माननीय पीएम आज बिहार आ रहे हैं। करोड़ नौकरी छोड़िए, मेरा आपसे अनुरोध है कि आप गर्दनीबाग धरना स्थल ही जाएँ और वहाँ नौकरियों से निकाले और लाठियों से पीटे गए संविदा और अस्थायी कर्मियों को ही बहाल कर दें तो हम मान लेंगे कि आप बिहारी युवाओं, बेटियों की चिन्ता करते हैं। @narendramodi
विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी संघ की तरफ से पुन: एक बार फिर प्रतिनिधि मंडल मिला। सरकार ने इन्हें एकमुश्त सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। संपूर्ण बिहार के हज़ारों संविदा कर्मी 16 अगस्त से हड़ताल पर हैं।
इनके शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर बर्बरतापूर्वक कुचल दिया गया। हम इनकी निम्नवत मांगों के साथ है।
1. धरना-सत्याग्रह में बर्खास्त किये गए सभी कर्मियों की सेवा तत्काल बहाल की जाए।
2. इनकी सेवा 60 वर्ष तक नियमित की जाए।
3. नियमित नियुक्ति में इन्हे अनुभव के आधार पर अधिमानता दी जाए।
4. मंहगाई भत्ता, पदनाम परिवर्तन, EPFO अंशदान इत्यादि अन्य मांगों को स्वीकार किया जाए।
#TejashwiYadav #Bihar #RJD
बिहार में अपनी कुछ मांगें लेकर बीजेपी कार्यालय पहुंचे संविदाकर्मियों पर बर्बर पुलिस लाठीचार्ज की जितनी निंदा की जाए, कम है।
जो सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर देने की जगह यातना देने पर उतारू हो, उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। बिहार के युवा इस बार अधिकार छीनकर अत्याचार करने वाली जेडीयू-बीजेपी सरकार को करारा सबक सिखाने जा रहे हैं।
कल बिहार में संविदाकर्मियों पर लाठीचार्ज किया गया.
बिहार बंद के दौरान भी आम जनता पर अत्याचार किया था.
भाजपा ऐसा व्यवहार बाक़ी राज्यों में चुनावों के बाद करती है लेकिन बिहार में चुनावों से पहले ही अपना असली रंग दिखा रही है.
क्यों?
क्या भाजपा बिहारवालों का मूड जान चुकी है?
#BiharElections2025 #VoteChorGaddiChhod
Examination और Education System की खामियों का बोझ देश का युवा उठा रहा है।
दिन-रात मेहनत करने वाले ये बच्चे नौकरी लेते ही अपने परिवार और समाज का भविष्य सँवारने का सपना देखते हैं।
लेकिन जब ये अपनी जायज़ माँगें रखते हैं, तो समाधान की जगह लाठीचार्ज मिलता है।
पटना में संविदा कर्मियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, कई कर्मचारी घायल हुए।
सोचिए, चाहे #संविदा_कर्मी हों या #tre4vacancy के छात्र, अगर चुनाव से पहले ही युवाओं की आवाज़ दबाई जा सकती है, तो क्या यह नहीं दिखाता कि उनके मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा?
क्या जिम्मेदार लोग इनसे बैठकर बात नहीं कर सकते थे?
क्या इनकी माँगें ग़लत हैं, जब ये सिर्फ़ पारदर्शिता, हक और सम्मान चाहते हैं?
