कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं।
शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के।
इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा।
#Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026
https://t.co/J5YLal8rGu
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लोक भवन, लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (RUPAAM) तथा भारत सरकार के क्षमता विकास आयोग (Capacity Building Commission) के संयुक्त तत्वावधान में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय कार्यशाला ‘साधना शृंखला-2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों एवं विभागों को सम्मानित किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण निदेशालय के प्रयासों से उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर एक करोड़ से अधिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूर्ण कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा गृह विभाग को सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 की ओर से पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजीव सभरवाल एवं डीआईजी प्रशिक्षण श्री देव रंजन वर्मा ने सम्मान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता के मूल्यांकन हेतु ‘उन्नति कैपेबिलिटी इंडेक्स’ तथा दक्षता आधारित पाठ्यक्रमों के विकास हेतु ‘नेशनल करिकुलम डिजाइन फ्रेमवर्क’ का शुभारंभ किया गया। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश पुलिस की व्यावसायिक दक्षता एवं क्षमता विकास को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
#MissionKarmayogi
#CapacityBuilding
#iGOTKarmayogi
#UPPolice
विशेष अभियान, त्वरित कार्यवाही—
अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गए 02 दिवसीय विशेष अभियान के तहत @meerutpolice द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रान्तर्गत 156 वारण्टी/एनबीडब्ल्यू एवं ₹50 हजार के पुरस्कार घोषित 01 वांछित अभियुक्त सहित कुल 157 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#UPPolice
अज्ञात व्यक्ति द्वारा अनधिकृत ट्रांजैक्शन के माध्यम से पीड़िता से साइबर ठगी किए गए ₹04 लाख 22 हजार 058/- @agrapolice थाना साइबर क्राइम द्वारा पीड़िता को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
आज दिनांक 23.10.2026 को थाना जाखलौन पर समय 16.05 बजे उ0नि0 अरविन्द कुमार द्वारा कस्बा जाखलौन में मकान निर्माण के विवाद में दो सगे भाइयों राजाराम व हरदयाल के बीच हुए विवाद में निरोधात्मक कार्यवाही हेतु थाना जाखलौन लाया गया था, जिनके दाखिले की कार्यवाही प्रचलित थी। उसी दौरान थाना मालखाना के चार्ज के आदान-प्रदान के समय सरकारी पिस्टल से दुर्घटनावश फायर हो गया, जिससे बुलेट फर्स से रिकोचिट होकर राजाराम पुत्र बालचन्द्र अहिरवार, निवासी कस्बा व थाना जाखलौन, जनपद ललितपुर, उम्र 36 वर्ष के बाएं पैर में टखने के पास तथा हाथ में कोहनी के ऊपर लगने से राजाराम घायल हो गये, जिन्हे उपचार हेतु तत्काल जिला अस्पताल ललितपुर लाया गया, जहाँ उसकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है। इस दुर्घटना हेतु लापरवाही पर हे0का0 नईम व आरक्षी राज को तत्काल निलम्बित कर विभागीय कार्यवाही की जा रही है, जिसके सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिंह की बाइट ।
इंश्योरेंस के नाम पर साइबर ठगी किए गए ₹97,400/- @sultanpurpolice के थाना साइबर क्राइम द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चोरी की घटना का अनावरण करते हुए @rampurpolice द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न जनपदों एवं राज्यों से चोरी किए गए 10 दोपहिया वाहन (09 मोटरसाइकिल एवं 01 स्कूटी) बरामद किए गए हैं।
#UPPAgainstCrime#GoodWorkUPP#VahanUP