आज देहरादून में दैनिक जागरण उत्तराखंड के राज्य संपादक श्री मनोज झा जी की पूज्य माता जी स्व० शांता देवी जी के तेहरवी संस्कार में उपस्थित होकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी मा० राष्ट्रीय महामंत्री, कुशल संगठक श्री सुनील बंसल जी से भेंट कर पुनः राष्ट्रीय टीम में सम्मिलित होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की ।
1. दिल्ली के जंतर मंतर पर संविधान में एस.सी., एस.टी. व ओ.बी.सी. समाज को दिये गये आरक्षण के विरुद्ध अभी हाल ही में जमा हुये कुछ लोगों द्वारा आर्थिक आधार पर आरक्षण को लागू करने की उठाई गई यह नई माँग कतई भी उचित व देशहित में नहीं है। उन्हें आरक्षण के सम्बंध में ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिये जिससे समतामूलक समाज, विकसित व सम्मानित देश बनाने के संवैधानिक कार्यों को आघात पहुँचे।
2. वैसे भी देश में सदियों से जातिवाद की अमानवीयता का शिकार रहे एस.सी., एस.टी. व ओबीसी समाज के लोगों हेतु संविधान में की गई आरक्षण की व्यवस्था के बारे में परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का यह कहना था कि ’जातिवाद का परित्याग ही सबसे बड़ी देशभक्ति है’। अतः लोग सही देशभक्ति का परिचय ज्यादा दें तो यही उचित होगा।
3. जहाँ तक आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की बात है, तो केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा भी ग़रीबी उन्मूलन के एक नहीं बल्कि अनेकों कार्यक्रमों पर काफी सरकारी धन हर वर्ष ख़र्च किया जाता है, किन्तु उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार आदि के कारण इसका सही लाभ अगर देश के लोगों को नहीं मिलता है तो यह तो सरकारी व्यवस्था का सीधा-सीधा दोष है।
4. इसके अलावा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की नई व्यवस्था भी देश में लागू है, जिसका भी सही लाभ अपरकास्ट समाज के ग़रीब परिवारों को नहीं मिल पा रहा है बल्कि इसमें छलावा अधिक है।
5. वास्तव में ख़ासकर यही वह भ्रष्ट व जातिवादी सरकारी व्यवस्था है जिसने आरक्षण के संवैधानिक रचनात्मक प्रावधान को कभी सही से ज़मीन पर लागू ही नहीं होने दिया है, जिस कारण एससी, एसटी व ओबीसी समाज के लोग, आज़ादी के इतने लम्बे अरसे के बाद आज तक भी, ग़रीबी, जातिवादी द्वेष, शोषण, अत्याचार व जातिवाद के ज़हर का दंश हर दिन हर स्तर पर लगातार झेलते रहते हैं।
6. अतः सभी सरकारें भी आरक्षण विरोधी तत्वों को शरण व संरक्षण बिल्कुल भी ना दें तो यह व्यापक देश व जनहित में होगा। लोगों से भी अपील है कि वे आरक्षण जैसे अहम् एवं संवेदनशील मुद्दे पर सस्ती राजनीति ना करें और ना ही होने दें।
7. हालाँकि उसी ही दिन पार्लियामेन्ट थाना के बाहर एक पीड़ित व्यक्ति के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गाँधी कई घन्टों तक धरने पर बैठे रहे, जिसका पार्टी को कोई ऐतराज़ नहीं है।
ऽ लेकिन उसके बग़ल में जंतर-मंतर पर दलित व शोषितों के जातीय आधार पर दिये जाने वाले आरक्षण को ख़त्म करवाने के लिए धरना-प्रदर्शन भी चल रहा था, वहाँ पर वे व उनका कोई भी कांग्रेसी साथी उन्हें समझाने तक के लिये भी नहीं गये, जिससे इन वर्गों के प्रति इनकी आरक्षण विरोधी मानसिकता अभी भी साफ झलकती है।
आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस है, यह वह दिन है जब वर्ष 2023 में भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर उतरने वाला पहला देश और चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बना था । आज का यह दिन भारत के लिए न केवल अतीत की सफलताओं का उत्सव है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करने का भी क्षण है, जो हमारे विश्व को आकार देने में अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व को बढ़ावा देंगे।
कल और आज लखनऊ में विधान परिषद की आवास विकास, विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों एवं जिला पंचायतों में अनियमितताओं की जांच समिति की दो दिवसीय बैठक में सम्मिलित हुआ।
माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए हँसते-हँसते फाँसी के फंदे को चूम लेने वाले, जिनकी रगों में बहता राष्ट्रभक्ति का रक्त अंतिम श्वास तक क्रांति की मशाल बनकर प्रज्वलित रहा, ऐसे अमर क्रांतिकारी, महान राष्ट्रभक्त एवं वीर शहीद मदन लाल ढींगरा जी के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन ।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय एवं अन्य दायित्वान पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं ।
पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी निष्ठा, समर्पण एवं संगठनात्मक कौशल से भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त एवं जन-गण-मन की आकांक्षाओं का प्रतिनिधि बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ।
आप सभी के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं ।
मा० केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।
प्रभु से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं ।
@nsitharaman
माँ भारती के वीर सपूत, महान देशभक्त एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन ।
“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” का अमर उद्घोष कर नेताजी ने देश के युवाओं में स्वाधीनता की अलख जगाई। उन्होंने युवाशक्ति को संगठित कर आज़ाद हिंद फौज का नेतृत्व किया और अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा एवं नई ऊर्जा प्रदान की ।
नोएडा सेक्टर122 जनता फ्लैट में पुलिस के संरक्षण में खुलेआम चल रहा है स्मैक की तस्करी का कारोबार
सूत्रों सेजानकारी:तस्करी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा और गंभीर मारपीट हुई।इंचार्ज कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं
#Noida#Sector122#SmackSmuggling#PoliceInaction@CP_Noida@noidapolice
आपको एवं आपके परिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
इस महापर्व पर मैं स्वतंत्रता महायज्ञ में खुद को आहूत करने वाले महान स्वाधीनता सेनानियों व देश की सुरक्षा समर्पित सभी वीर सैनिकों को नमन व वंदन करता हूँ ।
आपका बलिदान और समर्पण हमको सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा ।
भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन ।
अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण भारत को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए समर्पित किया ।
*🇮🇳 80वां स्वतंत्रता दिवस:* मा0 राज्य मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सेक्टर-51, नोएडा में ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।@CMOfficeUP