना। भगवती गौरी-शंकरक कृपा सँ सभक जीवन सुखमय, सौभाग्यवती आ समृद्ध बनल रहए।
● संजय कुमार झा
#Madhushravani #MithilaHaat #Madhubani #Mithila
जगत् जननी #माँ_जानकी की पावन प्राकट्य स्थली #पुनौराधाम में भव्य एवं ���िव्य मंदिर का सपना जल्द होगा साकार!
आज पुनौराधाम (सीतामढ़ी) स्थित मंदिर में माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar जी तथा NDA परिवार के कई अन्य नेतागण के साथ दर्शन तथा पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री जी ने मंदिर परिसर में आगामी 8 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन एवं कार्यारंभ के स्थल का निरीक्षण किया, तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में गत एक जुलाई को हुई राज्य मंत्रिमंडल क��� बैठक में पुनौराधाम में भव्य मंदिर के निर्माण और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या की तर्ज पर संपूर्ण क्षेत्र के समग्र विकास की एक वृहद योजना पर 882 करोड़ 87 लाख रुपये खर्च करने की स्वीकृति दे दी गई थी।
इससे पहले दिसंबर 2024 में सीतामढ़ी जिले में 'प्रगति यात्रा' के दौरान मुख्यमंत्री जी ने पुनौराधाम में भव्य मंदिर के निर्माण और क्षेत्र के समग्र विकास की घोषणा की थी। माँ जानकी मंदिर और उसके ���ाथ बनने वाली संरचनाओं का डिजाइन नोएडा की उस प्रतिष्ठित डिजाइन कंसल्टेंसी द्वारा तैयार कराया गया है, जो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या के विकास की कार्ययोजना तैयार करने में शामिल थी। इसके लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है, ताकि निर्माण कार्य तेजी से हो सके।
हमें विश्वास है, पुनौराधाम का समग्र विकास होने पर यह देश-विदेश के श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था का एक बड़ा केंद्र बनेगा, क्षेत्र में पर्य��न, रोजगार और विकास को रफ्तार देगा तथा मिथिला और बिहार की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाई प्रदान करेगा।
#PunauraDham #Sitamarhi #Bihar
"हे वीर तुम्हारा अभिनन्दन !
थे वयोवृद्ध तुम, किन्तु जवानी नस-नस में लहराती थी ।
बिजली लज्जित हो जाती थी, तलवार चमक जब जाती थी ।
तुम बढ़ते जिधर, उधर मचता अरि-दल में कोलाहल-क्रन्दन ।"
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह जी के विजयोत्सव पर कोटिशः नमन 🙏
द्वितीय बड़े चाचा रामाकांत सिंह जी (उम्र लगभग 85 वर्ष) के लंबी बीमारी के पश्चात दुःखद न��धन से मर्माहत हूँ । आज बेगूसराय में अपने पैतृक ग्राम बीहट से सिमरिया गंगा घाट तक उनकी अंतिम यात्रा सह अंत्येष्टि के क्रम में बाल्यकाल से अभी तक की अनेक जुड़ीं स्मृतियाँ मानस पटल पर उभर रहीं हैं । नमन सहित विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
🙏🏻🌼 विनम्र श्रद्धांजलि🌼🙏🏻
बहुत ही दुःख के साथ सुचित किया जाता है कि आदरणीय @vikasvaibhavips सर के चाचा जी और @Teampriyam के दादा जी (बाबा) रामाकांत सिंह जी का निधन हो गया
ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने चरणो में स्थान दे,
🙏🏻🌼विनम्र श्रद्धांजलि🌼🙏🏻
