#लखनऊ में कोविड सम्बन्धी मदद के लिये अपने ट्वीट और फेसबुक पोस्ट में #UPCongressHelpDesk का प्रयोग करें।
कृपया जानकारी में
पेशेंट का नाम:
आधार:
रिपोर्ट:
और डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन अवश्य उपलब्ध करवाएं !
असम में वायुसेना की विमान दुर्घटना में हमारे पाँच वीर जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शहीदों के शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। देश इन बहादुर जवानों का सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद रखेगा।
असम विमान दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के 5 सैनिकों के शहीद होने का समाचार अत्यंत कष्टदायक है।
दुख की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार की संवेदनाएं पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस गहरे आघात को सहने का संबल दें।
भारत को जोड़ने का रास्ता संविधान, सामाजिक न्याय और बराबरी से जाता है, न कि विभाजन, भेदभाव और श्रेष्ठता की राजनीति से।
जो विचारधारा समाज को जोड़ने के बजाय बांटने का काम करती है, वह देश को मजबूत नहीं, कमजोर करती है।
अमेठी सांसद आदरणीय भाई साहब श्री किशोरी लाल शर्मा जी के सौजन्य से आज माँ कालिका धाम मंदिर परिसर एवं सीढ़ियों पर रेड कार्पेट मैट लगवाया गया।
भीषण गर्मी में दर्शनार्थियों को गर्म फर्श की वजह से पैरों में होने वाली जलन से राहत मिलेगी तथा बरसात के मौसम में सीढ़ियों पर होने वाली फिसलन से भी बचाव होगा। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है।
साथ में कार्यालय प्रभारी भाई बृजेश तिवारी और कांग्रेसजन की उपस्थिति रही !
@highlight@KLSharmaINC
अन्तर्राष्ट्रीय जल में तीन दिन में तीन जहाज़ों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीयों की मृत्यु हो गई। और हमारे Compromised PM? एक शब्द तक नहीं।
जब कोई विदेशी ताकत किसी भारतीय की हत्या करे, तो प्रधानमंत्री को बोलना पड़ता है। लेकिन मजाल है जो ये एक शब्द बोल जाएं।
अगले हफ्ते G7 में, हमारे नाविकों की हत्या के बस चंद दिनों बाद, मोदी जी मुस्कुराएंगे, गले मिलेंगे और समझौते करेंगे - मगर, उन तीन भारतीयों के लिए उनके पास एक शब्द भी नहीं होगा।
Compromised PM भारत माता के बेटों की रक्षा नहीं कर सकते, क्योंकि जिन्होंने उन बेटों की जान ली उन्हें नाराज़ करने की इनमें न हिम्मत है, न ताकत।
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस (12 जून) :
बचपन किताबों, खेलों और सपनों के लिए होता है, मजदूरी के लिए नहीं।
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का अधिकार मिले। बाल श्रम न केवल बच्चों के बचपन को छीनता है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को भी सीमित कर देता है।
आइए, हम सभी मिलकर बाल श्रम के खिलाफ आवाज़ उठाएं और यह सुनिश्चित करें कि हर बच्चा स्कूल जाए, अपने सपनों को साकार करे और एक बेहतर भारत के निर्माण में भागीदार बने।
"बच्चों के हाथों में औजार नहीं, शिक्षा और संस्कार होने चाहिए।"
#विश्व_बाल_श्रम_निषेध_दिवस #StopChildLabour #Vidhansabha_tiloi #pradeepsinghal #Amethi
"परहित सरिस धर्म नहिं भाई, पर पीड़ा सम नहिं अधमाई।"
धर्म केवल पूजा-पाठ का नाम नहीं, बल्कि सत्य, करुणा, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा है।
#अमेठी#हनुमानजी#तिलोई
After Vote Chori and Sarkar Chori - the BJP-EC jugalbandi has finished the contest before it has even begun with Seat Chori.
Look at what happened in the recent Rajya Sabha elections.
Congress candidate Meenakshi Natarajan ji submitted every document. No pending cases. The EC cancelled her nomination on a frivolous BJP objection.
Parimal Nathwani ji, the BJP-backed independent, got his own name wrong on the form and skipped multiple mandatory disclosures. The EC gave him an extension to fix everything.
Same Election Commission. Two candidates. One was disqualified without even a hearing. The other was rewarded despite not following the rules.
