सिंचाई विभाग: किसान समृद्धि और जल सुरक्षा का आधार
उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग प्रदेश के अन्नदाताओं के सशक्तिकरण और जल संरक्षण के प्रति निरंतर संकल्पित है।
आधुनिक सिंचाई तकनीकें अपनाएं, जिससे बेहतर कल और उन्नत कृषि के लिए पानी और आपकी मेहनत दोनों की बचत हो।
140 साल पुराना झाँसी का पारीछा बांध (Parichha Dam)
बेतवा नदी पर स्थित यह ऐतिहासिक धरोहर अब गर्व से एक 'वर्ल्ड हेरिटेज इरिगेशन स्ट्रक्चर' 1880 के दशक में बनी यह बेजोड़ इंजीनियरिंग आज भी 5 जिलों की जीवनरेखा है। भारत की इस शानदार और विशाल जल-विरासत की एक अद्भुत झलक।
#ParichhaDam
माननीय मंत्री, जलशक्ति श्री @swatantrabjp जी ने जनपद चंदौली में चंद्रप्रभा बाँध का निरीक्षण कर जल प्रबंधन, जल भंडारण क्षमता एवं रखरखाव कार्यों की समीक्षा की।
आज माननीय मंत्री, जलशक्ति श्री @swatantrabjp जी ने जनपद वाराणसी में जल संरक्षण और प्रभावी जल प्रबंधन को लेकर सिंचाई विभाग के मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, चंदौली एवं वाराणसी के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।
जल सुरक्षा की मजबूत नींव- बांध और जलाशय
बांध केवल कंक्रीट की दीवारें नहीं, बल्कि हमारी जल सुरक्षा की जीवनरेखा हैं। नदी के प्रवाह को नियंत्रित करने वाले आधुनिक बांध और उनके पीछे निर्मित विशाल जलाशय मिलकर बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और पनबिजली उत्पादन को संभव बनाते हैं।
आज मीरजापुर स्थित अष्टभुजा गेस्ट हाउस में नमामि गंगे, जल जीवन मिशन, भूगर्भ जल एवं लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक की।
The National Water Mission works towards conserving water, minimising wastage and improving water-use efficiency for a more water-secure future.
From a goal of 20% improvement in water-use efficiency to initiatives such as Sahi Fasal, Water Heritage Structures and the Bureau of Water Use Efficiency, the Mission is turning water conservation into action.
Looking ahead: smarter water use, stronger conservation and greater participation for a sustainable water future.
Conserve. Use Efficiently. Manage Sustainably.
#NationalWaterMission #MinistryOfJalShakti #WaterConservation #WaterUseEfficiency #WaterSecurity #JalShakti #WaterManagement
उत्तर प्रदेश के झाँसी में स्थित 'पारीछा वियर' (Parichha Weir) हमारी कृषि और हरियाली की जीवनरेखा है। विकास और विरासत का यह एक अद्भुत संगम है!
एक नज़र पारीछा वियर की खूबियों पर:
📷 लंबाई: 1,174 मीटर
📷 ऊंचाई: नदी की तलहटी से 16.8 मीटर
📷 विशेषता: 318 स्टील फॉलिंग शटर
#ParichhaWeir
नमो घाट, वाराणसी में मा. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के अवसर पर नमो घाट पर गंगा आरती एवं दीप प्रज्वलन का आयोजन किया गया।
गंगा तट पर दीपों की आभा, आरती के मंत्रोच्चार और श्रद्धा से भरे वातावरण ने इस अवसर को विशेष बना दिया।
#SevaSankalp2026#NamamiGange#NamoGhat
बांदा, उत्तर प्रदेश में केन नदी के तट पर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर ‘संकल्प ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को अभिव्यक्त किया गया।
#SewaSankalp2026
बोरवेल से भूजल निकाला तो जा सकता है, लेकिन इसे बनाया नहीं जा सकता।
जब भूजल निकालने की मात्रा प्राकृतिक रूप से दोबारा भरने (रीचार्ज) की मात्रा से ज़्यादा हो जाती है, तो भूजल संसाधनों पर दबाव पड़ता है और उनका स्तर गिर सकता है।
भूजल बचाएं!
Built over a century ago, still serving Bundelkhand’s water needs.
Parichha Dam’s enduring legacy on the Betwa River has earned global recognition, with the International Commission on Irrigation and Drainage (ICID) naming it a ‘World Heritage Irrigation Structure’.
A proud chapter in India’s water heritage.
#ParichhaDam #WHIS #WaterHeritage #Bundelkhand
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में जल संसाधनों के समुचित उपयोग और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण संकल्प साकार हुआ है।
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी की अध्यक्षता एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @CRPaatil जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज नई दिल्ली में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मध्य 'किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना' से संबंधित MoU पर हस्ताक्षर 'सहयोग से समाधान' और सहकारी संघवाद की भावना की सशक्त अभिव्यक्ति है।
परियोजना के साकार होने से उत्तर प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से अन्नदाताओं को संबल, पेयजल की उपलब्धता को मजबूती और यमुना की अविरलता एवं निर्मलता को नई शक्ति मिलेगी।
पूर्ण विश्वास है कि राज्यों का यह साझा संकल्प जल सुरक्षा और कृषि समृद्धि के नए द्वार खोलते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा।
आज माननीय मंत्री, जलशक्ति श्री @swatantrabjp जी ने अभियंता दिवस के अवसर पर लखनऊ के उदयगंज स्थित सिंचाई विभाग मुख्यालय परिसर में विभागीय अधिकारियों के साथ भारत के महान अभियंता, ‘भारत रत्न’ डॉ. एम. विश्वेश्वरैया जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
आधुनिक भारत के महान अभियंता, ‘भारत रत्न’ से सम्मानित श्री मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं देश की उन्नति के लिए समर्पित समस्त अभियंताओं को अभियंता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#engineersdays