ॐ शांति
#पटना के रविन्द्र भवन में प्राइवेट स्कूल्स एन्ड चिल्ड्रेन्स वेल्फेयर एशोसियेशन द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में एशोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सैयद शम��यल अहमद जी के द्वारा आमंत्रित था जिसमें बिहार सरकार के माननीय मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार, डाॅ दिलीप कुमार जायसवाल जी तथा भारत सरकार के माननीय पूर्व मंत्री तथा कटिहार के वर्तमान सांसद तारिक अनवर जी की गरिमामयी उपस्थिति मंच को सुशोभित कर रही थी । सभागार में संपूर्ण बिहार से एकत्रित निजी विद्यालयों के संचालकों, प्राध्यापकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए मैंने कहा कि भारतवर्ष के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण में मुझे उन सभी से अत्यंत अपेक्षा है चूंकि प्रतिभावान विद्यार्थियों का एक बड़ा समूह, जिनकी भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होगी, आज उनके यहाँ अध्ययनरत है । 2047 तक हम सभी एक विकसित भारत का निर्माण करना चाहते हैं जो तब ही संभव हो सकेगा जब हम एक ऐसे विकसित बिहार का निर्माण कर सकेंगे जिसमें किसी व्यक्ति को शिक्षा अथवा रोजगार के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं हो । ऐसे बिहार के निर्माण में प्रतिभावान विद्यार्थियों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगी और यदि समाज के अग्रणी व्यक्तित्व राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए और उन्हें धारण करते हुए जाति, संप्रदाय, लिंगभेद आदि लघुवादों से परे उठकर राष्ट्रहित में शिक्षा, समता और उद्यमिता के विकास हेतु सकारात्मक योगदान करेंगे तो निश्चित ही हर वांछित परिवर्तन संभव हो सकेगा ।
मैंने आगे कहा कि ऐसे में 2047 तक विकसित बिहार गढ़ने के लिए सभी शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी । शिक्षकों को समझना होगा कि बिहार में ज्ञान तथा कौशल उन्नयन हेतु शिक्षा के प्रसार के साथ-साथ उ���्यमिता की क्रांति भी अत्यंत आवश्यक होगी चूंकि हमें एक बड़ी जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए कार्य करना होगा । वर्तमान बिहार में 30 वर्ष से कम उम्र के लगभग 9 करोड़ युवा हैं जिन्हें अगले 2 दशकों में बिहार में ही उत्कृष्ट शिक्षा तथा उचित रोजगार की आवश्यकता होगी । यह केवल सरकारी नौकरी या प्रयासों से संभव नहीं हो सकेगा । इसके लिए समाज में उद्यमिता की दृष्टि का विकास अत्यंत आवश्यक होगा ताकि स्वरोजगार एवं व्यवसाय की ओर हमारे युवा आकर्षित हो सकें और रोजगार का अधिकाधिक नव सृजन हो सके ज���समें हर विद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका है और जिसकी दृष्टि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी समाहित है । शिक्षकों को विद्यालय स्तर से ही इस उद्देश्य के निमित्त प्रयास करना होगा । इसी उद्देश्य के साथ 1,00,000+ स्वैच्छिक रूप से जुड़े संकल्पित बिहारवासियों के साथ #LetsInspireBihar अभियान भी गतिमान है ! #यात्री_मन भविष्य के प्रति आशान्वित है !
