मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत पांखू में विद्युत सब-स्टेशन का निर्माण हेतु ₹ पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसमें प्रथम किस्त में ₹2.00 करोड़ दिए गए हैं।
जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के ग्राम पंचायत मोत्यूराज में माँ कडॉई मंदिर का सौन्दर्यीकरण हेतु ₹25 लाख तथा जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र पिरान कलियर के नगर पंचायत पिरान कलियर द्वारा पृथक-पृथक कार्यों हेतु ₹92.63 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।
उत्तराखण्ड ने निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए नीति आयोग द्वारा जारी निवेश अनुकूलता सूचकांक-2026 में पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों की श्रेणी में समग्र रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
वहीं, देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में 47.5 अंकों के साथ 11वां स्थान प्राप्त कर उत्तराखण्ड ने ‘‘फ्रंट रनर’’ श्रेणी में अपना स्थान बनाया है।
इस सूचकांक में राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों का मूल्यांकन व्यावसायिक वातावरण, आधारभूत संरचना, संसाधनों की उपलब्धता तथा वित्तीय स्वास्थ्य जैसे प्रमुख मानकों के आधार पर किया गया है। इसमें पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों में उत्तराखण्ड द्वारा समग्र निवेश अनुकूलता सूचकांक में प्रथम, वित्तीय स्वास्थ्य में प्रथम, व्यावसायिक वातावरण में द्वितीय, संसाधन में द्वितीय तथा आधारभूत संरचना में तृतीय रैंकिंग प्राप्त की है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि ‘नीति आयोग’ के निवेश अनुकूलता सूचकांक-2026 में उत्तराखण्ड का पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि राज्य सरकार की निवेशक हितैषी नीतियों, पारदर्शी शासन व्यवस्था, त्वरित निर्णय प्रक्रिया और बेहतर औद्योगिक वातावरण का प्रतिफल है।
श्री धामी ने कहा है कि राज्य सरकार ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने, उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करने, आधारभूत संरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि उत्तराखण्ड में निवेश, औद्योगिक विकास और समावेशी आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान करने में मददगार साबित होगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में देहरादून स्थित पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का उत्तराखण्ड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह स्टेशन दून घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करता है। स्टेशन परिसर में पारंपरिक ऐपण कला को स्थान देकर आधुनिकता और संस्कृति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया गया है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। रेलवे नेटवर्क के आधुनिकीकरण, सुरक्षा, गति और तकनीकी दक्षता में निरंतर वृद्धि हुई है तथा वंदे भारत और नमो भारत जैसी आधुनिक, स्वदेशी ट्रेनें आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान बनकर उभरी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना भी तेजी से साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 75 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। यह परियोजना राज्य के सामाजिक, आर्थिक और पर्यटन विकास को नई गति प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को मिली दो वंदे भारत ट्रेनों से प्रदेश आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को विशेष सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष उत्तराखण्ड को रेलवे अवसंरचना विकास के लिए रिकॉर्ड 4,769 करोड़ रुपये का रेल बजट प्रदान किया गया है तथा प्रदेश में लगभग 39,491 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा तथा विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित उत्तराखण्ड के "विकल्प रहित संकल्प" को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), जनप्रतिनिधिगण, भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य सरकार के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यूथ फाण्डेशन ट्रेनिंग एरिया-कुआंवाला, देहरादून में यूथ फाउण्डेशन द्वारा आयोजित 'युवा अग्निवीर संवाद' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना के अंतर्गत पूर्व सैनिकों व अग्निवीरों को होमस्टे स्थापित करने के लिए विशेष अनुदान, सीमावर्ती गांवों में स्थानीय निवासियों, पूर्व सैनिकों एवं अग्निवीरों को स्वरोजगार से संबंधित अवस्थापना सुविधाएं विकसित करने हेतु विशेष अनुदान और सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक समर्पित सेल की स्थापना करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीरों, सैनिकों और शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। शहीद परिवारों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख की गई है। आश्रितों को सरकारी सेवा में समायोजन की व्यवस्था की गई है। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन की समय सीमा 2 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष की गई है एवं वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों के सम्मान में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। युद्ध विधवाओं एवं दिव्यांग सैनिकों के लिए विशेष सहायता एवं पूर्व सैनिकों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक सहायता की व्यवस्था की गई है।
