आज महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज ऑडिटोरियम, रायपुर में AISECT इंडिया एवं डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “स्वाधीनता के गान” कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमूल्य योगदान, राष्ट्रभक्ति की भावना और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को स्मरण करने के साथ-साथ युवाओं में राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्��ण और जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करने का सार्थक प्रयास रहा।
कांग्रेस के सम्माननीय श्री भूपेश बघेल जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
मंगलकामना है कि आने वाले वर्षों में कांग्रेस के भीतर जारी राजनीतिक संघर्षों के बीच आपको देवेंद्र यादव जी, टी.एस. बाबा और महंत जी से दो-दो हाथ करने की पर्याप्त शक्ति मिलती रहे।
आज भाटापारा प्रवास के दौरान विश्राम गृह में भाटापारा के कार्यकर्ताओं एवं शिक्षक साथियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन से अभिभूत हूँ।
जनसेवा के इस पथ पर आप सभी का साथ और विश्वास मुझे और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेर���ा देता है।
"लखपति दीदी योजना"
मान. मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के नेतृत्व में मातृशक्ति को सम्मान, अवसर और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार मिल रहा है।
#LakhpatiDidi#Sushasansarkar
‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत केंद्र और राज्य सरकार की संय��क्त सब्सिडी से आज छत्तीसगढ़ के 95 हजार से अधिक घर सौर ऊर्जा से जुड़ चुके हैं।
इससे परिवारों ��ो बिजली खर्च में राहत के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है।
नगर निगम राजनांदगांव के महापौर और भाजपा के ऊर्जावान नेता श्री मधुसूदन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माँ बम्लेश���वरी से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और आपके नेतृत्व में राजनांदगांव नगर निगम विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।
आज पावन श्रावण मास के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी एवं विधानसभा अध्यक्ष @drramansingh जी ने रायपुर के गुढ़ियारी से महादेव घाट तक आयोजित भव्य कांवड�� यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ का र���द्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
उन्होंने देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर सांसद श्री @brijmohan_ag जी, विधायक श्री @RajeshMunat जी, श्री @purandarmishra जी सहित श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
लोरमी के श्री बाबाघाट में आस्था, संस्कृति और विकास का अद्भुत संगम।
परम पूज्य श्री श्री 108 शिवानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में भव्य रुद्राभिषेक एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर लोरमी के मेरे सभी परिवारजनों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन के सहभागी बनें और इसे सफल बनाएं।
विरासत भी, विकास भी — लोरमी की प्रगति के साथ हमारी संस्कृति और आस्था का संरक्षण भी।
हर-हर महादेव!
शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम।
कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से 5,000 शि���्षकों की भर्ती की जाएगी, ताकि प्रदेश के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
"बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान" के पावन जयघोष के साथ चंदखुरी से आरंग तक 71 किलोमीटर आयोजित सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा का चंदखुरी ���ार्म के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत कर भव्य अभिनंदन किया।
आप सभी से प्राप्त स्नेह, सम्मान और उत्साहवर्धन से मैं हृदय से अभिभूत हूं। आप सभी के अपार सहयोग और समर्थन से यह यात्रा सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता के संदेश की ऐतिहासिक मिसाल बनेगी।
देवो के देव भगवान महादेव आप सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करे यही कामना हैं।
विश्व विख्यात स्वामी विवेकानंद शिला स्मारक के महान शिल्पी,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता,श्रद्धेय एकनाथ रानाडे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि!
आंध्र प��रदेश प्रवास के दौरान विशाखापत्तनम स्थित नौसेना डॉकयार्ड का भ्रमण किया।
इस दौरान भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक युद्धपोत INS Himgiri और पनडुब्बी INS Sindhukirti को करीब से देखने और उनकी कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला।
INS Himgiri भारतीय नौसेना का आधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट है, जिसे स्वदेशी तकनीक और अत्याधुनिक युद्ध प्रणालियों से सुसज्जित किया गया है। वहीं INS Sindhukirti हमारी पनडुब्बी शक्ति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो समुद्र की गहराइयों में रहकर देश की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करती है।
इन दोनों को करीब से देखना ए�� तकनीकी रूप से समृद्ध अनुभव था, जो यह एहसास कराने वाला भी था कि हमारी नौसेना दिन-रात किस सजगता और साहस के साथ देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करती है।
भारतीय नौसेना की बढ़ती सामर्थ्य, आत्मनिर्भरता और हमारे वीर नौसैनिकों के समर्पण पर हर भारतीय को गर्व है।
राष्ट्र की समुद्री सीमाओं के सजग प्रहरी सभी नौसैनिकों को नमन।
लद्दाख और केरल की एक्सपोजर विजिट से लौटे प्रदेश के पत्रकार साथियों ने रायपुर स्थित निवास पर मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए।
राज्य सरकार की इस पहल के माध्यम से पत्रकारों को देश के विभिन्न क्षेत्रों के विकास, संस्कृति और पर्यटन को करीब से जानने-समझने का अवसर मिल रहा है।
हमारा बस्तर भी अब शांति, विश्वास और विकास की नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। इसकी अनुपम प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और बदलते परिवेश की कहानी को देश-दुनिया तक पहुंचाने में मीडिया एक सशक्त सेतु की भू��िका निभा सकता है।
आज पावन सावन मास के अवसर पर गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम भवन में विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री @RajeshMunat जी द्वारा प्रति वर्ष की भांति आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष @drramansingh जी एवं के साथ देवाधिदेव महादेव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर प्र��ेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कांवड़ यात्रा में उमड़ा शिवभक्तों का असीम उत्साह और 'बोल बम' के जयकारों से पूरा वातावरण अत्यंत भक्तिमय और ऊर्जावान बना रहा।
इस अवसर पर विधायक श्री @motilalsahu_ जी, विधायक श्री @SunilSoniBJPCG जी, विधायक श्री @purandarmishra जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री @GaurishankarA19 जी एवं पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस जी, महापौर श्रीमती मिनल चौबे जी बोर्ड/मंडल के अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्य��� में शिव भक्तों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आयोजन के लिए भाई राजेश मूणत जी और सभी का��वड़ियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ॐ नमः शिवाय!