मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दर्दनाक हादसा! खेत में चारा लेने गई महिला को तेंदुए ने बेटी के सामने ही अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में कथित तौर पर छेड़छाड़ की घटना के बाद दो युवकों को लड़कियों ने मौके पर ही जवाब दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#Nainital#Mukteshwar#Uttarakhand
हल्द्वानी का एमबी इंटर कॉलेज शनिवार को एक बेहद खास राजनीतिक और विकासपरक हलचल का गवाह बना। मौका था उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के 'चार साल बेमिसाल' कार्यक्रम का, जहां देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने न केवल मुख्यमंत्री @pushkardhami की पीठ थपथपाई, बल्कि उन्हें एक नया विशेषण भी दे दिया। राजनाथ सिंह ने बड़े ही सधे हुए अंदाज में कहा कि धामी अब सिर्फ 'धाकड़' ही नहीं रहे, बल्कि वह विकास के 'धुरंधर' बन चुके हैं।
देहरादून में नवरात्र के पावन अवसर पर भक्ति और सेवा का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। जहां पूरा देश कन्या पूजन में व्यस्त है, वहीं देहरादून के जिलाधिकारी @dmdehradun ने इन 'नन्हीं देवियों' के भविष्य को संवारकर एक नई मिसाल पेश की है। दरअसल, कलेक्ट्रेट के ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित 'नंदा-सुनंदा' कार्यक्रम के 14वें संस्करण के दौरान 10 ऐसी बालिकाओं की रुकी हुई शिक्षा को दोबारा शुरू किया गया, जो विपरीत पारिवारिक परिस्थितियों के कारण स्कूल छोड़ने को मजबूर थीं।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln भी यहाँ के माहौल से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने सभी को गले मिलकर रमज़ान की मुबारकबाद दी। अपने संबोधन में संजय सिंह ने कहा कि भारत की असली खूबसूरती यही साझा संस्कृति है। @faisalkhanlala
https://t.co/v32Pj9qoxX
कहते हैं कि अगर इरादे फौलादी हों, तो तंगहाली भी रास्ता नहीं रोक सकती। उत्तराखंड के पिरान कलियर की रहने वाली फैरुज फातिमा ने इस बात को सच कर दिखाया है। एक ट्रक ड्राइवर की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर देश की सबसे कठिन परीक्षा ‘सिविल सेवा’ को पास कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे इलाके का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। https://t.co/qZjKKvGlcC
शादी की रात गायब हुआ बिलाल — डांसर पर हत्या के आरोप से मचा हड़कंप
युवक के फरार होने के बाद पुलिस जांच तेज हो गई है। जांच में सामने आया कि जिस महिला के साथ युवक गया है, उस पर पहले से हत्या के आरोप लग चुके हैं। दोनों की लोकेशन जयपुर के एक होटल में मिलने से मामला और पेचीदा हो गया है। #AligarhNews
कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की विदेश नीति पर तीखा प्रहार किया है। इस बार उनके निशाने पर भारत और अमेरिका के बीच हुआ व्यापार समझौता (Trade Agreement) है। राहुल गांधी का आरोप है कि इस डील में भारत को वह नहीं मिला जिसका वह हकदार था: @RahulGandhi
कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया है। सुप्रिया ने आरोप लगाया है कि सरकार न केवल वीडियो डिलीट करवा रही है, बल्कि अब पुलिस के जरिए उनकी टीम के युवा कार्यकर्ताओं को धमकाने पर उतारू : @SupriyaShrinate