अग्निवीरों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवारों का सम्मान, राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार, अग्निवीरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। सेवा पूर्ण करने वाले अग्निवीरों को पुलिस, वन विभाग, आपदा प्रबंधन सहित राज्य की सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इसके साथ अधिकतम आयु सीमा में छूट तथा भर्ती प्रक्रियाओं में आवश्यक भी प्राथमिकता सुनिश्चित की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बनेगा, जहां अग्निवीरों के लिए विशेष 'अग्निवीर सेल' की स्थापना भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य सेवक के रूप में उन्होंने हमेशा जनता की सेवा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। राज्य सरकार उनके संकल्प अनुसार ही उत्तराखण्ड को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा वे स्वयं एक सैनिक के बेटे हैं। उन्होंने बचपन से सैनिकों का अनुशासन, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को देखा है। उन्होंने अपने जीवन में संस्कार, अनुशासन अपने पिताजी से सीखे। उन्होंने कहा कि सैनिकों के बीच में आकर उन्हें अपने परिवार की अनुभूति होती है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती घोटालों के सभी प्रकरणों को गंभीरता से लिया और सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया, जिसमें उम्र कैद तक की सजा का प्रावधान है। 100 से अधिक नकल माफिया को जेल भेजा गया। सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने का परिणाम है कि आज उत्तराखण्ड के अंदर रिकॉर्ड भर्तियां हुई हैं। पिछले 5 साल में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सबसे पहले उत्तराखण्ड में मदरसा बोर्ड को समाप्त किया गया है। जिससे सबके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के द्वार खुल गए हैं। किसानों के लिए कीवी, एप्पल, टिमरु मिशन जैसी कई योजनाएं संचालित हैं। सतत विकास लक्ष्य की सूची में उत्तराखण्ड ने पहला स्थान हासिल किया है। राज्य को फिल्म फ्रेंडली स्टेट के रूप में भी सम्मानित किया गया है। निर्यात सूचकांक में बढ़त हुई है। अब राज्य के युवा अपने घर, गांव में ही रोजगार को बढ़ावा दे रहे हैं। चार धाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, शीतकालीन यात्रा जैसी अनेकों यात्राओं में बीते 4 सालों में 24 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तराखण्ड आए हैं।
इस अवसर पर विधायक श्री बृजभूषण गैरोला, यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल श्री अजय कोठियाल (से.नि.), मेजर जनरल श्री गुलाब सिंह रावत (से.नि.), डीएम देहरादून डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी श्री प्रमेंद्र डोभाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
"हम पहले ही अग्निवीरों के लिए राज्य की सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित कर चुके हैं। हमने उत्तराखण्ड के हर एक अग्निवीर के सुरक्षित भविष्य के लिए काम किया है।": मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
"हम उत्तराखण्ड में देश के पहले अग्निवीर रोजगार सेल का गठन करने जा रहे हैं। जो अग्निवीरों के कौशल विकास, मार्गदर्शन एवं रोजगार से जुड़े सभी अवसरों के समन्वय का सशक्त माध्यम बनेगा।": मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त ऑनलाइन पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इसके लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा 30 सितम्बर, 2026 तक रहेगी।
#Scholarship
#Dehradun
#Uttarakhand
एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग द्वारा स्थानीय युवाओं के लिए निःशुल्क सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा अलार्म इंस्टॉलेशन एवं सर्विसिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम की पहल की गई है।
#SBI#Rudraprayag#Uttarakhand
चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के क्रम में श्री बदरीनाथ धाम यात्रा मार्ग पर चमोली के कमेडा से श्री बदरीनाथ तक राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य के तहत लामबगड़ नाले पर 80 मीटर लंबे नए पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
#Badrinath#Highway#Chamoli#Uttarakhand
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय "एक पेड़ माँ के नाम" वृहद पौधारोपण कार्यक्रम तथा "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार"कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
#Almora#Uttarakhand