बिहार के उत्कृष्ट इतिहास की चर्चा करते हुए मैंने कहा कि उज्ज्वलतम भविष्य के निर्माण हेतु हमारा अपने स्वत्व को जानना आवश्यक है और हमें यह स��ैव स्मरण रखना चाहिए कि हम उन्हीं यशस्वी पूर्वजों के वंशज हैं जिनमें अखंड भारत के साम्राज्य और विश्वविद्यालयों को स्थापित करने की क्षमता तब थी जब न विकसित मार्ग थे, न आ���ुनिक सूचना तंत्र और न उन्नत प्रौद्योगिकी ।बिहार को बदलने के लिए हमें बिहार की उस मूल भावना को समझना होगा जिसके कारण हम व्यक्ति को व्यक्ति से जोड़ना जानते थे और जिसके कारण हम नव सर्जन करने में सक्षम हो सके । बिहार ही वेदांत की धरती रही है जिसकी बृहत दृष्टि में हर व्यक्ति ही नहीं अपितु हर आत्मा में भी उसी परमतत्व के अंश को देखने की कल्पना थी और कोई भेदभाव नहीं था । जिस सभ्यता में ऐसी दृष्टि का स��ावेश हो जाए, वह हर भेदभाव से परे हो जाता है और तब ही बड़े स्तर पर जोड़कर नव सर्जन करने में सक्षम हो पाता है ।
माननीय @DilipJaiswalBJP जी, पटना के रविन्द्र भवन में प्राइवेट स्कूल्स एन्ड चिल्ड्रेन वेल्फेयर एशोसियेशन द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में आपके शब्दों हेतु हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ । स्वयं को निमित्त मात्र ही मानता हूँ, बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण हेतु समाज में सकारात्मक योगदान समर्पित करने का प्रयास करता हूँ, राष्ट्र का उत्कर्ष ही ध्येय है । आपके शब्द निश्चित ही प्रेरित करते हैं ! सादर अभिवादन स्वीकार करें 🙏
#पटना में बिहार ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र एशोसियेशन के प्रांतीय सम्मेलन में प्रांतीय अध्यक्ष सिकंदर पासवान जी के नेतृत्व में सभी जिलाध्यक्षों के साथ उपस्थित प्रतिनिधियों ने #LetsInspireBihar अभियान को बिहार के हर ग्राम में सशक्त करने का संकल्प लिया । 40,000+ की संख्या में ग्राम रक्षा दल के सदस्य बिहार के सभी जिलों में योगदान समर्पित करते रहे हैं । शिक्षा, समता और उद्यमिता पर आधारित स्वैच्छिक सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक अभियान निश्चित ही ग्रामों में योगदान से सशक्त हो���ा । इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधियों को अभियान के लक्ष्य एवं उद्देश्य समझाते हुए मैंने 2047 तक विकसित भारत में एक विकसित बिहार के निर्माण हेतु सभी से सकारात्मक योगदान समर्पित करने का आह्वान किया । करना है हर ग्राम-नगर के जन-जन तक प्रेरणा का प्रसार ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !
#बेगूसराय के #तेघड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला के अवसर पर #LetsInspireBihar के अंतर्गत #बेगूसराय_अध्याय के सदस्यों द्वारा टीम प्रियम के साथ नि:शुल्क पेय जल सहयोग शिविर लगाया गया है । ऐसे हर निस्वार्थ सकारात्मक योगदान से निश्चित होता है प्रेरणा का प्रसार ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !
#LetsInspireBihar के अंतर्गत #बेगूसराय में #बरौनी नगर परिषद अध्याय की ओर से मुख्य समन्वयक प्रशांत राठौर जी एवं शिविर संयोजक बसंत राज जी के संयोजन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन #पटना से पहुंचे #जीवक_अध्याय (चिकित्सक अध्याय) के मुख्य समन्वयक डाॅ रमण किशोर जी @DrRamanKishor1 के नेतृत्व में संपन्न हुआ । जिला मुख्य समन्वयक प्रभाकर कुमार राय जी भी शिविर में उपस्थित रहे । संपूर्ण बिहार के सभी जिलों में हो रहे ऐसे निस्वार्थ प्रयासों से निश्चित ही हो रहा है प्रेरणा का प्रसार ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !
#बेगूसराय में #LetsInspireBihar के बरौनी अध्याय तथा रंगमंच आर्ट एण्ड कल्चरल सोसाइटी के द्वारा 36 दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला के अवसर पर बचपन बचाओ अभियान का प्रारंभ किया ���या । सामाजिक हितों हेतु जागरूकता का होगा प्रसार ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !
मैं राजनीति को राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण मानता हूं और यह चाहता हूँ कि अच्छे, योग्य, निस्वार्थ, राष्ट्र के प्रति संकल्पित एवं ईमानदार व्यक्तियों को राजनीति में अवश्य आना चाहिए और आने का हरसंभव प्रयास भी करना चाहिए।
:- @vikasvaibhavips