आज हम अपने महान नेता और किसानों के सच्चे हितैषी स्व. श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके अदम्य साहस, जनसेवा और समर्पण को नमन।
वे हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। 🙏🕊️
#राजेश_पायलट_अमर_रहे#RajeshPilot@SachinPilot
किसानों के जागरण और उन्नति के अग्रदूत, 'किसान केसरी' के नाम से विख्यात स्वर्गीय बलदेवराम मिर्धा जी की जयंती पर, हम उनके अथक प्रयासों और उनकी अद्वितीय विरासत को याद करते हुए, उन्हें शत-शत नमन करते हैं।
उनका जीवन और कार्य हम सभी के लिए एक अनुकरणीय प्रेरणा स्रोत है।
#BaldevRamMirdha
‘जय जवान जय किसान’ के नारे को बुलंद करने वाले, भारत के दूसरे प्रधानमंत्री, भारत रत्न से सम्मानित, श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर हम उनके त्याग, समर्पण और उनके सरल जीवन दर्शन को याद करते हुए उन्हें कोटि कोटि नमन करते हैं।
उनके विचार और कर्म आज भी हमें प्रेरित करते हैं और हमारे देश के लिए एक अनुकरणीय मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। #लाल_बहादुर_शास्त्री
आगामी 27 और 28 जनवरी को आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन होना निर्धारित है। इस संदर्भ में, अभ्यर्थी विगत कुछ दिनों से इस परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने की निरंतर मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें अधिक समय मिल सके और वे बेहतर तैयारी कर सकें।
मैं मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी से विनम्र आग्रह करता हूँ कि वे परीक्षार्थियों की इस वाजिब मांग पर विचार करें और परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाकर उन्हें अतिरिक्त समय प्रदान करें। यह कदम परीक्षार्थियों को न केवल अधिक समय देगा बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी तैयारी के लिए अधिक सुविधाजनक स्थिति में लाएगा।
#RAS_MAINS_आगे_करो #RAS_MAINS
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री @SachinPilot जी को कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
श्री पायलट जी युवा, कुशल और अनुभवी नेता हैं। वे देश की जनता के बीच लोकप्रिय हैं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस फिर सफलता के नए शिखर पर पहुंचेगी। @INCChhattisgarh
निःशब्द हूँ…नतमस्तक हूँ…भावुक हूँ…
मालाणी की जनता ने हमेशा अथाह और निःस्वार्थ भाव से मुझे जनसेवा का अवसर प्रदान किया और जनता की प्रेरणा ने मुझे राजनीतिक जीवन में मेरी क्षमता से परे जाकर भी जनता की सेवा करने का सामर्थ्य दिया।
गतदिवस दिनाँक 16 अक्टूबर 2023 को भी बड़े-बुजुर्गों, युवाओं एवं मालाणी के बाशिंदों ने गुड़ामालानी मुख्यालय पर बैठक आयोजित कर जो मान-सम्मान, आदर दिया, मुझ सहित सभी को भावुक कर देने वाले इस पल को सदैव याद रखूँगा।
सौभाग्यशाली हूँ कि आप सभी ने राजनीति जैसे सार्वजनिक क्षेत्र में मुझ पर हमेशा विश्वास जताया और मेरी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी को सम्मान दिया।
मैं आप सभी के अपार स्नेह का ताउम्र क़र्ज़दार रहूँगा और आश्वस्त करता हूँ कि मेरे गुड़ामालाणी परिवार के लिए सदैव तत्पर रहूँगा।
आपका अपना
हेमाराम चौधरी
पुलिस अधिकारीयों को चाहिए की अपने अधीनस्थ कर्मियो की कोई मन की बात हो तो सप्ताह में एकबार अभिभावक बनाकर जरूर सूने अगर किसी बात का समाधान हो सके तो जरूर करे
ताकी इनके मन मष्तिष्क का बोझ कम हो सके यह एक महत्वपूर्ण पहल होगी
@PoliceRajasthan@RajPoliceHelp#WorldSuicidePreventionDay
हम सब के नेता जननायक श्री @RahulGandhi जी से आज जयपुर में मुलाकात हुई। महिला आरक्षण बिल व जातीय जनगणना पर लोकसभा में हमारी आवाज बनने के लिए आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री रामेश्वर डूडी जी के ब्रेन हेमरेज की खबर सुनकर मन व्यथित हो गया है। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि वह उनके शीघ्र स्वास्थ्य सुधार की कामना पूरी करें।
@RameshwarDudi
स्व. श्री राजेश पायलट, एक कटिबद्ध कांग्रेस नेता व भारतीय वायुसेना के वीर पायलट थे, जिनका सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
स्व. श्री राजेश पायलट जी ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय वायुसेना कि तरफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
उनका अपमान करके, भाजपा भारतीय वायुसेना के गौरव को अपमानित कर रही है, इसकी हमें कड़ी निंदा करनी चाहिए और समाज को इस प्रकार की घटनाओं का विरोध करना चाहिए। 🇮🇳
राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी (@ashokgehlot51) आपसे आग्रह है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के हितार्थ CET मुख्य परीक्षा के लिए पदों का 15 गुणा की बजाय न्यूनतम 40% अंक की योग्यता करने से लाखों अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सकेगा ।
इस संबंध में आप राज्य सरकार के संवेदनशील निर्णय की परिपाटी को बढ़ाते हुए नियम सरलीकरण के आदेश देकर प्रदेश के युवाओं को लाभान्वित करावें।
#CET