ना मैं प्रेम खोजता हूँ
ना मै उसकी पैरवी करता हूँ
ना मै उसका अस्तित्व नकारता हूँ
ना ही मै प्रेम चाहता हूँ
मै वासना से संतुष्ट हूँ❗️
क्यूंकि मेरी नज़र मे
प्रेम अमोघ है
केवल मन से पूर्ण शुद्ध समर्पित
शख़्स को ही
हक़ है उसपे लिखने और उसे माँगने का
बाक़ी बस तुम्हारा ढोंग है #प्रहस्त