संपर्क, संवाद, समन्वय और सामंजस्य के साथ सकारात्मक सोच को आत्मसात कर, दाता के पदचिह्नों पर जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर।
चरैवेति, चरैवेति!
@OfficeOfDVS
This is truly commendable, Baba Sahab. Your compassion and willingness to stand by those in need is what makes this so special. Your kindness is truly inspiring. ❤️👏🏻
@JVSinghINC
“देनहार कोई और है, देवत है दिन रैन।”
एक तारीख थी—09 फरवरी 2025।
मेरा बेलका ग्रामवासियों के बीच जाना हुआ, शाम करीब 7 बजे एक बुजुर्ग माँ, जुगती बाई सहरिया जी, ने आँखों में जीवन का एक खूबसूरत ख्वाब लिए मेरा रास्ता रोक लिया था—
“कहाँ है बाबा साहब?”
मैंने ध्यान से सुना और विधायक निधि, व्यक्तिगत सहयोग से उस ख्याब को साकार करने का प्रयास किया।
और एक तारीख है—02 सितंबर 2026।
मेरा वापस बेलका ग्रामवासियों के बीच जाना हुआ।
आज वही बुजुर्ग माँ मेरा हाथ पकड़कर उस संकरी गली में ले गईं और बड़े सुकून से अपना वही खूबसूरत साकार ख्वाब दिखाया—अपना पक्का घर, अपने घर की छत।
एक सुकून हैं हम दोनों माँ बेटे की आँखों में, एक माँ के वर्षों पुराने सपने को घर की छत मिल गई और मेरे लिए जनसेवा का एक और संकल्प पूरा हुआ।
हालाँकि बुजुर्ग माँ ने जाते-जाते एक नया काम भी सौंप दिया—
“बाबा साहब, अब नीचे को पलस्तर और मकान की पुताई भी तुम्हें ही करवानी है।” 😊
जनसेवा से बड़ी कोई पूजा नहीं। चरैवेति, चरैवेति!
@OfficeOfDVS
“छात्रों की गूँज” मन की एकतरफा बात नहीं है—यह छात्रों और Gen Z युवाओं के भविष्य को लेकर हमारे जननायक श्री राहुल गांधी जी का छात्रों, युवाओं के साथ संवाद है।
यह सवाल नहीं कि मैं क्या सोचता हूँ, बल्कि सवाल यह है कि हम सब मिलकर बेहतर वर्तमान व भविष्य के लिए क्या सोचते हैं।
“छात्रों की गूँज” श्री राहुल गांधी जी के साथ देश के युवाओं के भविष्य, शिक्षा, रोजगार, परीक्षाओं और उनसे जुड़े तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर यह एक सार्थक संवाद है—जहाँ छात्रों की आवाज़ सुनी जाएगी और उनके मुद्दों पर बात होगी।
मेरा सभी छात्र-छात्राओं और Gen Z युवाओं से आग्रह है—अपने बेहतर भविष्य के लिए अपनी “गूँज” को शंखनाद में बदलिए।
2047 के भारत की नहीं, बल्कि श्री राहुल गांधी जी के साथ आज के भारत में अपने वर्तमान, भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का हिस्सा बनिए।
दिनांक: 19 सितंबर 2026, शनिवार
समय: शाम 5 बजे से
📍 स्थान: भारत जोड़ो मैदान, रीजनल पार्क के सामने, राजीव गांधी सर्कल के पास, इंदौर
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@OfficeOfDVS@Jairam_Ramesh@kcvenugopalmp@INCMP@Barmer_Harish@jitupatwari@UmangSinghar@IYC@IYCMadhya@Pawankhera@SupriyaShrinate@iPriyavratSingh
#Chhatron_Ki_Goonj #RahulGandhi #NEETPaperLeak
तत्कालीन मुख्यमंत्री आदरणीय श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में हम मंत्री थे, हमने भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर हर वर्ग से संवाद किया, सुझाव लिए, प्रभारी मंत्री के माध्यम से जिले की बैठक आयोजित की जाती थी जिसमें मंत्री, प्रभारी मंत्री, भाजपा कांग्रेस के विधायक मौजूद थे, तब हमने मास्टर प्लान को पास किया था।
2020 के पहले सप्ताह में मिंटो हॉल में मास्टर प्लान प्रस्तुत भी किया गया। दुर्भाग्य से मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया।
अगर भाजपा की नियत साफ होती तो मास्टर प्लान को लागू कर सकते थे लेकिन भाजपा के पास राजधानी भोपाल के मास्टर प्लान के लिए न समय है, न नीति और न ही नियत।
@INCIndia@INCMP@OfficeOfDVS@OfficeOfKNath@jitupatwari@UmangSinghar@Barmer_Harish@pcsharmainc
