*चक्रवर्ती सम्राट अशोक प्रियदर्शी को नमन!*
आज का दिन हमें सम्राट असोक के ऐतिहासिक जीवन और धम्म की विरासत की याद दिलाता है।
सम्राट असोक मौर्य वंश के महान शासक थे। वे सम्राट बिंदुसार के पुत्र और चंद्रगुप्त मौर्य के पौत्र थे। उनका शासनकाल लगभग 268–232 ईसा पूर्व माना जाता है। उनके अभिलेखों में उनका नाम *देवानांप्रिय प्रियदर्शी* मिलता है।
अपने शासनकाल के आठवें वर्ष में सम्राट असोक ने कलिंग पर विजय प्राप्त की। इस युद्ध में भारी जनहानि हुई। असोक के 13वें प्रमुख शिलालेख के अनुसार, लगभग 1,00,000 लोग मारे गए, 1,50,000 लोगों को निर्वासित किया गया और इससे भी अधिक लोगों की मृत्यु अन्य कारणों से हुई।
युद्ध की इस विनाशलीला से सम्राट असोक को गहरा पश्चाताप हुआ।
कलिंग युद्ध के बाद असोक ने धम्म, अहिंसा, करुणा, प्रजा के कल्याण और नैतिक जीवन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अपने शिलालेखों के माध्यम से जनता को सदाचार, माता-पिता का सम्मान, सभी संप्रदायों के प्रति सहिष्णुता और जीवों के प्रति दया का संदेश दिया।
अपने विचारों को शिलालेखों और स्तंभलेखों के माध्यम से दूर-दूर तक पहुँचाया।
सम्राट असोक का 13वाँ प्रमुख शिलालेख कलिंग युद्ध, उससे हुए पश्चाताप और धम्म-विजय के विचार का प्रमुख प्राथमिक स्रोत है।
14 अक्टूबर 1956 को डॉ. बाबा साहब आंबेडकर ने नागपुर की दीक्षाभूमि पर बौद्ध धम्म स्वीकार किया। इसी ऐतिहासिक धम्मक्रांति की स्मृति भी असोक विजयदशमी के अवसर से जुड़ी हुई है।
आइए हम इस विरासत को आगे ले जाए *सोने की चिड़िया* वाला बुद्धमय भारत बनाने की ओर चले।
सम्राट असोक प्रियदर्शी महान के अपने आप पर विजय दिवस की मंगलकामनाएँ!
*विजय केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि मानवता, समानता, करुणा और धम्म के मूल्यों को आगे बढ़ाना है।*
स्वयम् सैनिक दल के संगठन के माध्यम से समाज में बौद्ध संस्कारों के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया।
इसी प्रकार के प्रयासों के माध्यम से समाज से मनुवाद जैसी रूढ़िवादी सोच को समाप्त किया जा सकता है।
कच्छ भुज में जुबिली सर्कल पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महा परिनिर्वाण दिवस की महा रैली व महासभा का लगाया गया बैनर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़कर फेंक दिया गया। यह घटना अत्यंत निंदनीय है।
हम @SPWestKutch तथा जिला कलेक्टर @collectorkut कच्छ से विनम्र अनुरोध करते हैं कि इस मामले का संज्ञान लिया जाए, दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसे कृत्यों पर रोक लगाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर हमारे संविधान निर्माता और देश के महान चिंतक थे। उनके प्रति किसी भी प्रकार का अपमान समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास है, जिसे किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जा सकता।
बाबा साहब ने हजारों जातियों में बंटे अछूतों को जोड़कर अनुसूचित जाति नाम का वर्ग बनाया। उनको एकजुट कर अधिकार दिलाए।
कोलिजियम जजों को ये छूट नहीं है कि उन्हें बाँट दें। #SaveReservation
बाबा चंद्रचूड़ भाषण देते हैं तो आँखों से आंसू बहने लगते हैं। ये सुसाइड करने वाले SC/ST बच्चों के लिए रो रहे हैं। चीफ़ जस्टिस की कोर्ट में 2019 का एक केस है जिसमें रोहित वेमुला और पायल तड़वी की माँ ने इन घटनाओं को रोकने के लिए नियम बनाने का आग्रह किया था।
हुआ क्या? कुछ नहीं।
जुड़िये ट्विटर स्पेस में आज भारतीय समय अनुसार रात 9 बजे से।
https://t.co/Q8ANh2clTU
अमेरिका के सिएटल शहर में जातिवाद विरोधी क़ानून का पास होना बहुत बड़ी घटना है। पूरी दुनिया में इसकी चर्चा है और साथ में चर्चा है @cmkshama की, जो ये बिल लेकर आई थी। उनसे जानिए।
स्वयम् सैनिक दल के माध्यम से डो.बाबासाहेब आंबेडकर जी के 65 वे परिनिर्वाण दिन पर गुजरात के 29 जिले में और बिहार में 3 तहसील में प्रोग्राम हुए हैं उन सभी कार्यक्रम की विडियो नीचे पीडीएफ के अंदर लिंक में मौजूद है ।
#SWAYAMSAINIKDAL#BabaSahebAmbedkar#cader
https://t.co/4X595Ogrb0
संकल्प दिन के अवसर पर स्वयम् सैनिक दल ( SSD ) के माध्यम से राज्य लेवल का प्रोग्राम संकल्प भूमि बड़ौदा गुजरात में रखा है तो सभी मूलनिवासी/ बहुजन समाज के लोग अपनी खुदकी जिम्मेदारी समजकर स्वयम् अपने परिवार के साथ संकल्प भूमि बडौदा, गुजरात आए
अपने बच्चों को बचाओ। रोहित वेमुला, डेल्टा मेघवाल, अनिल मीणा, पायल तडवी, फ़ातिमा लतीफ़, बालमुकुंद भारती, इंद्र मेघवाल… बस और नहीं। #JusticeForInderMeghwal
राजस्थान : जालोर ज़िले के सुराणा गाँव में तीसरी क्लास के छात्र इंद्र ने मटके से पानी पी लिया था। आरोप है कि टीचर ने उसे इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौत हो गई। आरोपी टीचर गिरफ्तार।
Follow Us - @TheShudra & @TheNewsBeak