पटना में सर्वेक्षण कर्मचारियों ने नौकरी की सुरक्षा और बकाया वेतन की मांग को लेकर भाजपा कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। महीनों से वेतन न मिलने और भविष्य असुरक्षित होने से आक्रोशित कर्मचारी सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं। सुनिए, क्या कुछ कहना है प्रदर्शन कर रहे लोगों का।
नौकरी पक्की करने की मांग पर आंदोलन पर जाने के चलते 7480 संविदा कर्मियों को भाजपा की नीतीश सरकार ने बर्खास्त कर दिया। भाजपा कार्यालय में फरियाद लेकर गए युवाओं पर बर्बर लाठीचार्य, गिरफ्तारी! कोतवाली जाकर उन्हें हिरासत से मुक्त कराया गया! #नौकरी_छीनने_वाली_नीतीश_सरकार
ये बिहार विशेष सर्वेक्षण कर्मी है। हज़ारों की संख्या में हैं ।पटना में नौकरी को परमानेंट करने की माँग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं ।अपनी माँग को लेकर ये मंत्री जी के ऑफिस गए थे वहाँ हुए लाठी चार्ज में कई घायल हो गए ।
रोज़गार मांगने पर मिलती है लाठी,
अधिकार की जगह मिलता है अत्याचार।
बिहार के युवा अबकी बार इस गुNDA सरकार को उसकी असली जगह दिखाएंगे - उल्टी गिनती चालू हो गई है।
#WATCH | Patna, Bihar | Revenue Department's Special Survey contractual employees, who were removed from service, hold a protest outside the BJP office and demand that they be reinstated. They are also demanding that the existing contractual employees be made permanent
बिहार में संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर पटना में BJP कार्यालय पहुंचे थे.
BJP ने पुलिस भेजकर इनकी पिटाई करवा दी. कई कर्मचारी घायल हैं.
बिहार की नीतीश और मोदी की सरकार अत्याचार की सरकार बन गई है.
लेकिन.. जल्द ही इस अत्याचार का खात्मा होगा, बिहार की जनता अकल ठिकाने लगाएगी.
बिहार के विशेष सर्वेक्षण कर्मियों की समस्याओं एवं उनकी पाँच सूत्री मांगों के समाधान हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
VIDEO | Patna: A protest by survey workers over regularisation turned tense as they gheraoed the BJP office; police resorted to a baton charge.
#Patna#Police#protest
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)
VIDEO | Patna, Bihar: Survey workers protest outside the BJP office, demanding job security and pending wages.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)
24वा दिन:-
#LrcPermanent
बहुत बड़े बड़े एक्टिविस्ट/सरकार/नेता लोग पलायन की बात करते है परन्तु उन चीज को रोकना कैसे है, ये पता किसी को नहीं बस जुमलेबाजी से ही सभी चीज को सुधारना । विगत 24 दिनों देश का/राज्य का भविष्य अपनी मांगों को लेकर गांधीवादी निति के तहत् अपनी मांगों के लिए बैठे है, हर एक कार्यालय, पक्ष, विपक्ष ,सरकार , सरकार के विभागीय अधिकारी, सभी के पास अपनी मांगों को लेकर गये, परन्तु किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं, उसके जगह हमे विभाग के द्वारा 9000 परिवार के बच्चों को टर्मीनेट कर दिया गया।
हमारी गलती क्या है?
बिहार के होकर हमलोगों ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की ये गलती हमारी है?
हमलोगों परीक्षा पास कर नौकरी में आए ये गलती है?
हमारे माता पिता ने हमे उच्च शिक्षा दी ,ये गलती है?
अपने जिंदगी के महत्वपूर्ण 5साल विभाग के कार्य में दिया, हमारी ये गलती है?
हम सभी को समान अधिकार मिले उसकी बाते कही , हमारी ये गलती है?
सरकार/विभागीय अधिकारी से अनुरोध पूर्वक बस यही कहना है कि 24 दिनों से हम शांतिपूर्ण अपनी बाते रख रहे आपसे अनुरोध कर रहे है, अपने धैर्य की परीक्षा दे रहे है गांधीवादी नीति के तहत्
अगर हमें गांधीवादी नीति पे चलना आता है तो हमने भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, और सुभाष चंद्र बोस के द्वारा चले हुए रास्तों पे भी चलना आता है, अगर हमारा धैर्य खत्म हुआ तो ............................शायद बहुत कुछ उथल पुथल हो जाए।
@TheLallantop@aajtak@drishtiias@ABPNews@ndtv@timesofindia@the_hindu@republic@kgs_live@rashtrapatibhvn@PMOIndia@AmitShah@nsitharaman@NitishKumar@BiharRevenue@drishtiias@RJDforIndia@RahulGandhi@JanaSenaParty@Jduonline@PrashantKishor@ravish_journo@anjanaomkashyap