When the Congress sought a meeting, the EC first tried to evade us. When we finally met, they did not say one word.
Expect to see much more of this - because for the BJP, it is far easier to fix the election than to win it.
अमेठी/तिलोई: कल देर रात शिवरतनगंज रोड सेमरौता के रामपुर पवांरा में बाबा जिन्नात शाह मजार पर आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में शामिल हुआ।
साथ में जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता परमानंद मिश्रा जी व जगदीशपुर प्रभारी भाई अजहरूल हक जी रहे।
लोकतंत्र की आत्मा निष्पक्षता, पारदर्शिता और सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर देने में निहित है। यदि विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त किए जाते हैं और उनकी आपत्तियों को सुनने तक से इंकार किया जाता है, तो यह लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा की कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन रद्द किया जाना और उसके विरोध में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को चुनाव आयोग के बाहर धरना देने के लिए मजबूर होना बेहद चिंताजनक है।
#ElectionCommision
आज ज्येष्ठ मास के छठवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर बाबूजी द्वारा जायस बहावगंज स्थित आवास पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष के तीसरे विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया।
इस पुण्य अवसर पर श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण कर प्रभु श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। संकटमोचन हनुमान जी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख,समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
#Amethi #Congress #RahulGandhi
आज दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की चेयरपर्सन आदरणीया श्रीमती सोनिया गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी सहित INDIA गठबंधन के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
📍 कॉन्स्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली
#INDIAAlliance #Congress #RahulGandhi #ConstitutionClub
#अमेठी : बीस हज़ार से अधिक जनसंख्या वाले सिंहपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत फूला क्षेत्र के लोगों को वर्षों से बैंकिंग सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 6-7 किलोमीटर के दायरे में किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा के न होने के कारण क्षेत्रवासियों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज़ जाना पड़ता है जिससे कई बार छिनैती एवं अन्य अप्रिय घटनाओं का भी सामना करना पड़ता है।
मैंने क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को माननीय सांसद अमेठी भाई साहब श्री किशोरी लाल शर्मा जी के समक्ष उठाया था। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सांसद महोदय ने इस विषय को गंभीरता से संज्ञान में लिया और भारत सरकार के माननीय वित्त राज्य मंत्री जी को पत्र लिखकर न्याय पंचायत फूला क्षेत्र में एक राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा खोले जाने का अनुरोध किया है।
क्षेत्र की जनता को विश्वास है कि इस पहल से सैकड़ों ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएँ उनके निकट उपलब्ध होंगी।
माननीय सांसद भाई साहब श्री किशोरी लाल शर्मा जी का इस जनहितकारी पहल के लिए हृदय से आभार।
आज सिंहपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा फूला पूरे अली निवासी श्री मो. नफीस के घर पहुंचकर उनके पुत्र मो. हसनैन (उम्र 23 वर्ष) के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
मो. हसनैन रोज़ी-रोटी कमाने के लिए गुजरात में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे, जो 20 मई 2026 से सूरत के पालोद पुलिस स्टेशन क्षेत्र से लापता हैं। परिवारजन अत्यंत चिंतित एवं व्यथित हैं।
इस परिस्थिति में परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि मो. हसनैन सकुशल अपने परिवार के बीच शीघ्र लौटें ।
#MissingPerson #VidhansabhaTiloi #Amethi
#अमेठी: ब्लॉक तिलोई के गाँव अहूरी में कांग्रेस के पूर्व ग्राम सभा अध्यक्ष स्वर्गीय रामप्रसाद सिंह जी का 28 मई को हुए निधन हो गया था तथा ग्राम पूरे लाल मिश्र में पूर्व न्याय पंचायत अध्यक्ष दूधनाथ मिश्रा के चाचा जी का 4 जून को निधन हो गया था आज उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की एवं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें 🙏
साथ में ब्लॉक अध्यक्ष काशी प्रसाद पासी जी एवं ग्राम सभा अध्यक्ष दीपक चौरसिया जी भी उपस्थित रहे।
Get a glimpse of the beautiful world of coral reefs in the Andaman & Nicobar Islands.
Protecting biodiversity is not a choice; it is a responsibility for all.
Watch Full Exclusive:
https://t.co/2mtGoEB5Lu
#GreenOverGreed