भाजपा, युवा मोर्चा और RSS से सवाल है—12 साल तक पेपर लीक होते रहे, लाखों युवा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे, दिल्ली में छात्रों पर पेलेट गन चली, बिहार में AK-47 तक का इस्तेमाल हुआ—तब दत्तात्रेय होसबोले जी कहाँ थे? सरकार भाजपा की ही थी।
अब पूरे देश का Gen-Z युवा भाजपा के खिलाफ खड़ा है, तो युवाओं के कार्यक्रम याद आ रहे हैं। जनता सब समझ चुकी है।
19 सितंबर को इंदौर में हमारे जननायक श्री राहुल गांधी जी के साथ युवाओं, छात्रों की गूँज होगी। कुछ मिनटों में लाखों युवाओं के पंजीयन हो चुके हैं—कम से कम 5 से 10 लाख युवा जुटेंगे।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@OfficeOfDVS@Jairam_Ramesh@kcvenugopalmp@INCMP@Barmer_Harish@jitupatwari@UmangSinghar@IYC@IYCMadhya@Pawankhera@SupriyaShrinate@iPriyavratSingh
#Chhatron_Ki_Goonj #RahulGandhi #NEETPaperLeak
आज मेरे पिता, मुझे जो भी पहचान और सम्मान मिला है, वह राघौगढ़ क्षेत्र की देवतुल्य जनता के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद की देन है। राघौगढ़ की जनता व हमारा पीढ़ियों का आत्मीय संबंध रहा है, जो मेरे लिए सदैव सबसे बड़ी ताकत और पूंजी है। हम एक परिवार है।
ग्राम पारकना के मेरे दोनों छोटे भाइयों संगीतकार श्री सेवक प्रजापति जी एवं श्री अजय प्रजापति जी का हृदय से आभार, जिन्होंने अपनी भावनाओं को शब्दों की माला में पिरोकर मेरे लिए इतना सुंदर गीत तैयार किया।
आप दोनों का यह स्नेह और अपनापन मेरे लिए अत्यंत भावुक एवं अविस्मरणीय है। ईश्वर से कामना है कि आप दोनों जीवन में निरंतर आगे बढ़ें और अपने हुनर से परिवार, समाज एवं राघौगढ़ का नाम रोशन करें।
आप दोनों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
@OfficeOfDVS
छात्रों को न्याय दो, न्याय दो, न्याय दो।
गृह मंत्री इस्तीफा दो, इस्तीफा दो, इस्तीफा दो।
साहिल का अपने देश की सरकार से सवाल था—पिछले 12 वर्षों में 100 से अधिक भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक के लिए जिम्मेदार कौन है?
भाजपा सरकार द्वारा जवाब में निर्दोष छात्रों पर पेलेट गन चलाई गई। 200 छर्रे साहिल को लगे और उसकी एक आँख की रोशनी चली गई।
राहुल गांधी जी साहिल को लेकर पुलिस थाने FIR दर्ज कराने गए। हमारी मांग स्पष्ट है—पेलेट गन चलाने वालों पर FIR हो, कार्रवाई हो और यह बताया जाए कि बच्चों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया?
हम देश के गृहमंत्री की जवाबदेही तय करने और उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
— आरोन में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@OfficeOfDVS@Jairam_Ramesh@kcvenugopalmp@INCMP@Barmer_Harish@jitupatwari@UmangSinghar@IYC@IYCMadhya@Pawankhera@SupriyaShrinate
आत्मौपम्येन सर्वत्र समं पश्यति योऽर्जुन।
सुखं वा यदि वा दुःखं स योगी परमो मतः॥
सब मेरे अपने हैं, और सबका सुख-दुःख ही मेरा सुख-दुःख है। अपनों के प्रेम, स्नेह और विश्वास की छाया में जीवन-यात्रा का एक और दिन बीता।
@OfficeOfDVS
शिव कालों के काल महाकाल हैं—शिव ही सृष्टि हैं, शिव ही संहार हैं, शिव ही सत्य हैं, शिव ही सनातन हैं, शिव ही चेतना हैं, शिव ही कल्याण हैं और जब सब कुछ परम शून्य में विलीन हो जाएगा, तब भी शिव ही शेष रहेंगे।
कल पावन श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार का पुण्य दिवस शिवभक्तों के मध्य शिव साधना, शिव भक्ति और शिव आराधना में व्यतीत हुआ। नमः पार्वती पतये हर हर महादेव।
@OfficeOfDVS
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदरणीय श्री जीतू पटवारी जी के पूज्य काकाजी श्री घनश्याम पटवारी जी के दुःखद निधन पर आज इंदौर स्थित उनके निवास पर पहुँचकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
@OfficeOfDVS@INCMP@jitupatwari
“जय व्यापारी, हाय किसान—यही है भाजपा सरकार की कृषि नीति!”
