साहिल नहीं रहे।
साहिल के मां-पिता 12 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। किसी को सुध है?
दलित वंचित होना इस देश में गुनाह है! जान ले ली जाएगी, और सवाल क़ातिल से नहीं लाश से पूछा जाएगा!
उसके मृत होने को भी सही ठहरा दिया जाएगा!
#I_stand_with_Sahil
Chalo IIT Bombay
यूपी के प्राइमरी स्कूल में सुबह की प्रार्थना सभा का यह दृश्य दिल जीत लेने वाला है। नन्हे बच्चे जिस निडरता और स्पष्टता के साथ अंग्रेजी में प्रेरक विचार बोल रहे हैं, वह प्रदेश की बदलती प्राथमिक शिक्षा की नई तस्वीर दिखाता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को उपद्रव प्रदेश से उत्सव प्रदेश बनाने के साथ ही नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा प्रदान की है।
2017 से पहले जिन बेटियों के लिए घर की चौखट पार करना भी एक चुनौती थी, आज वही बेटियां नाइट शिफ्ट में भी काम करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान कर रही हैं। प्रदेश के 50% से अधिक स्टार्टअप्स को आज नारी शक्ति लीड कर रही हैं। महिला कार्यबल भागीदारी दर 12% से बढ़कर 36% से अधिक होना प्रदेश में महिलाओं के बढ़ते विश्वास और विस्तृत होते अवसरों का स्पष्ट प्रमाण है।
मातृशक्ति के स्वास्थ्य से लेकर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य तक डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाएं नारी सशक्तीकरण को नित्य नई मजबूती प्रदान कर रही है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पोषण अभियान से माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को संबल मिला है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं, वहीं मिशन शक्ति, ऑपरेशन कायाकल्प, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, सेफ सिटी, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर वर्किंग वुमन हॉस्टल जैसी पहलें उनकी शिक्षा, सुरक्षा, गतिशिलता और आत्मनिर्भरता के नए रास्ते खोल रही हैं।
‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ की भावना को आत्मसात करते हुए प्रदेश की डबल इंजन सरकार ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के माध्यम से ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
बड़ी खबर 🚨
दिल्ली जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन पर मची भगदड़ के बीच नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद पुनः एकबार मैदान में उतर आए हैं
पुलिस को सूचना मिलते ही उनके आवास पर भारी बैरिकेडिंग कर दी गयी
सांसद चन्द्रशेखर आजाद व दिल्ली पुलिस के अधिकारी के बीच यह वार्ता सुनें 👇🏻
बसपा संस्थापक कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मायावती ने कार्यक्रम की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बहुजन समाज और सामाजिक परिवर्तन के लिए उनके योगदान को याद किया। मायावती ने कांशीराम के विचारों और उनके आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।
#Mayawati #KanshiRam #BSP #KanshiRamPunyatithi #BahujanMovement #BSPFounder #Lucknow #ATPhotoblog #AajTakSocial
बदलते सरकारी स्कूल और निखरती नई प्रतिभा! सरकारी स्कूल के इस बच्चे का आत्मविश्वास और धाराप्रवाह अंग्रेजी (Flawless English) सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे @aajtak@ABPNews@bstvlive@UPTakOfficial
80 के दशक उत्तरप्रदेश की राजनीति में दो ही ब्रांड खूब बिकते थे, नेहरूवाद और गांधीवाद.
इंदिरा गांधी हेलीकॉप्टर में घूम घूम कर इन दोनों ब्रांड का प्रचार करती थी. इसी ब्रांड के दम पर UP में पंजा छाप सरकार बनती थी.
इसी बीच UP में दो नए ब्रांड आए.
पहला ब्रांड था "बहुजनवाद" इस ब्रांड के प्रचारक मान्यवर कांशीराम साहब साइकिल पर घूम घूमकर गांव गांव में प्रचार करते. मकसद साफ साफ था पिछड़ों और वंचितों को सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करना.
दूसरा ब्रांड था "मंदिर निर्माण" जिसके प्रचारक लालकृष्ण आडवाणी पेट्रोल से चलने वाले रथ पर सवार होकर बहुजन एकता को तोड़कर हिंदुत्व की छतरी के नीचे लाना चाहते थे.
हेलीकॉप्टर और रथ के मुकाबले साइकिल की रफ्तार धीमी थी लेकिन मान्यवर कांशीराम का इरादा पक्का था राजनीति में वंचितों की ताकत को बढ़ाना है,
जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी.
साईकिल यात्री ने हाथी छाप ब्रांड को UP ही नही उत्तर भारत के गांव गांव तक पहुंचा दिया.
मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन करता हूँ.
सामाजिक परिवर्तन के महानायक, बामसेफ, डी.एस.-4 एवं बी.एस.पी. के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ।
56 इंच वाले ने 57 मेट्रो बंद कर दिए, "संपूर्ण क्रांति" समेत कई ट्रेनें बंद, तो क्या देश में आपातकाल की घोषणा मोदी कभी भी कर सकते है! ऐसे में संपूर्ण क्रांति पार्ट 2 के लिए भी तैयार रहिए।
बाकी कॉकरोच, मक्खी, मच्छर जो चाहे बोलते रहिये, इसी अहंकार को इस देश का नागरिक लोकतांत्रिक तरीके से तोड़ेगा!
लखनऊ स्थित सरकारी आवास, 7 कालिदास मार्ग पर सामाजिक न्याय के पुरोधा मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर उनके स्मृति-चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने सामाजिक समरसता, समान अवसर और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, अधिकार और समान भागीदारी दिलाने के लिए किए गए उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।
महापरिनिर्वाण दिवस पर बोलीं मायावती- केवल कुछ लोगों को फीलगुड कराना विकास नहीं, कांशीराम को मिले भारत रत्न
बसपा प्रमुख मायावती ने महापरिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठाई. उन्होंने मौजूदा सरकार को चेताते हुए यह भी कहा कि केवल कुछ लोगों को फीलगुड करना विकास और समृद्धि नहीं होती.
पूरी ख़बर- https://t.co/uj3lJvpeGo
#Mayawati #KanshiRam #BharatRatna #MahaparinirvanDiwas #BSP #BahujanPolitics #UttarPradeshPolitics | @ashishaajtak
लखनऊ
आकाश आनंद ने वफादारी का प्रदर्शन किया....सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल...आकाश ने मायावती के प्रति वफादारी दिखाई...मायावती ने आकाश को तीसरी बार पार्टी में लिया...आकाश की कद और पद से साथ वापसी करवाई..माया ने आकाश को आशीर्वाद दिया, सिर पर हाथ रखा।
#Lucknow