#हमीरपुर-सुमेरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पत्रकार पर चार अज्ञात लोगों द्वारा लोहे की रॉड से हमले का आरोप है। पत्रकार ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। @hamirpurpolice@Uppolice
#जालौन-कदौरा के मुख्य बस स्टैंड पर चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक, किराना और फल की तीन दुकानों को निशाना बनाया। लाखों के सामान और नकदी की चोरी की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की तलाश की जा रही है। @jalaunpolice@Uppolice
#जालौन-कोंच के नदीगांव रोड पर आवारा गोवंश से बाइक टकराने पर हरिप्रकाश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्वालियर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर घूम रहे आवारा गोवंश की समस्या पर फिर सवाल उठे। @jalaunpolice@dmJalaun
#हापुड़ -ब्रजघाट में गंगा स्नान करने पहुंची महिला अचानक बेहोश हो गई। मौके पर मौ��ूद महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत मदद कर महिला की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस की तत्परता की सराहना हो रही है। @hapurpolice @Uppolice
#लखनऊ-क्वीनमेरी अस्पताल में चोरी के आरोप में एक संदिग्ध पकड़ा गया। PRO और सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से आरोपी पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस के मुताबिक, चोरी की कई शिकायतें मिली हैं और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। @lkopolice@Uppolice
#कौशाम्बी - सैनी क्षेत्र के अझुवा स्थित पीहू ट्रेडर्स पर खाद्य विभाग ने छापेमारी की। म���ख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने दो कंपनियों के रसगुल्लों के सैंपल लेकर गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। @DmKaushambi @FSDAUP
#चित्रकूट-मानिकपुर में आरएस पटेल ने सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगाए। 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर आरक्षण आयोग और लेखपालो��� पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग की। @ChitrakootDm @Uppolice @ECISVEEP @ceoup @chitrakootpol
#हापुड़-असौड़ा गांव में रुपयों के विवाद को लेकर जीजा-साले के परिवारों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजकर मामले में कार्रवाई शुरू की। @hapurpolice@Uppolice
#जालौन-एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के बीच कमेटी गठन के लिए सदस्यों को मनोनीत किया गया। कर्मचारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया और उम्मीद जताई कि कमेटी के जरिए उनकी मांगों व समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। @dmJalaun@UPGovt@CMOfficeUP
#जालौन-नवागत एसपी सुरेश चंद्र रावत ने संभाली जिले की कमान, अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर। वांछितों की गिरफ्तारी, कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जनता को न्याय दिलाने पर रहेगा विशेष जोर। @Uppolice@dgpup@dmJalaun
#जालौन-भीटारा गांव के तालाब में मगरमच्छ दिखने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दहशत। वन विभाग से सुरक्षा की मांग। वन विभाग, जालौन — मगरमच्छ की निगरानी और सुरक्षा के लिए
@dmJalaun @UPForestDept
#जालौन-कोटरा थाना क्षेत्र के धुरट गांव में मामूली विवाद को लेकर महिला ने परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल उरई से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। @jalaunpolice@Uppolice
#बांदा-मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के आवास पर चोरी के मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से करीब ₹11 लाख का चोरी का माल और ₹4,160 नकद बरामद हुए। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। @bandapolice@Uppolice
#जालौन -जालौन-कोंच रोड पर कूड़ा घर के पास आवारा जानवर से टकराकर बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क से आवारा जानवरों की समस्या दूर करने की मांग की।
@dmJalaun@jalaunpolice@Uppolice
#जालौन-साहब, पढ़-लिखकर डॉक्टर बनना है।” 14 वर्षीय दिव्यांग श्रुति की इच्छा सुनकर डीएम समीर ने तत्काल मदद के निर्देश दिए। एक घंटे में ��ॉकर और उसी दिन स्कूल में दाखिले के साथ यूनिफॉर्म, बैग व किताबें उपलब्ध कराने को कहा। @dmJalaun @UPGovt @basicshiksha_up
#हमीरपुर-भरुआ सुमेरपुर में बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी के यहां करीब ₹4.30 लाख की चोरी। व्यापारी का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद शाम 5:30 बजे तक पुलिस सहायता नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश जारी है। @hamirpurpolice@Uppolice
#जालौन-साइबर सेल ने स्कूल में विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट स्कैम और साइबर बुलिंग से बचाव की जानकारी दी। पुलिस ने OTP और UPI PIN साझा न करने तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने की अपील की। @jalaunpolice@Uppolice@Cyberdost
#जालौन-मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और तमंचा दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने एएसपी से शिकायत की। पीड़ितों ने सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिक���रियों ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। @jalaunpolice @Uppolice
#जालौन-भिटारा गांव के पास बेतवा कोल्ड स्टोर में चोरी करते ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़ा, जबकि एक फरार हो गया। उनके पास से समरसेबल पंप, बाइक और मोबाइल बरामद होने की जानकारी है। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले किया, घटना का वीडियो वायरल है। @jalaunpolice@Uppolice