समस्त प्रदेशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए इस अवसर पर हम सभी समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द एवं समरसता बनाएं रखने का संकल्प लें। #HappyRepublicDay#गणतंत्रदिवस
विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी अभियान में नागौर नगर परिषद द्वारा संत बलराम दास शास्त्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो आमजन से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर देश के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया।
#ViksitBharatSankalpYatra
नागौर शहर के बीकानेर रेलवे फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते फाटक बंद रहने के दौरान बीकानेर रोड जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता देने हेतु खेत मालिकों को एसडीएम कार्यालय बुलाकर प्रशासन और किसानों के बीच सहमति बनवाई । अब नागौर के बीकानेर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण तेज गति से होगा तथा शहरवासियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक रास्ता भी उपलब्ध रहेगा।
नागौर लोकसभा क्षेत्र की नावां विधनसभा सीट से राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल में पहली बार शामिल हुए राज्य मंत्री श्री विजय सिंह जी चौधरी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।