प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामना के साथ एक और शुभ समाचार...
हम तेज़ी से 24x7 निर्बाध और सस्ती बिजली देने की तरफ़ आगे बढ़ रहे है।
विद्युत आपूर्ति में यूपी देश में नंबर 1 बना है।
बिजली की इस माँग को पूरा करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाये जा रहे हैं।
⁃गत वर्ष के अंत में 500 MW सौर ऊर्जा रुपया 2.67 प्रति यूनिट की दर से ख़रीदने के लिये भारत सरकार की संस्था SECI से अनुबंध किया गया।
⁃यह ऊर्जा भाजपा के पहले की सरकारों द्वारा किए गये अनुबंधों की अपेक्षा आधी क़ीमत पर मिलेगी।
⁃अत: हमारी पावर पर्चेज लागत में कमी आएगी; उर्जा की औसत दर कम होगी और उसका लाभ प्रदेश के उपभोक्ताओं को होगा।
⁃इसके अतिरिक्त वर्ष-2023 में 1400 MW पवन ऊर्जा की ख़रीदने के लिए भी अनुबंध किया गया।
⁃आगे 3500 MW सौर ऊर्जा एवं 2000 MW जल ऊर्जा ख़रीदने की प्रक्रिया भी शुरू किया है।
साथ ही...
तापीय ऊर्जा के सभी घरेलू संयंत्रों को जल्दी पूरा करते हुए तापीय क्षमता को दोगुना कर रहे हैं...
⁃ओबरा-सी अभी-अभी कार्यरत हुआ।
⁃उसी प्रकार जवाहरपुर और पनकी संयंत्र को कार्यरत कर रहे हैं।
⁃साथ ही ओबरा में 2x800 MW और अनपरा में उसी क्षमता के बिलकुल नये संयंत्र लगाने की प्रक्रिया शुरू है।
इसके अतिरिक्त नवीन ऊर्जा के घरेलू उत्पादन को युद्ध स्तर पर बढ़ावा दे रहे हैं...
⁃7000 MW के सौर ऊर्जा प्लांट पर कार्य जारी है।
⁃रूफ-टॉप सोलर को बढ़ावा- 300 MW उत्पादन शुरू। अन्य पर कार्य जारी है
⁃12000 MW पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट पर कार्य जारी है।
⁃किसानों को सौर ऊर्जा की तरफ़ ले जाने का प्रयास है।
⁃बायो-ऊर्जा पर तेज कार्य हो रहा है।
@narendramodi@myogiadityanath@JPNadda@AmitShah@RajKSinghIndia@Bhupendraupbjp@idharampalsingh@MinOfPower
#GoodGovernance
#HumaraUP
#jansunvaai
@UPPCLLKO
#OTS
#VikasExpress