सांसद हनुमान बेनीवाल से ख़ास मुलाक़ात
सत्ता, संगठन और संघर्ष पर बेबाक बातचीत
RLP चीफ का 2028 चुनाव को लेकर क्या प्लान?
बीजेपी से दूरी और सियासी भविष्य पर चर्चा
राजस्थान की राजनीति पर खुलकर रखी राय
सत्ता परिवर्तन का दावा, 2028 चुनाव पर नज़र
खास मुलाकात
देखिए शाम 4:24 बजे
@hanumanbeniwal #RajasthanNews #Podcast #News18Rajsthan
नागौर जिले के रियां बड़ी में बजरी माफियाओं के खिलाफ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जन-सहयोग से बड़ा आंदोलन किया,प्रशासन ने माफियाओं के दबाव में कोई समझौता करना उचित नहीं समझा तो उसके बाद जयपुर कूच का ऐलान हुआ और हजारों लोग नागौर से अजमेर के मध्य स्थित बाडी घाटी पहुंचे तब सरकार हरकत में आई, मुख्यमंत्री के ACS से दूरभाष पर वार्ता हुई और सीएमओ के निर्देशों पर जिला कलक्टर,जिला पुलिस अधीक्षक,खनन विभाग सहित अन्य विभागों के आला अधिकारी समझौता करने मौके पर पहुंचे। विस्तार से बातचीत के बाद बजरी माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने, माफियाओं के खिलाफ आंदोलित लोगों पर दर्ज मुकदमों में कोई कार्रवाई नहीं करने, गलत रूप से आवंटित लीजों को निरस्त करने सहित कई मुद्दों पर सहमति बनी। मगर आपकी पुलिस ने आज अलसुबह 3-4 बजे रियां क्षेत्र में दर्जनों घरों में महिलाओं और बच्चों को नींद में परेशान किया और जिस तरह हार्डकोर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापे मारे जाते हैं, उसी तर्ज पर छापेमारी कर बजरी माफियाओं के खिलाफ आंदोलन करने वाले दो दर्जन से अधिक लोगों और जन-प्रतिनिधियों को गिरफ्तार किया गया। मैं पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करता हूं।
मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
से पूछना चाहता हूं कि क्या आपकी सरकार में आंदोलन के समय जनता से किए गए वादे और हुए समझौते केवल कागजों तक ही सीमित रह गए हैं ? सरकार के निर्देशों के बाद अधिकारियों द्वारा किए गए वादों से मुकरना जनता के विश्वास के साथ छल है। मुख्यमंत्री जी को याद रखना चाहिए कि आंदोलनकारियों ने भरोसा करके समझौता स्वीकार किया था, बहाने सुनने के लिए नहीं।
चूंकि गृह और खनन विभाग का जिम्मा मुख्यमंत्री के पास है, ऐसे में यदि पुलिस, खनन विभाग और सत्ता में बैठे कई नेता मिलकर अवैध बजरी के कारोबार को बढ़ाने में व्यस्त हैं, तो मुख्यमंत्री ऐसे लोगों के फोन सर्विलांस पर कब लेंगे ?
क्या सरकार का लक्ष्य सिर्फ आंदोलन करने वाले लोगों के इरादों को कुचलने का है ? मैं मुख्यमंत्री जी को स्मरण दिलाना चाहता हूं कि वादा निभाना नेतृत्व की पहचान होती है और वादा तोड़ना राजनीतिक मजबूरी नहीं, बल्कि राजनीतिक चरित्र का परिचय होता है। आंदोलन के दौरान जिन मांगों पर सहमति दी गई, आज उन्हीं से मुंह मोड़ा जा रहा है।
अगर समझौते लागू करने का इरादा नहीं था, तो जनता को झूठे आश्वासन क्यों दिए गए? जनता की याददाश्त कमजोर नहीं है और वादाखिलाफी का जवाब लोकतंत्र में जनता ही देती है।
आज नागौर पुलिस ने बजरी माफियाओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे जिन निर्दोष लोगों को हिरासत में लिया है, उन्हें तत्काल रिहा करें। अन्यथा हम ऐसी कार्रवाइयों से डरने वाले नहीं हैं। हम पूरी मजबूती से सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे।
@RajCMO@PoliceRajasthan
न्याय का आखिरी द्वार ।
तेरे द्वार पर ऐसे ही लोग नहीं पहुंचते उनको पता है कि यहां अपना दुःख मिटाने वाला या बांटने वाला बैठा है ।
न्याय योद्धा हनुमान बेनीवाल जी।
RLP नेता रामनिवास पोषक जी ने लम्बे समय जनता के हितों के संघर्ष मे 14 दिन जेल यात्रा करने के बाद कार्यकर्ताओं सहित देर रात्रि RLP सुप्रीमो @hanumanbeniwal जी से जालूपुरा आवास पर मुलाकात की 🤞💥🔰 @withRamniwas
