नए शैक्षणिक सत्र में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में बलरामपुर जनपद के बच्चों का सर्वाधिक नामांकन हुआ है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#एक_पेड़_माँ_के_नाम
शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण के संस्कार!
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के माध्यम से यूपी के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और हरित जीवनशैली का संदेश दिया जा रहा है।
#एक_पेड़_माँ_के_नाम#वृक्षारोपण#Educates#EkPedMaaKeNaam
'हब एंड स्पोक' मॉडल, पीएमश्री योजना और नई शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से यूपी के विद्यालयों में आधुनिक शिक्षण सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। AI और एस्ट्रोनॉमी जैसी उभरती तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान विद्यार्थियों को भविष्य के अवसरों के लिए तैयार कर रहा है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रयागराज में युवाओं को यूपीएससी, पीसीएस, नीट, जेईई सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है। अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन से प्रतिभाओं को नए अवसर मिल रहे हैं।
#AbhyudayaYojana#Educates
हाईटेक लैब्स से लेकर खेलकूद और कौशल विकास तक, उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल अब आधुनिकता की नई मिसाल पेश कर रहे हैं। डबल इंजन सरकार की नीतियों से आज प्रदेश का हर विद्यार्थी सशक्त और स्वावलंबी बन रहा है।
मैं सभी छात्र-छात्राओं से यह अवश्य कहना चाहूंगा...
आप स्मार्टफोन के लिए अपने अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव न डालें। डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़ें, अपने पाठ्यक्रम पर ध्यान दें और समाचार-पत्रों का नियमित अध्ययन करें। सोशल मीडिया पर न्यूनतम समय व्यतीत करें।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
विगत 9 वर्षों में हमने प्रदेश में नकल-विहीन परीक्षाएं आयोजित कराने का कार्य किया है।
आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में लगभग 56 लाख विद्यार्थी सम्मिलित होते हैं। इनकी परीक्षाएं 14 से 15 दिनों में संपन्न हो जाती हैं और अगले 14 से 15 दिनों के भीतर उनके परिणाम भी घोषित कर दिए जाते हैं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
सा विद्या या विमुक्तये।
सच्ची विद्या वही है, जो हमारे जीवन में हर प्रकार की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त कर सके और उन चुनौतियों से जूझने की प्रेरणा प्रदान करे, जो समाज और राष्ट्र के सामने खड़ी हैं या भविष्य में उत्पन्न हो सकती हैं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में नई पहल।
बलरामपुर की राजकीय लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्मार्ट स्टडी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा।