सियासत में इकरा हसन अभी अलीफ बे सीख रही हैं जबकि इमरान मसूद सीखें सिखाए हैं
मगर परिपक्वता में इकरा से कोसों पीछे हैं इमरान मसूद…
लहजा और सलीका भी आला दर्जे का है इस नेता का…काफी आगे जाएँगी !!
छात्र जीवन के संघर्षों से लेकर जीवन के विभिन्न पड़ावों तक के सफर पर @theredinkmedia के पत्रकार श्री @VeereshpandeyG जी के साथ विस्तृत बातचीत हुई।
संघर्ष, अनुभव, चुनौतियों और अब तक की यात्रा से जुड़े कई अनकहे पहलुओं पर खुलकर चर्चा की।
यहाँ देखें: https://t.co/QRazFa6gyi
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद इस वीडियो में देखे जा सकते हैं कि वो #बीएसपी से मुक्त हुये #आकाश_आनंद और उनकी राजनीतिक कुशलता की तारीफ कर रहे हैं!
क्या कॉंग्रेस चाह रही है कि @AnandAkash_BSP उसके पाले में आ जायें?
#डोरे_डाले_जा_रहे_हैं!
उत्तरप्रदेश की रामपुर खास विधानसभा सीट को कांग्रेस का अभेद गढ़ कहा जाता है क्यूंकि कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी इस सीट से कभी हारे ही नहीं..!
प्रमोद तिवारी रामपुर खास से लगातार 9 बार विधायक चुने जा चुके हैं आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ये गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है!
2013 में पहली बार राज्यसभा सांसद बनने के बाद 2022 में राजस्थान से राज्यसभा भेजे गए!
प्रमोद तिवारी के राज्यसभा जाने के बाद उनकी बेटी मोना तिवारी लगातार 3 बार रामपुर खास से विधायक चुन कर जीत की हैट्रिक लगा चुकी हैं!
JPNIC को निजी हाथों में सौंपने को लेकर जब बृजभूषण शरण सिंह से पत्रकार वीरेश पाण्डेय जी ने सवाल किया तो उनका जवाब सुनने लायक था।
अगर किसी भी सरकार में कोई प्रोजेक्ट आया है तो अगर वो बढ़िया है शानदार है तो उसका उपयोग करना चाहिए।
राजनीति अपनी जगह है लेकिन अगर आप दूसरे सरकार की बनाई गई चीजों से नफरत करने लगें तो ये कहां तक सही होगा?
वहीं दूसरी तरफ आप लोग आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे का आज भी बेहतरीन उपयोग कर रहे हैं।
देश की लड़ाई राहुल लड़ रहे हैं, अखिलेश सिर्फ सहयोगी..
@Imranmasood_Inc@RahulGandhi@yadavakhilesh@samajwadiparty@VeereshpandeyG
उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर! सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के एक बयान ने INDIA गठबंधन और यूपी की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। इमरान मसूद ने साफ शब्दों में कहा है कि देश के स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ असली लड़ाई सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी लड़ रहे हैं, जबकि अखिलेश यादव इस लड़ाई में उनके केवल एक सहयोगी हैं।
#ImranMasood #RahulGandhi #AkhileshYadav #UPPolitics #imranmasood #akhileshyadav #samajwadiparty
पत्रकार वीरेश पाण्डेय और AAP सांसद संजय सिंह जी की बातचीत इमरान मसूद को सुननी चाहिए।😀
वीरेश पाण्डेय - अखिलेश जी जब ये कहते हैं कि भाजपा से केवल समाजवादी पार्टी लड़ सकती है और उसके नेतृत्व वाले गठबंधन लड़ सकते हैं तो?
संजय सिंह - तो सबसे बड़ा दल उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही तो है, विपक्ष में बीजेपी के बाद सबसे बड़ी पार्टी सपा ही तो है।
तो जाहिर सी बात है अगर वो बीजेपी से लड़ने को कह रहे हैं तो सपा ही लड़ेगी।
वीरेश पाण्डेय - कांग्रेस 200 सीटें मांग रही है?
संजय सिंह - अब ये तो वो लोग तय करेंगे न और अगर देखा जाए तो भाजपा से कैसे लड़ना है ये सारी रणनीति समाजवादी पार्टी को तय करनी चाहिए।
जिस संजीव बालियान ने 2019 के लोकसभा चुनाव में चौधरी अजीत सिंह को मुज्जफरनगर से हरा दिया था उसी संजीव बालियान को मुज्जफरनगर से जो जाट लैंड कहलाता है सबसे बड़े जाट नेता हरेन्द्र मलिक ने 2024 के लोकसभा चुनाव में हरा दिया था वो भी बिना जयंत चौधरी के सहयोग के...क्योंकि तब जयंत चौधरी सपा के साथ नहीं बल्कि बीजेपी के साथ थे और केंद्र में मंत्री थे.!
हरेंद्र मालिक संजीव बालियान से बड़ा जाट नेता है उनकी जमीनी पकड़ बेहद मजबूत है.!
2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपने बेटे पंकज मालिक को जीता दिया था.!
भाजपा वाले देश के नागरिकों को हिंदू खतरे में बताते हैं, और भाजपा के नेता मनीष मिश्रा खुद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से संस्कार सीखते हैं!
भाजपा नेता मनीष मिश्रा कहते हैं कि इमरान खान जब मक्का-मदीना जाते हैं तो चप्पल नहीं पहनते। मनीष मिश्रा भी अपने गाँव की भूमि और अयोध्या की भूमि पर चप्पल नहीं पहनते, बल्कि नंगे पाँव रहते हैं।
इमरान खान से नफरत करते हैं और संस्कार इमरान खान से सीखते हैं—वाह! ये कैसा भाजपा का हिंदुत्व है? 😂🤣
@VeereshpandeyG