हनुमान सेना को सुव्यवस्थित करने की प्रक्रिया जारी है.... वैसे तो राजस्थान के सभी जिलों के लिए अलग से पोस्ट कर दी थी, फिर भी कोई हनुमान सेना का योद्धा पीछे रह गया हो तो मुझे अपना जिला और व्हाट्सप्प नंबर लिखकर भेज दे.... जिन जिन ने मेरे को फोन नंबर भेज दिए है वो इस पोस्ट को रिपोस्ट करे.....🙏
@hanumanbeniwal@RLPINDIAorg
सीकर जिले के शेखावाटी विश्वविद्यालय (PDUSU) के SFI, ABVP एवं NSUI से जुड़े सैकड़ों से अधिक युवा एवं मजबूत साथियों ने जयपुर स्थित बी-7 पहुंचकर RLP की सदस्यता ग्रहण की।
युवा सोच,नई सोच, नए जोश और बदलाव के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में युवाओं का पार्टी से जुड़ना संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
पार्टी परिवार में शामिल हुए सभी साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। 💐🥰
"युवा शक्ति का बढ़ता कारवां,
RLP के साथ लिखेगा नया राजस्थान।"
@RLPINDIAorg@hanumanbeniwal #RLP #HanumanBeniwal #PDUSU #Sikar #YouthPower #StudentPolitics #RajasthanPolitics #RLPFamily #Mission2028 🥰💚✌️
इसे कहते हैं असली न्याय योद्धा
जब बाकी नेता सिर्फ ट्विटर पर घड़ियाली आंसू बहा रहे थे, तब आपने जमीन पर डटकर प्रशासन को झुकाया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाया।
₹5 लाख की आर्थिक सहायता के लिए आभार।
@hanumanbeniwal
मुझे ख़ुशी है कि SFI राजस्थान ने मेरे संघर्ष को समझा और बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी ज्वाइन की...- @hanumanbeniwal ❤️✌️
ज्ञात रहे सीकर से SFI नेता देवराज हुड़्डा ने भी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ RLP ज्वाइन की....❤️ @DevrajHooda_@hanumanbeniwal
हाल ही में जयपुर स्थित आवास पर झुंझुनूं जिले के अनेक साथियों ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सभी साथियों ने पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया |
@RLPINDIAorg
राजस्थान बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ , इकाई जयपुर, से जुड़े अभ्यर्थियों ने कल जयपुर आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर PTI भर्ती 2026 में रिक्त पदों को जोड़कर कुल पदों की संख्या में बढ़ोतरी करने की मांग के संदर्भ में ज्ञापन दिया |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती सहित समस्त प्रक्रियाधीन भर्तियों में एक वर्ष की प्रतीक्षा नियम को संविधान के अनुच्छेद 309 के अंतर्गत पूर्ण प्रभाव के साथ लागू करवाने के संदर्भ में अभ्यर्थियों ने विगत दिनों जयपुर आवास पर ज्ञापन दिया |
सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर दीपक जी माहेश्वरी व अन्य अधिकारियों के साथ
दिवंगत नर्सिंग कार्मिक दीपक के परिजनों व अन्य मेडिकल स्टाफ के साथ वार्ता जारी है |
न्याय की लड़ाई में @RLPINDIAorg सदैव पीड़ितों के साथ खड़ी रहेगी |
जयपुर स्थित SMS अस्पताल की मोर्चरी के बाहर दिवंगत नर्सिंग कार्मिक दीपक के परिजनों व आंदोलित मेडिकल स्टाफ के साथ बैठा हूं |
राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ आंदोलित परिजनों की मांगो पर सकारात्मक सहमति व्यक्त करें |
आज जयपुर स्थित सत्ताधारी दल BJP के कार्यालय में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw
के मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल हो गई,मंच पर रेल मंत्री, सामने ऊर्जा मंत्री और फिर भी अंधेरा! लगता है राजस्थान की बिजली व्यवस्था ने खुद ही अपनी हकीकत का प्रेस नोट जारी कर दिया।
रेल मंत्री जी विकास की थोथी बातें बुलेट ट्रेन की स्पीड से जरूर कर रहे थे मगर उनके आज के कार्यक्रम ने यह याद दिला दिया कि राजस्थान में बिजली व्यवस्था अभी भी पैसेंजर ट्रेन की गति से चल रही है |
@RajGovOfficial