"जीत हमारी पक्की है,बस ऐलान होना बाकी है"आज का दिन हम सबों के लिए बहुत खास है,आज कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता दिखा कर दिल जीत लिया,सरकार ने अब तक यह सोचकर जनसेवकों का ग्रेड पे घटाने का तुगलकी फरमान सुनाया था कि ये 1500 जनसेवक क्या कर लेंगे ,लेकिन ये तस्वीरें सब बयां करती है।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय अश्वासन तो आप कई बार दे चुके हैं। ग्रेड पे restore करने में अपने अधिकार का इस्तेमाल कीजिए। केवल IAS के भरोसे रहिएगा तो ये आपको बरगलाते रहेंगे । ग्रेड पे घटाए जाने संबंधी काला आदेश से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। कृपया शीघ्र हमारा ग्रेड पे restore करें।
एक माह से अधिक समय हो गया है और अभी तक सरकार के द्वारा जनसेवकों की मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया है। कृषि विभाग हमेशा से जनसेवकों के प्रति उदासीन रवैया अपनाता रहा है। परंतु अब और नहीं! हम मंजिल पा के रहेंगे! जनसेवक एकता जिंदाबाद! ✊🤝🙏
झारखंड ही नहीं वरन् विश्व के इतिहास में ये पहली घटना होगी जब किसी एक संवर्ग के सभी कर्मियों का वेतन एक साथ घटा दिया गया हो। मुख्यमंत्री महोदय हमारे सभी जनसेवक साथी पिछले 36 दिनों से चिलचिलाती धूप में सड़कों पर हैं।
2400 ग्रेड पे रिस्टोर करते हुए हमारी मांगों पर शीघ्र विचार करें।