पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात शिक्षाविद, महान विचारक, ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
'शिक्षक दिवस' की सभी गुरुजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#दुःखद#शोक_संदेश#करणसिंह_देवल_आईपुरा 😭
हमारे बीच मे नही रहे 😭
है प्रभु आपके चरणों में स्थान दे और परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।💐🙏
ॐ शांति शांत
*"भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास और भक्ति के साथ मनाएं। आपको जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!" "भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद सदैव आप और आपके परिवार पर बना रहे। कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ!"*
जिला कांग्रेस कमेटी, जालोर के नवनिर्मित "राजीव गांधी भवन" का लोकार्पण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी, लोकसभा प्रत्याशी श्री वैभव गहलोत जी एवं सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुलदेवी राजराजेश्वरी मां नागणेच्या माताजी धाम नागाणा(कल्याणपुर) में कल जोधपुर महाराजा राजाधिराज श्री गजसिंह जी साहब एवं महारानी साहिबा श्रीमती हेमलता राजे जी के पावन सानिध्य में आयोजित राजपूत समाज धर्मशाला के शिलान्यास समारोह में धर्मलाभ के सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
राजस्थान दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ..
आओ हम सब प्रतिज्ञा लें कि राजस्थान को हम देश के अग्रणी विकसित राज्यों में ले जाने के लिए अपना सर्वस्व योगदान देंगे..
जय जय राजस्थान🚩
#राजस्थानस्थापनादिवस#rajasthandiwas2025
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी श्री रुत्विक मकवाना जी के आगमन पर "राजीव गांधी भवन, जालोर" में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल हुआ।
अधर्म पर धर्म तथा नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय के पर्व होलिका दहन के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
कामना करता हूं कि यह पर्व आप सभी के लिए आरोग्य, सुख तथा समृद्धि लेकर आए।
राजीव गांधी भवन,जालोर में जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक में शिरकत की।
बैठक में सेवादल के प्रदेश प्रभारी श्री गोविंद पटेलजी,सहप्रभारी ज्योती खन्नाजी,श्री पुखराज जी पाराशर,श्री मोहन हटेला,जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल,सेवादल के जिलाध्यक्ष भेरूपालसिह सहित प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित रहे
न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन और शानदार जीत के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई! यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व का पल है।
आपकी मेहनत और समर्पण हमें हर बार खुशी और सम्मान दिलाते हैं।
#ChampionsTrophy2025#INDvNZ
आज जोगावा गांव में नैनाराम जी गेहलोत के पोते की ढूंढ की सभा मे शामिल होकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
स्वागत सत्कार के लिए गेहलोत परिवार का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद।
मातृ शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि हम हर नारी की गरिमा बनाए रखने,उन्हें समान अवसर प्रदान करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अभूतपूर्व विजय प्राप्त कर इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन तथा समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई
आप सभी ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से करोड़ों भारतीयों को गौरवान्वित किया है हमें आप पर गर्व है
देश के प्रथम राष्ट्रपति 'भारत रत्न' डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक राजेन्द्र प्रसाद जी ने विभिन्न पदों पर रहते हुए देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जो सदैव स्मरणीय रहेगा।