मध्य प्रदेश गेहूँ, मक्का, चना, मूंग और सोयाबीन जैसे प्रमुख कृषि उत्पादों के उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में है, लेकिन किसानों की आय के मामले में 22वें स्थान पर है।
यही मध्य प्रदेश सरकार और केंद्रीय कृषि मंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी की कृषि नीति की हकीकत है।
हकीकत यह है कि मध्य प्रदेश का किसान आज DAP और यूरिया के लिए लाठी खाने को मजबूर है। खाद वितरण व्यवस्था कालाबाजारी और नकली खाद की भेंट चढ़ चुकी है।
MSP पर मक्का की खरीदी होती ही नहीं, जबकि गेहूँ, मूंग, चना और सोयाबीन की सरकारी खरीदी के लिए किसानों को हर साल आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करना पड़ता है।
साफ है—सरकार ने किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य देने के बजाय मंडी व्यापारियों के रहमोकरम पर छोड़ दिया है।
आज हालात यह हैं कि किसानों की आय दोगुनी होना तो दूर, कृषि लागत के अनुपात में भी नहीं बढ़ रही है।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@OfficeOfDVS@Jairam_Ramesh@kcvenugopalmp@INCMP@Barmer_Harish@jitupatwari@UmangSinghar@IYC@IYCMadhya@Pawankhera@SupriyaShrinate
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आदरणीय श्री नितिन गडकरी जी, ब्यावरा में भोपाल बायपास फ्लाईओवर पर दिए गए लगभग 90 डिग्री के तीखे मोड़ के कारण बस के संतुलन खोने से 4 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। बस फ्लाईओवर से नीचे गिर सकती थी, जिससे हादसा और भी भयावह हो सकता था। इस स्थान पर पहले भी गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।
मेरा आग्रह है कि NHAI को तत्काल निर्देश देकर इस फ्लाईओवर के डिजाइन, निर्माण और सुरक्षा मानकों की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए।
सबसे महत्वपूर्ण, जांच पूरी होने का इंतजार किए बिना इस खतरनाक मोड़ को तत्काल सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।
साथ ही, जिन अधिकारियों, इंजीनियरों अथवा संबंधित एजेंसियों की लापरवाही या तकनीकी चूक के कारण ऐसा खतरनाक डिजाइन तैयार एवं स्वीकृत हुआ, उनकी जिम्मेदारी तय कर उनके विरुद्ध नियमानुसार, दण्डात्मक कार्रवाई की जाए।
@nitin_gadkari@NHAI_Official@CMMadhyaPradesh@OfficeOfDVS@MPRakeshSingh
22 और 25 जुलाई को पटना (बिहार) में छात्र आंदोलन के दौरान जो घटनाएं हुईं तथा पुलिस-प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया, इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा एक जांच समिति का गठन किया गया है।
इस क्रम में हमारी अनेक छात्र-छात्राओं से विस्तृत चर्चा हुई, जिनमें वे भी शामिल हैं जिन्हें 7–8 दिनों तक जेल में रखा गया। हमने कोचिंग संस्थानों के संचालकों से भी संवाद किया तथा उन अधिवक्ताओं से भी मुलाकात की जिन्होंने छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए निःशुल्क वकालतनामा तैयार कर उनका कानूनी पक्ष रखा।
इन सभी तथ्यों, अनुभवों और साक्ष्यों के आधार पर एक विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) को प्रस्तुत की जाएगी।
आदरणीय श्री राहुल गांधी जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और हम सभी का संकल्प है कि जिन छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय हुआ है, उनके न्याय की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी। जब तक प्रत्येक पीड़ित छात्र को न्याय नहीं मिल जाता, हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@kanhaiyakumar@IYC@IYCMadhya@UdayBhanuIYC@RoopeshINC@nsui@IYCBihar@kcvenugopalmp@INCMP@Barmer_Harish@jitupatwari@UmangSinghar@OfficeOfDVS
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह जी को ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं माँ पीतांबरा माई के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाते हुए दतिया की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपने अमूल्य आशीर्वाद देकर कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह जी को विजयी बनाया।
यह विजय कांग्रेस के सामूहिक नेतृत्व व दतिया विधानसभा के एक-एक नेता, कार्यकर्ता की हैं जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी नहीं भाजपा सरकार को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।
यह परिणाम भाजपा सरकार की नैतिक पराजय है। तीनों विधानसभा उपचुनावों में जहाँ बुधनी में भाजपा को सीमित अंतर से जीत मिली, वहीं विजयपुर और दतिया में कांग्रेस ने जनता का विश्वास प्राप्त करते हुए विजय हासिल की है।
यह स्पष्ट संकेत है कि मध्यप्रदेश में परिवर्तन की बयार चल चुकी है। वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश का किसान, युवा, मातृशक्ति और आमजन भाजपा सरकार को उसके भ्रष्टाचार, कुशासन और जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक जवाब देते हुए सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेंगे।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@OfficeOfDVS@Jairam_Ramesh@kcvenugopalmp@INCMP@Barmer_Harish@jitupatwari@UmangSinghar@IYC@IYCMadhya@iPriyavratSingh