चार दिन की चाँदनी,चमचमाने के लिए
चरित्र हीनों के चित्र, को चाटना नहीं है
वीर जो बनके गए,आदर्श हमारे लिए
अखंड रखना उन्हें,वो बांटना नहीं है
बच्चे करे गलतियां,तो बनो मार्गदर्षक
राह सदा सत्य सिखाओ डांटना नही हैं
जीवन जीना जरूरी, है बहुत महत्वपूर्ण
जिओ इसे केबल,केवल काटना नहीं है